Govt Divisional ITI Indore

Govt Divisional ITI Indore रोजगार की पढाई चले आई टी आई ।

17/06/2025

🔊ITI चले हम

👩‍🔧 Our Daughters, Our Pride – Let Them Shine

✨ 35% Reservation for Girls in ITI

Admissions 2025 open now!

Click the link below-
dsd.mp.gov.in

17/06/2025
*संभागीय आईटीआई इंदौर द्वारा INDUSTRY ACADEMIA CONSULTATION WORKSHOP का आयोजन*मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास...
08/02/2025

*संभागीय आईटीआई इंदौर द्वारा INDUSTRY ACADEMIA CONSULTATION WORKSHOP का आयोजन*
मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग अंतर्गत कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में शासकीय संभागीय आईटीआई, इंदौर द्वारा आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों एवं शासन की कौशल विकास योजनाओं तथा उद्योगों की आवश्यकता विषय पर एक दिवसीय INDUSTRY ACADEMIA CONSULTATION WORKSHOP का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रमोद उफरिया, पूर्व अध्यक्ष, ए.आई.एम.पी. इंदौर, श्री शिवनारायण शर्मा, चेयरमेन, इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट कमेटी, शासकीय संभागीय आईटीआई, इंदौर, श्री मयंक भटनागर, जनरल मेनेजर, नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एन.एस.डी.सी.) भारत सरकार, नईदिल्ली, श्रीमती विनीता जैन, वाइस प्रेसिडेंट, नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एन.एस.डी.सी.) भारत सरकार, नईदिल्ली, श्री प्रवीण सिरोही, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, टेलिकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल, नईदिल्ली, भारत सरकार, नईदिल्ली, श्री शमीम उ‌द्दीन, सीनियर डायरेक्टर, संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल एवं श्री एम.जी.तिवारी, अतिरिक्त संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल उपस्थित थे ।कार्यशाला में इंदौर-धार क्लस्टर के लगभग 110 उद्योगों के प्रतिनिधियों, आईटीआई के प्राचार्यों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों ने शासन की कौशल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अपने अनुभव बांटे। कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश की ओर से श्री शक्ति सिंह, नोडल अधिकारी एवं श्री प्रशान्त छिरोलिया,Industry engagement expert द्वारा क्रमशः मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, डुअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग, फ्लेसी एम.ओ.यू. युवा संगम, पी.एम. इंटर्नशिप योजना, कौशल विकास नीति के विभिन्न इनिशियेटिव्हस पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया । पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना के विभिन्न आयामों का विस्तृत विवरण दिया गया तथा इन पर प्रश्न-उत्तर सत्र में उद्यमियों के प्रश्नों का निराकरण किया गया। शासन की कौशल विकास योजनाओं में उत्कृष्ट भागीदारी एवं प्रदर्शन करने वाले उद्योगों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के दौरान आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । ई-विटामिन बिजनेस कंसलटिंग प्रा.लि. इंदौर के श्री वैभव डागा द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 63 प्रशिक्षुओं के एंगजमेंट का संकल्प लिया गया 1 कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त संचालक, कौशल विकास, मध्यप्रदेश द्वारा दिशा इनिशिएटिव अंतर्गत 02 उद्योगों से एवं प्राचार्य-शासकीय आईटीआई इंदौर एवं धार द्वारा 08 विभिन्न उद्योगों से एम.ओ.यू, संपादित किया गया । आभार प्रदर्शन श्री जी.एस. साजापुरकर, प्राचार्य, शासकीय संभागीय आईटीआई, इंदौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेजर उदयसिंह चौहान ने किया ।

(जी. एस. साजापुरकर)
प्राचार्य शासकीय संभागीय औ.प्र. संस्था इंदौर

*जॉब फेयर 3 फ़रवरी 2025 को 200 से ज्यादा पदों पर मिलेगी नौकरियां* नंदा नगर स्थित आईटीआई इंदौर में 3 फ़रवरी 2025 को युवाओ...
01/02/2025

