Ajay Sengar

Ajay Sengar राष्ट्रसर्वोपरि
खुशहाल समाज सशक्त राष्ट्र
पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ अजय सिंह सेंगर
जन्म तिथि : 16 दिसंबर 1965
शिक्षा : बी. ए. , एम. ए.

( राजनीति शास्त्र), एल एल बी (आनर्स)
सामाजिक पृष्ठभूमि :
कार्यसमिति सदस्य, भाजपा महानगर इंदौर
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल
डिस्ट्रिक्ट 3233 G 1
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2019-20
प्रांतीय उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश क्षत्रिय महासभा
छात्र जीवन से समाज सेवा में समर्पित
दृष्टिकोण :
राष्ट्रसर्वोपरि
खुशहाल समाज सशक्त राष्ट्र
पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ
राष्ट्र के पर्यावरण संरक्षण और सुधार के लिए सतत कार्य
समाज में सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य

22/01/2026
आज 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हमारे प्रिंस गुरूर यशोवर्धन का जन्मदिन है ।प्रिय बेटे समय जल्दी बीत जाता है,ले...
13/01/2025

आज 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हमारे प्रिंस गुरूर यशोवर्धन का जन्मदिन है ।
प्रिय बेटे
समय जल्दी बीत जाता है,
लेकिन यादें बनी रहती है,
ऐसी ही एक याद,तुम्हारे जन्म की,
मेरे मन में ताजा है ,तुम्हारा नन्हा सा हाथ
जब मैने अपने हाथों में लिया था,
और तुमने हल्के से आंखों को खोल मुझे देखा था
वो पहली मुस्कान तुम्हारी मेरी यादों में आज तक है,
मेरे बेटे तुम्हारे जन्मदिन पर वो यादों के पल के साथ आशीर्वाद देता हूँ तुम हमारे ओर सेंगर परिवार के गुरुर हो बस जीवन में आगे बढ़ो, खुश रहो, आबाद रहो।
जीवन में कुछ पल या कहूं समय होता है जब सब कुछ भूल अपने भविष्य के लिए जुनून पैदा कर संकल्पित हों अपनी मंजिल को पा लेना ।
बस वो जुनून के साथ आगे बढ़ो और पा लो अपनी मंजिल
अराध्य देव संकटमोचक बाला जी और हमारी कुल देवी मां विंध्यवासिनी आपकी सभी मुरादे पूरी करे

जन्मदिन मुबारक हो!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹

अजय ❤️मोना

परम आदरणीय महाराजजन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाए🌹🌹🌻🌹🌹नववर्ष 2025 के इस पावन अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को ढेर सारी शुभक...
01/01/2025

परम आदरणीय महाराज
जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाए
🌹🌹🌻🌹🌹
नववर्ष 2025 के इस पावन अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। नया साल हमारे लिए नई उम्मीदों, समृद्धि और एकजुटता का प्रतीक बने। हम सभी मिलकर अपने देश और समाज की प्रगति के लिए काम करें, और हर कदम पर विकास और समृद्धि की दिशा में एक साथ बढ़ें।

नववर्ष हमें एक नई शुरुआत और नए अवसर प्रदान करे, ताकि हम अपने समाज के हर वर्ग की भलाई और देश की मजबूती के लिए अपना योगदान दे सकें। जय हिन्द!
Jyotiraditya M Scindia

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना मिली।भगवान से प्रार्थना करता हूं क...
27/12/2024

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना मिली।

भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

दशम गुरु श्री गोविन्द सिंह जी जब इस नश्वर शरीर को त्याग कर परलोक को प्रस्थान कर रहे तो लोगों ने पूछा अगला गुरु अब कौन हो...
26/12/2024

दशम गुरु श्री गोविन्द सिंह जी जब इस नश्वर शरीर को त्याग कर परलोक को प्रस्थान कर रहे तो लोगों ने पूछा अगला गुरु अब कौन होगा तब उन्होंने कहा था-
"आज्ञा भई अकाल की तभी चलायो पंथ, सब सिक्खन की हुकुम है गुरु मान्यो ग्रन्थ"

हम हिंदूओं ने अपना गौरवशाली सिख इतिहास भुला दिया है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिख पंथ की प्रतिष्ठा की गयी थी। 20 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक के इन्हीं 8 दिनों में गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा परिवार सनातन धर्म के रक्षा मे बलिदान हो गया था।

एक ओर हम हिंदू ईसाईयों के क्रिसमस के उत्सव में एक दूसरे को शुभकामना देने की मूर्खता कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह पंजाब में सभी लोग धरती पर सोते थे क्योंकि माता गुजरी ने वह काली रात दोनों छोटे साहिबजादों के साथ नवाब वजीर खां की गिरफ्त में सरहिन्द के किले में ठंडी बुर्ज में गुजारी थी।

यह सप्ताह हमारे सिख इतिहास में शोक का होता है लेकिन देखने में आता है कि पंजाब सहित सम्पूर्ण राष्ट्र ईसाईयत में डूबा है। 300 वर्ष पूर्व किए गए गुरु गोबिंद सिंह जी के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। और अगर भूल गए तो भविष्य में हमारी यही भूल इतिहास बन जाएगी।

सुप्रसिद्ध तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजल...
15/12/2024

सुप्रसिद्ध तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। जाकिर हुसैन जी का जाना देश के कला-संगीत क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है।

कला के क्षेत्र में उनका अभूतपूर्व योगदान है। अपनी कला के प्रति उनका समर्पण भाव और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों तथा प्रशंसकों को संबल दे। ॐ शांति!

