16/10/2019
आज इगलास विधानसभा में लगसमा की पावन धरती पर सर्व समाज व राष्ट्रीय लोकदल, सपा, कांग्रेस,राष्ट्रीय जाट एकता संगठनसभी ने बसपा प्रत्याशी बड़े भाई Abhay Kumar Banti Bhaiya जी को दिया समर्थन और चौधरी समाज के सम्मानित बुजुर्गों ने बंटी भैया को दिल से आशीर्वाद दिया और साथ ही कहा भाजपा ने लोकदल का पर्चा खारिज करवाया है उसका बदला अब भाजपा को हराकर लेंगें और बंटी भाई ने भी इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री चौधरी चरण सिंह जी की फ़ोटो पर माल्यार्पण किया और सभी सम्मानित बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया सम्मानित बुजुर्गों को स्वापा पहनाकर आशीर्वाद लिया ।
इस मौके पर बसपा अलीगढ़ मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप जी ने कहा हम इस बैठक में आये सम्मानित बुजुर्गों का चरण स्पर्श करता हूँ और में इस समर्थन का हमेशा ऋणी रहूँगा और आपके इस एहसान को कभी नही उतार पाएंगे इसी मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव जी ने कहा आज सर्व समाज व मुख्यतः चौधरी समाज ने हमारे प्रत्याशी Abhay Kashyap को समर्थन दिया हम आपके ऋणी रहेंगे और हमेशा आपके साथ रहेंगे हमेशा चौधरी समाज को सम्मान देंगे आज ही हम चौधरी समाज के इस प्यार/समर्थन की बहिन जी को बताएंगे और बहुत बड़े लेवल पर चौधरी समाज को जल्द और ज्यादा सम्मान दिलाएंगे।। इस मौके पर हजारों सर्व समाज के सम्मानित लोगों ने बसपा प्रत्याशी Abhay Kumar उर्फ़ बंटी भैया को जीत का आशीर्वाद दिया और साथ ही नारा दिया भाजपा भगाओ ,बदला लो ,इगलास बचाओ ।। ।।