29/03/2026
📢 नमस्कार साथियों! 🙏
मुझे यह साझा करते हुए बहुत खुशी और गर्व हो रहा है कि हम 'सपनों की उड़ान' अभियान के तहत एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत कर रहे हैं। #सपनों_की_उड़ान ✨
हमारा यह अभियान मध्य प्रदेश में बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है, और इसका मुख्य उद्देश्य हमारे समाज के हर बच्चे, विशेषकर उन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है जो किसी न किसी कारण से पढ़ाई से वंचित हैं। 📚
👉 हाथ थामें उनका, जिनके पास सिर्फ सपने हैं... शिक्षा की रोशनी से सजाएं, जो बच्चे हमारे अपने हैं!
यह पहल महज एक व्यक्ति का अभियान नहीं, बल्कि हम पूरे समाज का साझा संकल्प है। हम सब मिलकर इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के भागीदार बन सकते हैं। इन बच्चों के सपनों को सहारा देना, उन्हें सही मार्गदर्शन दिलाना और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।
हमें आपकी राय और आपके सुझावों की बहुत ज़रूरत है। आप इस अभियान में अपना सहयोग कैसे दे सकते हैं? या फिर आप इस अभियान में और क्या देखना चाहेंगे?
💡 आपके सुझाव आमंत्रित हैं:
— हमें फेसबुक पर COMMENT कर अपने विचार बताएं।
— या फिर MESSAGE कर अभियान में सीधे तौर पर शामिल हों।
आपकी छोटी से छोटी राय भी हमारे लिए अत्यंत बहुमूल्य है।
सादर,
कपिल सिंह सोलंकी (बागरी)
अध्यक्ष - बागरी युवा शक्ति, मध्य प्रदेश
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 210, इन्दौर