हमारे प्रेरणास्त्रोत माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं सहज सरल आदरणीय श्रीमती प्रियदर्शिनी राज...
12/12/2024

हमारे प्रेरणास्त्रोत माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं सहज सरल आदरणीय श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जी आप दोनों को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Jyotiraditya M Scindia
Priyadarshni raje Scindia

माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जी आप दोनों को वैवाहिक वर्...
12/12/2024

माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जी आप दोनों को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Jyotiraditya M Scindia

साक्षात भगवान के अवतार *शुभ दिन*   *ग्यारस*                     *ब्रह्म मुहूर्त* *प्रातः 6 बजे* माँ नर्मदा जी के पावन तट...
11/12/2024

साक्षात भगवान के अवतार

*शुभ दिन* *ग्यारस*
*ब्रह्म मुहूर्त* *प्रातः 6 बजे*

माँ नर्मदा जी के पावन तट, ग्राम तेली भट्ट्यांन पर अखंड साधना करने वाले, और अपने संपूर्ण जीवन को भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित करने वाले महान संत श्री सियाराम बाबा जी का आज, एकादशी / ग्यारस, प्रातः 6 बजकर 10मिनट पर देवलोक गमन हो गया। बाबा जी ने जीवन पर्यंत रामायण जी का पाठ करते हुए समाज को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उनकी साधना, तपस्या और प्रभु के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

उनका पूरा जीवन मानवता, धर्म और नर्मदा मैया की सेवा में समर्पित रहा। उनकी उपस्थिति मात्र से लोगों को आत्मिक शांति और मार्गदर्शन मिलता था। उनका आशीर्वाद और उपदेश समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उनके देवलोक गमन से समाज और धर्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। हम सभी माँ नर्मदा से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और हम सभी को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति ॐ शांति।
नर्मदे हर।
🌹🙏

प्रिय मित्र प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री के बड़े भाई हम सबके साथी देवेंद्र सिंह तोमर जी के निधन की खबर सुनकर गहरा द...
09/12/2024

प्रिय मित्र प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री के बड़े भाई हम सबके साथी
देवेंद्र सिंह तोमर जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है. इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं आपके साथ
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपकी आत्मा को शांति मिले...! आपके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर आपके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।🙏🙏

अजय सिंह सेंगर
भाजपा महानगर इंदौर

अपने अराध्य और देवपुरुष के प्रति श्रद्धा रखने वार सत्यता जाने वाओ से आग्रह श्रद्धांजलि  देने की इतनी जल्दी क्या है.........
09/12/2024

अपने अराध्य और देवपुरुष के प्रति श्रद्धा रखने वार सत्यता जाने वाओ से आग्रह श्रद्धांजलि देने की इतनी जल्दी क्या है.........?????.

आराध्य गुरुदेव मां नमर्दा मैया के उपासक
को सादर चरणों में प्रणाम
पूज्य बाबा चिरायु हो ओर स्वस्थ्य रहे
यही कामना है
बड़ा घोर व निंदनीय आश्चर्य है कि विगत अनेक दिनों से बाबा के बारे में सत्य जाने बिना अनर्गल झूठ फेसबुक और वाट्सअप पर चल रहा है विगत पांच दिन ओर कल तो उनसे जुड़े झूठे समाचार की बाढ़ आ गई बड़े बड़े लोग ओर प्रतिष्ठानों ने हद की सीमा पार की ....बिना सत्यता जाने....
अरे किसी महादेवपुरुष के बारे कुछ कहने लिखने से पहले सत्यता प्रमाणिक रूप से जाने की कोशिश करे।
पूज्य देव पुरुष सियाराम बाबा अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे ओर वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने भक्तों के साथ होंगे।
वे यू ही अपने भक्तों को छोड़ नहीं जायेंगे
प्रभु से कामना है बाबा को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देकर स्वस्थ करे
जय सियाराम

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

08/12/2024

Please Contact,
Respected DS Sengar
9425074606
Thanks Regards

Ajay singh Sengar

Address

FH-321, SCHEME NO 54 , BEHIND OF SOFTVISION COLLEGE, INDORE
Indore
452001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajay Sengar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ajay Sengar:

Share

Category