Indore Police

Indore Police "संकल्प सुरक्षा का"

29/07/2026

🎬 *बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता श्री रोनित रॉय का नागरिकों के नाम प्रेरक संदेश…*

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री रोनित रॉय ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)" अभियान से जुड़कर नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि, "नशे से केवल हानि ही होती है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और परिवार पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। इसलिए नशे से हमेशा दूर रहें, स्वस्थ जीवन अपनाएँ और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करें।"

🚫 नशे से दूरी है ज़रूरी।
💚 स्वस्थ युवा, सशक्त भारत।

28/07/2026

नन्ही गुड़िया ने भी दिया यही संदेश... "नशे से दूरी है ज़रूरी।" SayNoToDrugs

28/07/2026

🏆 इंदौर की सामूहिक चेतना का कमाल, नशे के विरुद्ध बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

🔸 "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट एवं जागरूक नागरिकों ने मिलकर रचा नया इतिहास।

🔸 1,75,451 नागरिकों ने एक साथ नशे से दूर रहने एवं समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करने की ई-शपथ लेकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड।

🔸 इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले वर्ष 85,003 लोगों द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

🔸 विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, शैक्षणिक संस्थानों, कॉर्पोरेट कार्यालयों, सामाजिक संगठनों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं हजारों जागरूक नागरिकों की अभूतपूर्व सहभागिता ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाया।

पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा—

"यह विश्व रिकॉर्ड केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि नशे के विरुद्ध समाज की एकजुट चेतना, जनभागीदारी और प्रत्येक नागरिक के सामाजिक दायित्व का सशक्त प्रमाण है। जब समाज और पुलिस एक साथ संकल्प लेते हैं, तब परिवर्तन निश्चित होता है।"

उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सहभागी सभी नागरिकों, संस्थाओं एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए इसे नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी जनआंदोलन बताया।

आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें—
💙 "नशे से दूरी है ज़रूरी।"

28/07/2026

नशे से दूरी हे जरूरी 2.0 .. मध्य प्रदेश पुलिस का महाभियान में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के साथ आए टीवी इडस्ट्री के हीरो कुंवर अमर ।।। अभियान को मिल रही आवाज़ और सराहना!
आए हम सब मिलकर नशामुक्त मध्य प्रदेश बनाये !
Ranjeet Singh Indore Police Kunwarr amarjeet singh

28/07/2026

धुरंधर' के लोकप्रिय अभिनेता राकेश बेदी ने दिया नशामुक्ति का संदेश। आइए, मिलकर कहें—नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0।

Address

Indore
452001

Telephone

+917312522500

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share