11/09/2023
रविवार 10 सितंबर 2023 को जनहित पार्टी की स्थापना बैठक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संपन्न हुई। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तीन सत्रों में यह बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश के लगभग 20 जिलों से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, जिनकी करीब 200 संख्या थी, जिसमें महिलाएं एवं युवा वर्ग भी शामिल था। 5 कार्यकर्त्ता झारखंड से भी सम्मलित हुए।
स्थापना बैठक में अभय जी जैन ने 2008 से 2023 तक के विभिन्न आंदोलन एवं जनजागरण अभियान के विषय में जानकारी दी जो भारत हितरक्षा अभियान के बैनर तले हुए। पार्टी स्थापना की पृष्ठभूमि एवं उसका उद्देश्य विस्तारपूर्वक बताया गया। पार्टी की स्थापना के लिए विधिवत् औपचारिकता भी शुरू हो गई जिसमें पार्टी सदस्य के एफिडेविट बनाए गए। उसके पश्चात् प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी आए।
अब अलग-अलग जिलों में विस्तार पूर्वक बैठक करने की योजना है। प्रमुख शहरों में रहने वाले कार्यकर्ताओं के मोबाईल नंबर भी सांझा किए हुए हैं। आप लोग इनसे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं।
बैठक की कुछ झलकियां...