*जॉब फेयर 3 फ़रवरी 2025 को 200 से ज्यादा पदों पर मिलेगी नौकरियां*
नंदा नगर स्थित आईटीआई इंदौर में 3 फ़रवरी 2025 को युवाओं के लिए जॉब फेयर लगाया जाएगा इसमें *ITI, 10वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट* युवा शामिल हो सकेंगे इस दौरान उन्होंने मौके पर रजिस्ट्रेशन करवाने का भी मौका मिलेगा सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक आयोजित जॉब फेयर जिला रोजगार कार्यालय आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है इसमें वह भी युवा शामिल हो सकते हैं जो स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उन्हें आइडिया चेंज से लेकर लोन पाने की प्रक्रिया तक के बारे में जानकारी दी जाएगी इस दौरान 15 से ज्यादा स्थानीय कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे एक ही दिन 200 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति दी जाएगी इस बार भी कंपनियां सेल्स एग्जीक्यूटिव टेलीकॉलर सेल्स, एग्जीक्यूटिव टीम लीडर ,ड्राइवर , बैक ऑफिस, एवं हेल्पर जैसे पदों पर अवसर दिया जाएगा साथ ही टेलर ,सुरक्षा गार्ड जैसे पद पर भी मौके मिलेंगे चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा जॉब फेयर में कुछ पदों पर हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी पास वालो को भी मौका मिलेगा उम्र बंधन 18 से 40 के बीच रहेगा इस जॉब फेयर में *रोजगार/स्वरोजगार/Apprenticeship* करने के इच्छुक युवा उक्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होवे

*कैंपस*डीजल मैकेनिक  🚂 🚒, मोटर मैकेनिक 🚗, इलेक्ट्रिकल 💡 व्यवसायों से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि...
15/01/2025

*कैंपस*

डीजल मैकेनिक 🚂 🚒, मोटर मैकेनिक 🚗, इलेक्ट्रिकल 💡 व्यवसायों से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि शासकीय संभागीय आई टी आई नंदा नगर इंदौर में *Bhagawati Prestige Motors pvt ltd. Indore* का कैंपस दिनांक 16-01-2025 को प्रातः 10:30 बजे से रखा गया है इस कैंपस में सम्मिलित होने के लिए इस लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर कैंपस में सम्मिलित होवे 👇

https://docs.google.com/forms/d/1O9Jrh03HBS7k21fy4WTXcZJ40BnJrg-AeVCT6bOM4p0/viewform?edit_requested=true

Last date for Admission in ITI. 30 September 2024. Register yourself herewww.dsd.mp.gov.inTake Admission in Government d...
29/09/2024

Last date for Admission in ITI. 30 September 2024. Register yourself here
www.dsd.mp.gov.in

Take Admission in
Government divisional ITI Indore Madhya Pradesh

Department of Skill Development, Madhya Pradesh Skill India Directorate of Skill Development MP

*इंदौर में 23 सितंबर 2024 को लगेगा प्रधान मंत्री नेशनल अप्रेंटिशिप मेला / रोजगार मेला,  सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 🏢💼...
22/09/2024

*इंदौर में 23 सितंबर 2024 को लगेगा प्रधान मंत्री नेशनल अप्रेंटिशिप मेला / रोजगार मेला, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 🏢💼💵💁🏻‍♀️🤩

इंदौर मे पुरुष/महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए *अप्रेंटिशिप /रोजगार मेले* का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभाशाली पुरुष/महिला को आगे बढ़ाने के लिए कई प्राइवेट कंपनियों में अप्रेंटिशिप करने का अवसर दे रही है। मेले में इंदौर पीथमपुर कि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अप्रेंटिशिप पद पर नियुक्ति देगी

📅 🕙 *कब* - 23 सितंबर, 2024 सोमवार, सबुह 10 से दोपहर 3 बजे तक
🏤 *कहां* - शासकीय संभागीय आई टी आई नन्दा नगर इंदौर स्थित आईटीआई कैंपस

🤔 *कौन कर सकता है आवेदन*
✅ मेले में सिर्फ 18 से 28 साल के कैंडिडेट ही जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।
✅ इसके लिए कैंडिडेट को 10th/12th अथवा आईटीआई परीक्षा पास किया होना जरूरी है।
✅ प्रशिक्षणार्थी द्वारा (म.प्र) स्थित किसी भी शासकीय अथवा निजी संस्थान से ITI उत्तीर्ण का वांछित योग्यता प्रमाण पत्र हो।

*नोट -* सभी आवेदकों द्वारा ऑनलाइन लिंक के माध्यम से registration कर उपरोक्त दिनाँक को मेले परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Link for registration 👇

Address

Govt Divisional ITI Nanda Nagar Indore
Indore
452011

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Divisional ITI Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share