28/05/2026
नर्मदापुरम।
सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता विकसित करने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा बीटीआई परिसर में 13 एमपी बटालियन एनसीसी, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित एनसीसी कैंप में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस.पी. सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संभाग भर से आए सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के कुल 511 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्ण एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक श्री संतोष मिश्रा ने कैडेट्स को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।