Tulsi Silawat

Tulsi Silawat कैबिनेट मंत्री - जल संसाधन विभाग, मध्यप्रदेश शासन | विधायक - सांवेर
(1)

04/09/2026

नंद के आनंद भयो
जय कन्हैया लाल की..

04/09/2026

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मथुरा स्थित श्री जन्मभूमि मंदिर से मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पावन झलकियां!!

आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत Jyotiraditya M Scindia जी की गरिमामयी उपस्थिति में नई दिल्ली के संचार भवन में चंबल-बेत...
04/09/2026

आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत Jyotiraditya M Scindia जी की गरिमामयी उपस्थिति में नई दिल्ली के संचार भवन में चंबल-बेतवा कछार एवं गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की एवं सभी संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में निम्न परियोजनाओं एवं विषयों पर चर्चा की गई:
1. माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना
2. ग्वालटोरिया मध्यम सिंचाई परियोजना
3. मल्‍हारगढ़ उद्वहन सूक्ष्‍म सिंचाई परियोजना
4. पन्हेटी मध्यम सिंचाई परियोजना
5. निवारी मध्यम परियोजना
6. चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना
7. सनघटा मध्यम सिंचाई परियोजना
8. चांदपाठा झील
9. पिछोर की लोअर उर वृहद सिंचाई परियोजना
10. बिजरौनी परियोजना

बैठक में इन परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगे की कार्ययोजना और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

हमारा लक्ष्य है कि उपलब्ध जल संसाधनों का समुचित एवं प्रभावी उपयोग हो और गुना-शिवपुरी क्षेत्र के अधिकाधिक किसानों को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिले। इससे खेती को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के अन्नदाताओं की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास हेतु अहर्निश संकल्पित, नेतृत्व कौशल और जनसेवा के पर्याय माननीय केंद्रीय संचार एवं पू...
04/09/2026

भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास हेतु अहर्निश संकल्पित, नेतृत्व कौशल और जनसेवा के पर्याय माननीय केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत Jyotiraditya M Scindia जी से आज दिल्ली में सौजन्य भेंट की तथा उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

साथ ही सांवेर के मांगलिया में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारने हेतु उन्हें आमंत्रित भी किया।

राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री जगदीश मित्तल जी के निधन का समाचा...
04/09/2026

राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री जगदीश मित्तल जी के निधन का समाचार दुखद है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।

ॐ शांति!!

04/09/2026

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री Bharat Singh Kushwah जी को जन्मदिवस की अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं।

आपके आगामी जीवन का प्रत्येक दिन मंगलमय हो तथा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, ऐसी प्रार्थना है।

04/09/2026

मंत्रिपरिषद की हमारी साथी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री बहन Sampatiya Uikey जी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं।

बाबा महाकाल की कृपा से आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रहें, ऐसी प्रार्थना करता हूँ।

04/09/2026

धर्म की स्थापना और लोककल्याण के लिए अवतरित भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।

आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) माननीय श्री बी.एल. संतोष जी, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्...
03/09/2026

आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) माननीय श्री बी.एल. संतोष जी, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी जी से सौजन्य भेंट की एवं विभिन्न विषयों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Vishnu Deo Sai
Mohan Charan Majhi

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में जल संरक्षण और जल संचयन के लिए प्रतिबद्ध'टीम जलशक्ति'
03/09/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में जल संरक्षण और जल संचयन के लिए प्रतिबद्ध
'टीम जलशक्ति'

Address

Indore
452001

Telephone

+919425064474

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tulsi Silawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share