JDjansampark Indore

JDjansampark Indore Official handle of JD Jansampark Indore, Government of Madhya Pradesh

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण*---*उद्योगों के...
02/09/2026

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण*
---
*उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में प्रक्रियाएं हुईं सरल, सिंगल विंडो से मिल रही त्वरित अनुमति*
---
*कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*
---
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- निवेश और उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में तैयार है अनुकूल वातावरण*
---
*उद्यम संवाद में विद्युत अधोसंरचना, नवकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक सुविधाओं पर हुई चर्चा*
इंदौर, 02 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रियाओं को लगातार सरल किया जा रहा है। पहले उद्योग लगाने के लिए 76 प्रकार की अनुमतियां लेनी पड़ती थीं, अब सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से त्वरित अनुमति मिल रही है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी पहले 50 से 60 दिन में पूरी होती थी, जिसे अब घटाकर 29 दिन के भीतर किया गया है। उद्योगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ग्वालियर से वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भदोरा इंडस्ट्रीज के प्रारंभ होने से कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अनेक नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि खरगोन के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है और क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। खरगोन कपास उत्पादन के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें मंडी टैक्स कम करने का निर्णय भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उद्योगों और किसानों के विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना, नवकरणीय ऊर्जा तथा औद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान समय में बिजली और बिजली से जुड़े उत्पादों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे उद्योगों के स्थापित होने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा जी के आशीर्वाद से प्रदेश में पर्याप्त जल उपलब्धता भी सुनिश्चित हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में करीब 10 लाख करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न कार्य धरातल पर उतारे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महाकाल लोक के बाद ओंकारेश्वर सहित प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का भी अद्भुत रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश की अनेक औद्योगिक इकाइयां मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “मध्यप्रदेश में जो एक बार आता है, वह मध्यप्रदेश का होकर रह जाता है।” यह प्रदेश की आत्मीयता और सभी को साथ लेकर चलने की भावना है। उन्होंने उद्योगपतियों और उद्यमियों से मध्यप्रदेश में निवेश कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भदोरा इंडस्ट्रीज के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोजगार और समृद्धि बढ़ेगी तथा मध्यप्रदेश विकास की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यम संवाद के दौरान उद्योग एवं रोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं, विद्युत अधोसंरचना, नवकरणीय ऊर्जा तथा निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे निवेशकों को बेहतर वातावरण मिल सके।
भदोरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लोकार्पण कार्यक्रम में कंपनी के ऑनर श्री शशांक भदोरा दुबई से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री रवींद्र वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे सहित अन्य जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

02/09/2026
*संभाग स्तरीय सांख्यिकीय क्षमता संवर्धन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न*इंदौर, 1 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश र...
01/09/2026

*संभाग स्तरीय सांख्यिकीय क्षमता संवर्धन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न*
इंदौर, 1 सितम्बर 2026
मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग के सहयोग से सांख्यिकीय प्रशिक्षण आवश्यकता आंकलन (Statistical Training Needs Assessment-TNA) का अध्ययन किया गया था। अध्ययन का उद्देश्य क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर कार्यरत सांख्यिकीय कर्मियों (तकनीकी संवर्ग) की प्राथमिक क्षमता विकास आवश्यकताओं की पहचान करना था। उक्त आंकलन के निष्कर्षों के अनुरूप, पीआईएफ के सहयोग से संचालनालय द्वारा संभाग स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के अन्वेषक/खंड स्तर अन्वेषक (बीएलई/इन्वेस्टिगेटर) एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारियों (ए.एस.ओ.) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य सांख्यिकीय कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और कार्य क्षमता में वृद्धि करना तथा सांख्यिकीय आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण एवं उपयोग से संबंधित आवश्यक कौशल का विकास करना रहा।
संयुक्त संचालक, योजना एवं सांख्यिकी श्री प्रेमचंद परस्ते ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रारंभ एवं समापन अवसर पर प्रतिभागियों का ऑनलाइन बहुविकल्पीय आंकलन कराया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा उपस्थिति का अभिलेखीकरण भी ऑनलाइन माध्यम से किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सांख्यिकीय कार्यों में आधुनिक तकनीकों एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में डॉ. सुजय फाटक, सीनियर रिसर्च एसोसिएट तथा श्री सेमुअल डेविड, ए.आई. एनालिस्ट, पीपल फर्स्ट इंडिया फाउंडेशन भोपाल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh

