गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर- रजि."

  • Home
  • India
  • Indore
  • गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर- रजि."

गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर- रजि." ब्राह्मण एकता सर्वोपरि
जय जय परशुराम

05/07/2025

ब्राह्मण में ऐसा क्या है कि सारी
दुनिया ब्राह्मण के पीछे पड़ी है।
इसका उत्तर इस प्रकार है।

रामचरितमानस में गोस्वामी
तुलसीदासजी ने लिखा है कि
भगवान श्री राम जी ने श्री
परशुराम जी से कहा कि →
"देव एक गुन धनुष हमारे।
नौ गुन परम पुनीत तुम्हारे।।"

हे प्रभु हम क्षत्रिय हैं हमारे पास
एक ही गुण अर्थात धनुष ही है
आप ब्राह्मण हैं आप में परम
पवित्र 9 गुण है-
ब्राह्मण_के_नौ_गुण :-
रिजुः तपस्वी सन्तोषी
क्षमाशीलो जितेन्द्रियः।
दाता शूरो दयालुश्च
ब्राह्मणो नवभिर्गुणैः।।

● रिजुः=सरल हो,
● तपस्वी=तप करनेवाला हो,
● संतोषी=मेहनत की कमाई
पर सन्तुष्ट रहनेवाला हो,
● क्षमाशीलो=क्षमा करनेवाला हो,
● जितेन्द्रियः=इन्द्रियों को वश में
रखनेवाला हो,
● दाता=दान करनेवाला हो,
● शूर=बहादुर हो,
● दयालुश्च=सब पर दया करने
वाला हो,
● ब्रह्मज्ञानी,

श्रीमद् भगवत गीता के 18वें
अध्याय के 42श्लोक में भी
ब्राह्मण के 9 गुण इस प्रकार
बताए गये हैं-

" शमो दमस्तप: शौचं
क्षान्तिरार्जवमेव च।
ज्ञानं विज्ञानमास्तिक्यं
ब्रह्म कर्म स्वभावजम्।।"

अर्थात-मन का निग्रह करना,
इंद्रियों को वश में करना,तप
(धर्म पालन के लिए कष्ट सहना),
शौच(बाहर भीतर से शुद्ध रहना),
क्षमा(दूसरों के अपराध को क्षमा
करना),आर्जवम्( शरीर,मन आदि
में सरलता रखना,वेद शास्त्र आदि
का ज्ञान होना,यज्ञ विधि को
अनुभव में लाना और परमात्मा
वेद आदि में आस्तिक भाव रखना
यह सब ब्राह्मणों के स्वभाविक कर्म हैं।

पूर्व श्लोक में "स्वभावप्रभवैर्गुणै:"
कहा इसलिए स्वभावत: कर्म
बताया है।

स्वभाव बनने में जन्म मुख्य है।
फिर जन्म के बाद संग मुख्य है।
संग स्वाध्याय,अभ्यास आदि
के कारण स्वभाव में कर्म गुण
बन जाता है।

दैवाधीनं जगत सर्वं,
मन्त्रा धीनाश्च देवता:।
ते मंत्रा: ब्राह्मणा धीना:,
तस्माद् ब्राह्मण देवता:।।

धिग्बलं क्षत्रिय बलं,
ब्रह्म तेजो बलम बलम्।
एकेन ब्रह्म दण्डेन,
सर्व शस्त्राणि हतानि च।।

इस श्लोक में भी गुण से हारे हैं,
त्याग तपस्या गायत्री सन्ध्या के
बल से और आज लोग उसी को
त्यागते जा रहे हैं,और पुजवाने
का भाव जबरदस्ती रखे हुए हैं।

*विप्रो वृक्षस्तस्य मूलं च सन्ध्या।
*वेदा: शाखा धर्मकर्माणि पत्रम् l।*
*तस्मान्मूलं यत्नतो रक्षणीयं।
*छिन्ने मूले नैव शाखा न पत्रम् ll*

भावार्थ;-
वेदों का ज्ञाता और विद्वान ब्राह्मण
एक ऐसे वृक्ष के समान हैं जिसका
मूल(जड़) दिन के तीन विभागों प्रातः,
मध्याह्न और सायं सन्ध्या काल के
समय यह तीन सन्ध्या(गायत्री
मन्त्र का जप)करना है,चारों वेद
उसकी शाखायें हैं,तथा वैदिक
धर्म के आचार विचार का पालन
करना उसके पत्तों के समान हैं।

