THANA Sanyogitaganj

THANA Sanyogitaganj DESH BHAKTI - JANSEWA

29/10/2021

छावनी मार्केट मे जाम से बचने के लिये पुलिस ने ली व्यापारीयों की बैठक

दिनांक 29.10.2021 को थाना संयोगितागंज जिला इंदौर थाना परिसर मे आगामी त्यौहारों के मद्देनजर व्यापारी संघ की मीटिंग रखी गई है जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमति पूर्ती तिवारी तथा थाना प्रभारी संयोगितागंज निरीक्षक योगेश सिंह तोमर एवं व्यापारी संघ छावनी के अध्यक्ष भरत मथुरावाला तथा संघ के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें । जिसमें आगामी त्यौहारों को देखते हुये क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से रखने तथा दुकानो के सामने बढाकर लगायी जाने वाली दुकानों को न लगाने तथा दुकानो के सामने अव्यवस्थित रुप से पार्क किये गये वाहनो को दुरुस्त तरीके से लगाने के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशो के पालने हेतु व्यापारी संघ के सदस्यो को अवगत कराया गया । जिस पर से संघ के पदाधिकारिंयो द्वारा उक्त दिशा निर्देशो का स्वागत करते हुये सहमति दी गई ।

10/10/2021

थाना संयोगितागंज पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की ।

24 घंटे के अंदर चुराये गये 01 लाख रुपयो मे से 92970 / - रुपयो को चोरो से बरामद किया।

दोनो चोर पुलिस की गिरफ्त में ।

चोरो द्वारा बच्चे के गुल्लक से भी चुराये थे पैसे

दिनांक 09 अक्टूबर 2021 पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा दो चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ,थाना संयोगितागंज की टीम द्वारा दोनो लड़को रोहित उर्फ भुरू पिता सावन चौहान उम्र 24 साल नि.मयुर नगर मुसाखेडी इन्दौर एवं अश्विन पिता नाथु लोधी उम्र 21 साल नि.पवनपुरी मस्जित वाली गली पालदा नाका इन्दौर की पतारसी कर सख्ती से पूछताछ करने पर से दिनांक 07.10.21 फरियादी के घर की अलमारी व बच्चो की गुल्लक से 01 लाख रुपये चुराना कबुल किया ।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संयोगितागंज निरीक्षक योगेश सिंह तोमर व टीम के सउनि प्रताप सिंह चौहान , प्र.आर. मनीष, आर . 1481 रिंकू राजपूत , आर . 944 कालीचरण , आर. 3616 उमाशंकर एवं आर.3581 जितेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा ।

आज दिनांक 06.10.2021 को सायंकाल 07.00 थाना संयोगितागंज परिसर में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना संयोगितागंज, ...
06/10/2021

आज दिनांक 06.10.2021 को सायंकाल 07.00 थाना संयोगितागंज परिसर में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना संयोगितागंज, छोटीग्वालटोली व थाना पलासिया के आयोजकों व शांति समिति सदस्यों की संयुक्त मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग मे csp मैडम व तीनों थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

Address

Chhawani Road Near G. P. O Square
Indore
452001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when THANA Sanyogitaganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to THANA Sanyogitaganj:

Share