01/09/2026

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के 6 हजार 906 ‍विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 17 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित की*
----
*प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि*
इंदौर, एक सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर जिले के 6 हजार 906 ‍विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 17 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित की। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। इसमें से सांवेर विधानसभा में 436 बच्चों को एक करोड़ 9 लाख की राशि वितरित की गई है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

01/09/2026

*संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 10 सितम्बर को*
----
*04 सितम्बरर तक कर सकेंगे आवेदन*
इंदौर, एक सितम्बर 2026
उस्ताीद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यकप्रदेश शासन, संस्कृमति विभाग द्वारा महान पार्श्वत गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत संभागीय प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 06 से 15 सितम्बर 2026 तकत आयोजित किया जा रहा है। अकादमी के निदेशक श्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के अंतर्गत युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता के संभागीय आयोजन अंतर्गत इंदौर संभाग में 10 सितम्बइर, 2026 को प्रात: 10 बजे से शासकीय लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित होगी।
यह प्रतियोगिता पूर्णत: नि:शुल्कग होगी, जो दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें जूनियर 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर 16 से 25 वर्ष के दो आयु वर्ग हैं। आयु निर्धारण की तिथि 01 जनवरी 2026 होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र (फॉर्म) एवं नियमावली अकादमी की बेवसाईट https://kalaacademymp.com अथवा संबंधित महाविद्यालय एवं अकादमी कार्यालय से शासकीय कार्य दिवसों में प्राप्त किये जा सकेंगे। प्रतिभागियों के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 सितम्बर, 2026 सायं 5.00 बजे तक निर्धारित की गई है। अन्य जानकारी के लिए अकादमी के समन्वयक श्री जितेन्द्र सिंह तोमर (7987460235) अथवा श्री पियूष शांडिल्य (9039836032) से संपर्क कर सकते हैं।
संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये एवं 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी। अकादमी किसी परिस्थिति में इस गतिविधि को पूर्ण रूप से निरस्त करने के लिए स्वतंत्र है। प्रतियोगिता से संबंधित कोई वाद-विवाद स्वीकार योग्य नहीं होगा।
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh

Kala Academy MP

01/09/2026

*सेना भर्ती प्रक्रिया 2026-27 : सागर में 12 और 14 अक्टूबर को भर्ती रैली*
इंदौर, एक सितम्बर 2026
सेना भर्ती प्रक्रिया 2026-27 के तहत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पात्र अभ्यर्थियों के लिए सागर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में आयोजित होगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार सिपाही फार्मा एवं सिपाही मेडिकल सहायक (स्थायी पद) के लिए अभ्यर्थियों को 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 3 बजे रैली स्थल पर पहुंचना होगा। वहीं अग्निवीर महिला सेना पुलिस के लिए भर्ती रैली 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजे आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सामान्य परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को रैली प्रवेश पत्र ई-मेल तथा इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से भेजे गए हैं।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में उल्लेखित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर पहुंचना होगा। भर्ती संबंधी किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, महू से टेलीफोन नंबर 7648815570 पर संपर्क किया जा सकता है।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
JDjansampark Indore
PRO Jansampark Indore

31/08/2026

*राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2026 तक*
----
*परीक्षा केंद्रों पर नवीन त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू*
----
*निर्धारित समय से 90 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य*
इंदौर, 31 अगस्त 2026
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2026 तक कुल छह दिनों में किया जाएगा। परीक्षा एक सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश के 12 संभाग/जिला पर ऑफलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार संभागीय मुख्यालय इंदौर के कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है, जिसमें कुल 2428 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल, निर्विघ्न एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर नवीन त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की गई है। इस प्रक्रिया के तहत परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी तथा वीओआईपी की व्यवस्था की गई है। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। उक्त के संबंध में परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को इन निर्देशों का पूर्णतः पालन करना होगा। परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से फ्रिस्किंग (तलाशी) की जाएगी। पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों द्वारा तथा महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा निर्धारित केबिन में की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी फ्रिस्किंग महिला अथवा पुरुष कर्मी से करवाने का विकल्प दिया जाएगा।
आयोग द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर अपने साथ केवल बॉल पेन, पानी की एक पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड ला सकेंगे। आवश्यक दवाइयां भी साथ लाने की अनुमति होगी।
आयोग द्वारा परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और नवीन जांच प्रक्रिया एवं सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को सुचारू एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh

Address

518, महात्मा गांधी रोड, मोती बंगला , न्यू सियागंज, इंदौर, मध्य प्रदेश
Indore
452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Indore:

Shortcuts

Share