अतः प्रत्येक ब्राह्मण का यह
कर्तव्य है कि इस सन्ध्या रूपी
मूल की यत्नपूर्वक रक्षा करें,क्योंकि
यदि मूल ही नष्ट हो जायेगा तो न तो
शाखायें बचेंगी और न पत्ते ही बचेंगे।।

पुराणों में कहा गया है ---
विप्राणां यत्र पूज्यंते
रमन्ते तत्र देवता।

जिस स्थान पर ब्राह्मणों का
पूजन हो वहाँ देवता भी निवास
करते हैं।
अन्यथा ब्राह्मणों के सम्मान के
बिना देवालय भी शून्य हो जाते हैं।
इसलिए .......
ब्राह्मणातिक्रमो नास्ति
विप्रा वेद विवर्जिताः।।

श्री कृष्ण ने कहा-ब्राह्मण यदि
वेद से हीन भी हो, तब पर भी
उसका अपमान नही करना
चाहिए।

क्योंकि तुलसी का पत्ता क्या
छोटा क्या बड़ा वह हर अवस्था
में कल्याण ही करता है।

ब्राह्मणोस्य मुखमासिद्......

वेदों ने कहा है की ब्राह्मण विराट
पुरुष भगवान के मुख में निवास
करते हैं।
इनके मुख से निकले हर शब्द
भगवान का ही शब्द है,जैसा
कि स्वयं भगवान् ने कहा है कि,

विप्र प्रसादात् धरणी धरोहमम्।
विप्र प्रसादात् कमला वरोहम।
विप्र प्रसादात् अजिता जितोहम्।
विप्र प्रसादात् मम् राम नामम् ।।

ब्राह्मणों के आशीर्वाद से ही मैंने
धरती को धारण कर रखा है।
अन्यथा इतना भार कोई अन्य
पुरुष कैसे उठा सकता है,इन्ही
के आशीर्वाद से नारायण हो कर
मैंने लक्ष्मी को वरदान में प्राप्त
किया है,इन्ही के आशीर्वाद से
मैं हर युद्ध भी जीत गया और
ब्राह्मणों के आशीर्वाद से ही
मेरा नाम राम अमर हुआ है,
अतः ब्राह्मण सर्व पूज्यनीय है।

और ब्राह्मणों का अपमान ही कलियुग
में पाप की वृद्धि का मुख्य कारण है।

प्रश्न नहीं स्वाध्याय करें।।
हर हर महादेव शिव शंभू 🔱

ातन⛳.
्राह्मण_देव🚩🙏🏻

🙏🙏🚩🚩🙏🙏*आवश्यकता है* ब्राह्मण समाज के ऐसे संगीतज्ञ व्यक्तियों की जो  ब्राह्मण समाज की सेवा के उद्देश्य से , गौड़ आद्यगौड़...
28/06/2025

🙏🙏🚩🚩🙏🙏
*आवश्यकता है*
ब्राह्मण समाज के ऐसे संगीतज्ञ व्यक्तियों की जो ब्राह्मण समाज की सेवा के उद्देश्य से , गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित श्री रामायण सेवा संघ (RSS) के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में वाद्य यंत्र ढोलक🎶, पेड🥁, सिंथेसाइजर 🎹 बजा सके ।
इन विद्वान व्यक्तियो को उचित न्युनतम पारिश्रमिक (यदि वह चाहे) भी दिया जा सकेगा अथवा यदि वह निशुल्क रूप से भगवान की सेवा के उद्देश्य से अपनी संगीत सेवा देना चाहते हैं तो हम उनका आत्मीय स्वागत करते हैं।
कृपया तुरंत संपर्क करें
संपर्क सूत्र :----
गोपाल शर्मा भारद्वाज
9826048965
सुरेन्द्र शर्मा जी सर
9424579022
पुरुषोत्तम भारद्वाज जी
9826375626
नगेन्द्र शर्मा जी
9826016606
अनिल शर्मा जी रुद्राक्ष
9826025544
योगेश शर्माजी (पेट्रोल पंप)
8085284352
एवं
समस्त प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति पदाधिकारी गण
श्री रामायण सेवा संघ
गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इन्दौर
नोट:--
*श्री रामायण सेवा संघ के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम ब्राह्मण समाज सेवा हेतु ,यजमान की इच्छा अनुसार दक्षिणा पर निःशुल्क किया जाता है।*
जय जय परशुराम ।।
🙏🚩🚩🙏

