04/08/2026
जय माँ करणी 🚩
आप सभी देवतुल्य वरिष्ठजनों, मित्रों एवं स्नेहीजनों को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि दिनांक 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मेरा जन्मदिन आप सभी के स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद के साथ मेरे निज निवास, ठिकाना पीपलियाहामा पर मनाया जाएगा।
इस शुभ अवसर पर मैं स्वयं ठिकाना पीपलियाहामा में उपस्थित रहूँगा।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि सपरिवार पधारकर अपना अमूल्य आशीर्वाद एवं स्नेह प्रदान करें। आपका आगमन मेरे लिए सौभाग्य एवं प्रसन्नता का विषय होगा।
आप सभी समाजजन एवं शुभचिंतक सादर आमंत्रित हैं।
आपके शुभ आगमन की प्रतीक्षा रहेगी। 🚩🙏