Nss Activities Blp College Mhow

Nss Activities Blp College Mhow The National Service Scheme (NSS) is a Central Sector Scheme of Government of India, Ministry of You

भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महू के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज दिनांक 04.04.2022 को शासकीय मध्य भ...
04/04/2022

भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महू के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज दिनांक 04.04.2022 को शासकीय मध्य भारत अस्पताल महू में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने अस्पताल परिसर के साफ-सफाई एवं पौधों में पानी देकर श्रमदान किया l डॉ. हंसराज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई एवं स्वयंसेवकों, मरीजों तथा उपस्थित व्यक्तियों को स्वच्छता रखने के साथ-साथ जल में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों तथा उनसे बचने के उपाय पर प्रकाश डाला l
पोषण पकवाड़ा आयोजन के अंतर्गत मुख्य वक्ता डॉ. रशीदा कांचवाला, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान ने पारंपरिक एवं आधुनिक संसाधनों के एकीकरण द्वारा स्वास्थ्य प्राप्ति पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया l व्याख्यान में आपने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही आधुनिक समय काल की आवश्यकता अनुसार परिवर्तन एवं जीवन शैली रोगों से बचाव हेतु उचित आहार पर मार्गदर्शक किया l कार्यक्रम प्राचार्य शोभा जैन मैडम के अध्यक्षता मैं आयोजित किया गया l कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिलाषा ठाकुर ने किया तथा आभार राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. अजय रमैया ने माना

महू(आकवी) :- भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर के शिविर दर्पण ,...
02/04/2022

महू(आकवी) :- भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर के शिविर दर्पण ,

सादर :- राष्ट्रीय सेवा योजना भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू

महू(आकवी) :- भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर संपन्न हुआ!सादर ...
02/04/2022

महू(आकवी) :- भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर संपन्न हुआ!

सादर :- राष्ट्रीय सेवा योजना भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू

10/03/2022
आजादी  का अमृत महोत्सव के अंतर्गत New India @75 के परिपेक्ष्य में भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में...
24/02/2022

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत New India @75 के परिपेक्ष्य में भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 22 फरवरी 2022 को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्याख्यान कार्यक्रम डॉ शोभा जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर सपना मालवीय सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र ने" जल संरक्षण का मानव जीवन में महत्व" विषय पर व्याख्यान दिया । प्रोफेसर मालवीय ने जल संसाधन के स्त्रोत, उनके संरक्षण के उपाय, जल संरक्षण का महत्व, विभिन्न पीपीटी स्लाइड के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम डॉ. अनिता राय बाथम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजुला निंगवाल द्वारा किया गया तथा आभार रासेयो अधिकारी डॉ अजय रमैया द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी तथा डॉ अभिलाषा ठाकुर, डॉ रेखा नागर, डॉ नीलू तिवारी ,श्री कमल राजोरिया सहित अन्य प्राध्यापक गण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शामिल हुए।

भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महू द्वारा गोद ग्राम आकवी में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई ...
23/02/2022

भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महू द्वारा गोद ग्राम आकवी में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा तीन व्याख्यान क्रमशः पेयजल गुणवत्ता, जहरीले एवं गेर जहरीले सांपों में अंतर व उनसे बचाव तथा कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा पर आयोजित किया गया l मुख्य वक्ता डॉ. राजेंद्र कोचले, प्राणी शास्त्र विभाग ने विस्तार से विद्यालय परिसर में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को पेयजल की गुणवत्ता के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया l डॉक्टर कोचले ने व्याख्यान में बताया कि विश्व में 2500 से 3000 सांप की प्रजातियां है जिसमें से लगभग 15% प्रजातियां विषैली है l डॉ. प्रवीण शर्मा गोद ग्राम सचिव द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से बचने के उपाय को विस्तारपूर्वक समझाया l कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिलाषा ठाकुर द्वारा किया गया एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. अजय रमैया द्वारा माना गया l

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में आज दिनांक 08 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना इंदौर में यूनिसेफ द्वारा *यूथ एज ...
09/02/2022

