05/08/2026
"हिन्द रक्षक - संस्कारों का हस्तांतरण"
ब्रह्मलीन श्रद्धेय श्री लक्ष्मणसिंह जी गौड़ का स्पष्ट मत था कि वह शिक्षा अधूरी है जो केवल रोजगार दे, और वह शिक्षा पूर्ण है जो मनुष्य को राष्ट्र, संस्कृति, समाज और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराए। उनका स्वप्न था कि भारत की प्रत्येक संतति ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा की भी धनी बने।
उसी दिव्य स्वप्न को साकार करने की दिशा में हिन्द-रक्षक पुण्योदय प्रकल्प के अंतर्गत विद्यादान के 22वें वर्ष का पंद्रहवाँ आयोजन मानपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्पन्न हुआ।
विधायक एवं पूर्व महापौर श्रीमती Malini Laxmansingh Gaur जी की उपस्थिति में विशेष अतिथि विधायक सुश्री Usha Thakur जी, समाजसेवीगण श्री रामनारायण जी, श्री संजय जी मीठा, श्री पवन सिंह जी चौहान, श्री पुंजालाल जी नीनामा, श्री अनिल जी चांडक, श्री माखन जी मण्डले, श्री डी.के. परमार जी, श्री राजकपूर जी वर्मा, श्री सुभाष जी डावर, श्री गजेन्द्र जी सोलंकी, श्री विष्णु जी वर्मा, श्री जीतू जी राठौर, श्री अनुराग जी चौधरी, श्री पप्पू जी सांगा, श्री लोकेन्द्र सिंह जी सोलंकी, श्री सोनू जी ठाकुर एवं श्री गोकुल जी सोलंकी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस राष्ट्रसेवी अभियान को अनुपम आयाम प्रदान किया।