Syçøó Kįñg

Syçøó Kįñg तु छोरी_Tøppêr Clãss की,मैं कमीनो में आता हुँ ! तु Swet_Attitude वाली,और मैं Bigda_Bachcha कहलाता हुँ

मुझे तो लगता है ये RAC का सिस्टम ही बंद कर देना चाहिए
26/08/2026

मुझे तो लगता है ये RAC का सिस्टम ही बंद कर देना चाहिए




उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से मिले महिला के शव क...
26/08/2026

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से मिले महिला के शव की गुत्थी करीब 20 दिन बाद सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। जांच के मुताबिक, मृतका की पहचान ओडिशा की रहने वाली 45 वर्षीय हयातुन निशा के रूप में हुई है। वह चेन्नई में एक निजी फर्म में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, हयातुन निशा की कथित तौर पर उसके प्रेमी मणिकउद्दीन लश्कर ने अपनी पत्नी भगवती मांझी के साथ मिलकर हत्या की। आरोप है कि हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर लाल रंग के ट्रॉली बैग में रखा गया और तमिलनाडु एक्सप्रेस के जरिए आगरा भेज दिया गया।

यह घटना 5 अगस्त की है। तमिलनाडु एक्सप्रेस के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने एक लाल रंग के ट्रॉली बैग से खून रिसता देखा। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें महिला के शव के करीब 18 टुकड़े मिले। शव के हिस्सों को पॉलीथिन में पैक किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतका की पहचान समेत हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग एंगल से पड़ताल की।

करीब 20 दिन की जांच के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतका के प्रेमी मणिकउद्दीन लश्कर और उसकी पत्नी भगवती मांझी की भूमिका सामने आई है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश और शव को आगरा तक पहुंचाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

भिंड जिले के बबेड़ी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम नदरौली और सुमेर सिंह का पुरा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को हर बारि...
25/08/2026

भिंड जिले के बबेड़ी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम नदरौली और सुमेर सिंह का पुरा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को हर बारिश में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी पर पहुंचना पड़ रहा है।

रास्ते में बेसली नदी से जुड़ा बरसाती नाला (खार) पड़ने के कारण गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की 'ई अटेंडेंस' (e Attendance) व्यवस्था की अनिवार्यता के चलते शिक्षकों को उफनते नाले को टायर के ट्यूब की मदद से पार करना पड़ रहा है, ताकि समय पर उपस्थिति दर्ज हो सके।

जब पानी का स्तर बढ़ जाता है और बहाव तेज हो जाता है तो पैदल नदी पार करना नामुमकिन हो जाता है। तब गांव वाले और शिक्षक नदी पार करने के लिए ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी, शिक्षक नदी के किनारे बहाव कम होने का दो से तीन घंटे तक इंतजार करते हैं। गांव वालों के अनुसार, भारी बारिश के दौरान पांच से छह दिनों तक स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

नादेरोली, बाबेड़ी पंचायत के अंतर्गत आता है। गांव तक पहुंचने के लिए पराये के पुरा से लगभग 2 किलोमीटर का सफर खेतों की मेड़ों और कच्ची सड़कों से होते हुए नदी तक करना पड़ता है। नादेरोली नदी के दूसरी ओर स्थित है। मानसून के दौरान नदी में जलस्तर बढ़ने से गांव का सड़क संपर्क लगभग कट जाता है।

शिक्षकों ने बताया कि बारिश के समय नाले में पानी भरने के बाद उसका स्तर नीचे उतरने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। पहले स्थिति देखकर थोड़ी देरी से स्कूल पहुंचने पर काम चल जाता था। लेकिन अब मोबाइल ऐप से ई अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य होने के कारण समय पर न पहुंचने पर अनुपस्थिति (Absenteeism) दर्ज होने और सैलरी कटने का डर रहता है।


इस बार की जनगणना कई मायनों में बेहद खास होने वाली है। इस बीच एक बड़ा अपडेट यह सामने आया है कि इस बार (2027) पिछली जनगणना...
25/08/2026

इस बार की जनगणना कई मायनों में बेहद खास होने वाली है। इस बीच एक बड़ा अपडेट यह सामने आया है कि इस बार (2027) पिछली जनगणनाओं की तरह भीख मांगने से जुड़ा डेटा अलग से दर्ज नहीं किया जाएगा। प्रश्नावली में 'गैर-आर्थिक गतिविधि' की सूची से 'भिखारी और आवारा वगैरह' वाली कैटेगरी को हटा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछली जनगणना में इस कैटेगरी से बहुत कम जानकारी मिली थी। 2011 की जनगणना में सिर्फ 3.8 लाख गैर-कामकाजी और सीमांत कामगारों ने खुद को 'भिखारी और आवारा' बताया था।

