10/05/2026
पहले छोटी परीक्षाओं के पेपर लीक होते थे अब बड़ी-बड़ी परीक्षाओं के भी पेपर लीक होने लगे हैं,यह New Normalise है हमारे देश की जनता इसको भी Accept कर लेगी।
देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में एक NEET सवालों के घेरे में है। 3 मई को परीक्षा हुई। इसके लीक होने की आशंका है। राजस्थान SOG ने देहरादून, सीकर, झुंझनू ने कई संदिग्ध पकड़े हैं।
SOG को एक गैस पेपर मिला है। 300 प्रश्नों के गैस पेपर में 140 प्रश्न हूबहू वही थे, जो NEET में पूछे गए थे। हालांकि इसे पेपर लीक माना जाए या नहीं, इसका फैसला NTA और SOG को करना है।