*आवश्यक सूचना* 🙏🙏🙏आदरणीय विप्र जन,गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इन्दौर द्वारा ब्राह्मण समाज युवक युवती परिचय सम्मे...
20/12/2024

*आवश्यक सूचना*
🙏🙏🙏
आदरणीय विप्र जन,

गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इन्दौर द्वारा ब्राह्मण समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन , पण्डित रमेश मेंदोला जी के सानिध्य में दिनांक 22 दिसंबर 2024 रविवार को लॉ ओमनी गार्डन सयाजी होटल के सामने विजय नगर इन्दौर पर आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण YouTube channel पर किया जायेगा।
आप इस लिंक https://www.youtube.com/live/TqUL0ahWxkg?si=Fbx51bLMCT-yPF3_

पर क्लिक करके कार्यक्रम देख सकते हैं।
🌹
*सबका साथ*,
*समाज का विकास*
जय जय परशुराम
गोपाल शर्मा भारद्वाज हाईकोर्ट एडवोकेट इंदौर
*महामंत्री*
गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इन्दौर

🙏💐🚩🌹🙏**जय जय परशुराम ** गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर (रजि.) की ओर से आपको *दीपावली महापर्व* की हार्दिक बधाईयां...
31/10/2024

🙏💐🚩🌹🙏
**जय जय परशुराम **
गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर (रजि.) की ओर से आपको *दीपावली महापर्व* की हार्दिक बधाईयां - एवं अनन्त शुभकामनाए -
श्री महाकाली,
श्री महालक्ष्मी ,
श्री महासरस्वती जी की कृपा सदा बनी रहे।
*जय श्री राम*
🙏🙏🙏
पं.गोपाल शर्मा भारद्वाज
हायकोर्ट एडवोकेट
*महामंत्री*
*समस्त प्रबंध कार्यकारिणी*
*गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर म.,प्र.*

*।। सादर सूचना ।।*       🙏🙏🙏अत्यंत हर्ष के साथ आपको सादर सूचित किया जाता है कि * गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इन्...
12/10/2024

*।। सादर सूचना ।।*
🙏🙏🙏
अत्यंत हर्ष के साथ आपको सादर सूचित किया जाता है कि * गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इन्दौर परिचय सम्मेलन समिति * द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जो कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा :
*दिनांक* -- 22 दिसम्बर 2024 रविवार
*स्थान*-- ला ओमनी गार्डन , सयाजी होटल के सामने, विजय नगर इन्दौर
*समय* ::: 10 बजे से शाम 6 बजे
🌸
*मुख्य कार्यालय*
श्री परशुराम मन्दिर परिसर जगजीवन रामनगर , पाटनीपुरा के पास,इन्दौर (मध्यप्रदेश)
🌸
*प्रमुख संरक्षक*:::
*ब्राह्मण शिरोमणि विधायक*
*पंडित रमेश मेंदोला जी*
🌸
आपसे सादर विनम्र अनुरोध है कि इस कार्यक्रम मे विगत 1 जनवरी और 17 दिसम्बर 2023 के परिचय सम्मेलन की तरह ही आपको ब्राह्मण समाज का सामाजिक सहयोग करना है ,ताकि हम सभी मिलकर ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक युवतीयो का और परिजनों का परस्पर परिचय करवाये, जिससे उनको श्रेष्ठ विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो ,
उनके उज्जवल भविष्य की राह आसान हो।
🙏
इसी शुभ भाव के साथ
आप भी इस मेसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करें ।
*जय जय परशुराम*
🙏🚩💐🌹🙏
निवेदक
गोपाल शर्मा भारद्वाज
हाईकोर्ट एडवोकेट
*महामंत्री*
गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इन्दौर मध्यप्रदेश

12/10/2024

🙏💐🚩🌹🙏
**जय जय परशुराम **
गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर (रजि.) की ओर से *दशहरा महापर्व* की हार्दिक बधाईयां - एवं अनन्त शुभकामनाए -
*जय श्री राम*
🙏🙏🙏
पं.गोपाल शर्मा भारद्वाज
हायकोर्ट एडवोकेट
*महामंत्री*
*समस्त प्रबंध कार्यकारिणी*
*गौड़ आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर म.,प्र.*

Address

29/5 New Ranipura Pardeshi Pura
Indore
452007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर- रजि." posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category