एक और अहम बदलाव यह है कि काम, बिजनेस, पढ़ाई, शादी, जन्म के बाद दूसरी जगह जाना, परिवार के साथ दूसरी जगह जाना और ‘कोई अन्य कारण’ के अलावा, अब ‘प्राकृतिक आपदाओं’ को भी ‘माइग्रेशन (एक जगह से दूसरी जगह जाने) की वजह’ के तौर पर शामिल किया गया है। 2011 की जनगणना और उससे पहले की जनगणनाओं में ‘भिखारियों और आवारा लोगों’ को छात्रों, घर का काम करने वालों, आश्रितों, पेंशन पाने वालों, किराया-आय वालों और अन्य लोगों के साथ ‘गैर-आर्थिक गतिविधियों’ में लगे ‘सीमांत (marginal) और गैर-कामकाजी’ लोगों की श्रेणी में रखा जाता था। लेकिन अब उन्हें ‘अन्य’ की श्रेणी में गिना जाएगा। नतीजतन, देश में भिखारियों की संख्या या उम्र, धर्म, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, शिक्षा के स्तर आदि के आधार पर उनका वर्गीकरण अब जनगणना के आंकड़ों में शामिल नहीं होगा।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरों के बाद तलाक को लेकर भी काफी कुछ आया। पहले कहा गया कि सुनीता तलाक...
25/08/2026

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरों के बाद तलाक को लेकर भी काफी कुछ आया। पहले कहा गया कि सुनीता तलाक लेने वाली हैं, फिर उन्होंने केस वापस लिया। अब, दोनों ने इंस्टा पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरों के बाद वे फिर से चर्चा में हैं। इस बात को और हवा तब मिली जब खबर आई कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है। सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी दी थी। एक्टर और सुनीता के बीच अनबन की चर्चा काफी समय से चल रही है। हाल ही में उनकी पर्सनल लाइफ पर लोगों की नजरें ज्यादा हैं, खासकर तब से जब ऐसी खबरें आईं कि सुनीता ने तलाक की अर्जी दी थी। हालांकि, खबरों के मुताबिक सुनीता ने बाद में तलाक की अर्जी वापस ले ली थी।


महिला का नाम अंजू वर्मा बताया जा रहा है, जो सीतापुर के महमूदाबाद की रहने वाली हैं। करीब 10 साल पहले उनकी शादी पास के फुल...
24/08/2026

महिला का नाम अंजू वर्मा बताया जा रहा है, जो सीतापुर के महमूदाबाद की रहने वाली हैं। करीब 10 साल पहले उनकी शादी पास के फुलवारीपुर निवासी मुकेश वर्मा से हुई थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब डेढ़ साल से नितिन विश्वकर्मा का अंजू के घर आना-जाना था। मुकेश नितिन को अपना भाई मानता था। लगातार मुलाकातों के दौरान अंजू और नितिन के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
अंजू के इस फैसले से मायके पक्ष ने कथित तौर पर उनसे रिश्ता तोड़ लिया। वहीं, ससुराल वालों ने भी उन्हें प्रेमी के साथ घर में रहने से मना कर दिया। इसके बाद अंजू अपने पति मुकेश और नितिन के साथ महमूदाबाद कोतवाली पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस के सामने कहा कि वह दोनों के साथ रहना चाहती हैं और किसी को छोड़ना नहीं चाहतीं। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि जब मुकेश नाइट शिफ्ट में रहेगा तो नितिन उनके साथ रहेगा और जब नितिन नाइट शिफ्ट में होगा तो मुकेश उनके साथ रहेगा।
मामला सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

क्या लगता है आप सबको 🤣🤣
24/08/2026

क्या लगता है आप सबको 🤣🤣




शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और BJP के अन्य नेताओं पर Gen Z तक पहुंचने की उ...
24/08/2026

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और BJP के अन्य नेताओं पर Gen Z तक पहुंचने की उनकी कोशिश को लेकर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और BJP के अन्य नेताओं को अपने ऑफिस में अभिजीत दीपके की तस्वीरें लगानी चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से उन्हें पता चला कि Gen Z भी कोई चीज है।

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस कई दिनों...
24/08/2026

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस कई दिनों तक दोनों की तलाश में जुटी रही। चार अगस्त को छात्र घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि उसे पढ़ाने वाली शिक्षिका भी अपने घर पर नहीं हैं। दोनों की उम्र में करीब 22 साल का अंतर होने के कारण मामला और गंभीर हो गया।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली गई, जिसमें छात्र और शिक्षिका के बीच लंबे समय से बातचीत होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और अन्य संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

पुलिस को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला। फुटेज में छात्र और शिक्षिका एक साथ ट्रेन में बैठते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए अलग-अलग शहरों में टीम भेजी।

कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने छात्र को नोएडा से और शिक्षिका को मथुरा से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों सुरक्षित मिले हैं और बरामदगी के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है। दोनों के लापता होने के पीछे की पूरी वजह को लेकर पुलिस ने विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

चूंकि छात्र नाबालिग है, इसलिए मामले में सामने आए तथ्यों और दोनों के बीच संबंधों को लेकर आगे की कानूनी स्थिति जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।

“कमल का बटन दबाओ, 13 रुपए किलो में शक्कर पाओ।” — स्मृति ईरानीचीनी के बढ़ते दामों के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्...
24/08/2026

“कमल का बटन दबाओ, 13 रुपए किलो में शक्कर पाओ।” — स्मृति ईरानी

चीनी के बढ़ते दामों के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी का 2019 का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह चुनावी सभा के दौरान कहती नजर आती हैं, “कमल का बटन दबाओ, 13 रुपए किलो में शक्कर पाओ।”

अब चीनी की मौजूदा कीमतों को लेकर लोग इस पुराने बयान को शेयर करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Address

Indore
452010

Telephone

+918109696015

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Syçøó Kįñg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Syçøó Kįñg:

Shortcuts

Share