31/07/2025
*"नशे से दूरी, है जरूरी" अभियान के अंतर्गत – नारकोटिक्स विंग इंदौर की एक और सकारात्मक पहल**
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा
*‘‘नशे से दूरी, है जरूरी’’*
नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को आदरणीय श्री कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्य प्रदेश के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीमान् के.पी. वेंकटेश्वर राव जी के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) श्रीमान् महेश चंद जी जैन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग, इंदौर द्वारा
(1) आयाम कोचिंग इंस्टिट्यूट, इंदौर के संस्थापक श्री महेंद्र पाटीदार सर एवं स्टाफ के सहयोग से 2018 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व नशे से होने वाले आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक व स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव बताएं। यदि कोई व्यक्ति नशा करता है तो उसे विशेषज्ञ के माध्यम से परामर्श कराने में नारकोटिक्स विंग द्वारा सहयोग किया जाने एवं अपराध करने वाले पर माननीय न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले दंड के संबंध में विस्तार से बताया। नशा न करने की सामूहिक शपथ ली गई।
उक्त कार्यक्रम में श्री संतोष हाडा, उप पुलिस अधीक्षक, श्री पदम सिंह कायत, निरीक्षक, अजय शर्मा, उप निरीक्षक, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी एवं आरक्षक चालक सुरेश हिरवे उपस्थित रहे।
(2) सार्वजनिक स्थल आई लव यू इंदौर सेल्फी पॉइंट पर नारकोटिक्स विंग के समस्त अधिकारी कर्मचारी व आमजन के संयुक्त प्रयास से पोस्ट, स्कैंडी, फ्लेक्स के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रदर्शित कर, नशा न करने के नारे लगाए एवं नशा न करने के संबंध में सभी ने प्रतिज्ञा ली।
उक्त कार्यक्रम से 1700 लाभान्वित हुए।
(3) दिनांक 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक "नशे से दूरी, है जरूरी" अभियान का समापन श्रीमती हेमलता अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स विंग, इंदौर एवं समस्त स्टाफ द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने एवं प्रत्येक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य कर एक टीम वर्क में सकारात्मक कार्य एवं नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाने की प्रतिज्ञा ली।
लाभान्वित 60 अधिकारी कर्मचारी हुए।