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में आज दिनांक 08 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना इंदौर में यूनिसेफ द्वारा *यूथ एज प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स कार्यक्रम - जिला स्तरीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम देवी जिला इंदौर अहिल्या दरबार, नालंदा परिसर RNT मार्ग इंदौर* पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन डॉ अशोक शर्मा - कुलाधिसचिव DAVV इंदौर, डॉ अनिल शर्मा - कुलसचिव DAVV इंदौर एवं डॉ प्रकाश गढ़वाल - कार्यक्रम समन्वयक, NSS DAVV इंदौर एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रशांत दुबे - निदेशक आवाज भोपाल एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविता नागर महिला पालीटेक्निक कॉलेज इंदौर, प्रोफेसर सोलंकी मेम संस्कृत कॉलेज इंदौर एवं 42 NSS स्वयंसेवको ने यूथ एज प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स कार्यक्रम में प्रतिभागीता की एवं अंत मैं कार्यक्रम का समापन में स्वयंसेवको को डॉ अशोक शर्मा - कुलाधिसचिव DAVV इंदौर, डॉ अनिल शर्मा - कुलसचिव DAVV इंदौर एवं डॉ प्रकाश गढ़वाल - कार्यक्रम समन्वयक, NSS DAVV इंदौर एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रशांत दुबे - निदेशक आवाज भोपाल ने एक दिवसीय कार्यशाला के प्रमाणपत्र वितरित किए।

आज दि5/2/2022 को महाविद्यालय में सांस्कृतिक क्लब द्वारा वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया. जिसमे ...
05/02/2022

आज दि5/2/2022 को महाविद्यालय में सांस्कृतिक क्लब द्वारा वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया. जिसमे महाविद्यालय के शैक्षणिक/ गैर शैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या मे उपस्थित हुए. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शोभा जैन मैडम ने सारगर्भित उद्बोधन दिया. महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा दंडवते ने वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला. डॉ मंजुला निंगवाल विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग ने सांसकृतिक क्लब की छः मासिक गतिविधियों की रुपरेखा प्रस्तुत कीं, डॉ . रेखा नागर, एवं डॉ प्रभा शर्मा नें सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं प्रो. आरती बारोठिया नें आभार माना. इस अवसर पर महाविद्यालय के दो छात्रों की" सरस्वती वंदना" गायन की ऑन लाइन प्रस्तुतीं प्राप्त हुई.
स्नेहा शुक्ला( बीएससी प्रथम वर्ष)
दिलीप अवचारे( बी. ए द्वितीय) वर्ष

भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महू में आज दिनांक 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला ...
26/01/2022

भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महू में आज दिनांक 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" का आयोजन किया गया l आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रवीण ओझा प्राध्यापक वाणिज्य विभाग ने 'मतदान की अनिवार्यता' पर व्याख्यान दिया व्याख्यान के माध्यम से डॉक्टर ओझा सर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने मनाए जाने के कारण पर प्रकाश डालते हुए निर्वाचन के प्रकार, मतदाता सूची, एपिक कार्ड की आवश्यकता एवं मतदान के महत्व से अवगत कराया l कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. शोभा जैन मैडम ने विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान के बारे में बताया एवं मतदान की शपथ दिलाई l कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा मतदान की अनिवार्यता पर पोस्टर प्रदर्शन भी किया गया l कार्यक्रम में स्वयंसेवकों सहित नेक प्रभारी डॉक्टर स्वागता गुफ्ता मैडम स्वामी विवेकानंद केरियर गाइडेंस के प्रभारी डॉ एस जी स्वामी सर, डॉ महेश डालके सर सहित अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ अजय रमैया द्वारा किया गया l

https://nss.gov.in/nss-detail-page
15/09/2021

https://nss.gov.in/nss-detail-page

The National Service Scheme (NSS) is a Central Sector Scheme of Government of India, Ministry of Youth Affairs & Sports. It provides opportunity to the student youth of 11th & 12th Class of schools at +2 Board level and student youth of Technical Institution, Graduate & Post Graduate at colleges and...

Address

Indore
453441

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nss Activities Blp College Mhow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nss Activities Blp College Mhow:

Share