Youth Congress Mhow

Youth Congress Mhow Congress ka Haath.. Sabke Saath..!! :-)

महू विधानसभा युवा कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए उस पर विचार विमर्...
12/12/2025

महू विधानसभा युवा कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को कैसे
मजबूत किया जाए उस पर विचार विमर्श किया ।

4 इंदौर, रविवार 05 अक्टूबर 2025गांव में शहर से ज्यादा युवा !दोगुनी सदस्यता... अध्यक्ष का ऐलान जल्द हीअभिषेक कानूनगोइंदौर...
05/10/2025

4 इंदौर, रविवार 05 अक्टूबर 2025

गांव में शहर से ज्यादा युवा !

दोगुनी सदस्यता... अध्यक्ष का ऐलान जल्द ही

अभिषेक कानूनगो

इंदौर। युवा कांग्रेस की मतदाता सूची से आधे से ज्यादा वोट रद हो चुके हैं। शहर के मुकाबले गांववालों ने दोगुनी सदस्यता कर हवाबाजी करने वालों को ठेंगा दिखा दिया है। विधानसभा 4 में आंकड़ा 1000 भी पार नहीं कर पाया। शहर में सबसे ज्यादा मतदाता विधानसभा 5 में जोड़े गए हैं। शहर से 4820 वोट रिजेक्ट हुए हैं, जबकि जिले से 28 हजार। दो महीने पहले मतदान हुआ था।

युवा कांग्रेस ने मतदाता सूची तीन भाग में जारी की है। पहली स्वीकृत, दुसरी ऑनहोल्ड और तीसरी रिजेक्ट। रिजेक्ट वालों को दुसरा मौका नहीं दिया जाएगा। ऑनहोल्ड के लिए 10 से 15 दिन तय किए हैं। दावा तो ये भी था कि इंदौर 40 हजार और ग्रामीण में 70 हजार वोट डाले हैं। फर्जी आईडी से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फटकार लगाई थी। फायनल सूची में गड़बड़ सामने आ गई। इंदौर से कुल 9653 सदस्य बने हैं, जबकि जिले में 20455 युवा कांग्रेस से जुड़े हैं।

जिले की मतदाता सूची में देपालपुर 4605, राऊ 3864, सांवर 5153, महू 6833 पर है। वहीं इंदौर

में विधानसभा एक में 1679, विधानसभा दो 1631, विधानसभा तीन 1504, विधानसभा चार 603, विधानसभा पांच 4209 लोगों को ही युवा कांग्रेस से जोड़ पाए। ऑनहोल्ड सूची में देपालपुर से 1701, ऊ से 2025, सांवेर से 2693 और महू से 3179 नाम है। इसी सूची में इंदौर एक से 1958, दो से 1511, तीन से 458, चार से 402, पांच से 1144।

कुल ऑनहोल्ड शहर से 5473 और ग्रामीण से 9598 नाम रहो गए है। सबसे ज्यादा वोट महू से रिजेक्ट हुए। 8848 नामों को गलत कागज होने के कारण सूची में शामिल नहीं किया गया। सांबर में 6653, राऊ में 6025 और देपालपुर में 6378 नामों पर कैची चली। नगर में सबसे ज्यादा नाम पांच नंबर विधानसभा से काटे गए। यहां 1189 लोगों के सही कागज नहीं लगाए गए थे। विधानसभा एक में 1719, दो में 539, तीन में 922 और चार में 451 नामों पर कैची लग गई।

मतदाता सूची को लेकर दावे किए जा रहे थे। बढ़-चढ़कर आंकड़े पेश कर रहे थे। युवा कांग्रेस में पहली बार इतने कम मतदाताओं पर चुनाव हुआ। शहर में अमित पटेल का जीतना लगभग तय बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के लिए राकेश मौर्य और गजेन्द्रसिंह के बीच मुकाबला है। राकेश को रोना बौरासी और गजेन्द्र को सत्तू पटेल के साथ उमंग सिंगार का साथ मिला था। विपिन वानखेडे ने गजेन्द्र सोलंकी को लड़ाया था। प्रदेश टीम में इंदौर से अंकित दुबे और चेतन चौधरी का जाना तय हो गया है।

Address

MHOW
Indore
453441

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youth Congress Mhow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share