PTC Indore

PTC Indore PTC Indore is the Best Police Training College of India, for constables & ORs

पीटीसी इंदौर में रक्षाबंधन पर्व पर प्रशिक्षणार्थियों को बांधा रक्षासूत्र, नशामुक्ति का दिया संदेशपुलिस प्रशिक्षण महाविद्...
22/08/2026

पीटीसी इंदौर में रक्षाबंधन पर्व पर प्रशिक्षणार्थियों को बांधा रक्षासूत्र, नशामुक्ति का दिया संदेश
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, इंदौर की बहनों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों सहित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्या नगर सेवा केंद्र की संचालिका बहन मधु दीदी ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन पर्व की पवित्रता, प्रेम, स्नेह एवं आपसी सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला।
बहन मधु दीदी ने प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। एवं शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में बहन मधु दीदी, नेहा दीदी, रेणुका दीदी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार मोर्य, निरीक्षक श्रीमती प्रियंका काम्बले सहित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे।

**पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण का भ्रमण*आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्री मनीष अग्रवाल का...
18/08/2026

**पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण का भ्रमण*
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्री मनीष अग्रवाल का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में आगमन हुआ। पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया।
तत्पश्चात् पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्री मनीष अग्रवाल द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर स्थित अहिल्या छात्रावास, विवेकानन्द छात्रावास, नेहरू छात्रावास एवं मेस का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर श्री मनीष अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संचालित नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं प्रशिक्षुओं की समुचित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री नलिन बुधौलिया, उप पुलिस अधीक्षक श्री कुंवरलाल बरकड़े, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश मौर्य सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली का आयोजनपुलिस मुख्यालय, भोपाल क...
17/08/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली का आयोजन
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 17 अगस्त 2026 को “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त रैली में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के अधिकारी-कर्मचारियों तथा नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
रैली में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार मोर्य, निरीक्षक श्रीमती प्रियंका काम्बले, निरीक्षक श्री नरेन्द्र तिवारी, निरीक्षक श्री किशोर सिंह सहित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का अन्य स्टाफ एवं नव आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इं...
15/08/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सांदीपनी प्रशासनिक भवन एवं परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीटीसी के समस्त स्टॉफ एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि आज का दिन का हम भारतवासियों के लिये गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन है। भारत ने आजादी के बाद अनगिनत उपलब्धियाँ हासिल की है तथा निरंतर प्रगति करते हुये नये-नये आयामों एवं ऊंचाईयों को छू रहा हैं। हमें यह स्वतंत्रता यूं ही नहीं मिली है, इसके पीछे कई शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, तब जाकर यह स्वतंत्रता हमारे हिस्से में आई है। हम सभी पुलिस कर्मियों का यह दायित्व है कि हम आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में संविधान का पालन करते हुये देशहित में उत्कृष्ट कार्य करेगें एवं भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगें। इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी/कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीटीसी के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षकगण, अन्य पीटीसी स्टाफ एवं प्रशिक्षण नवआरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

**पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “Investigation of Heinous Crime and Interrogation Techniques ” विषय पर सेमिनार ...
13/08/2026

**पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “Investigation of Heinous Crime and Interrogation Techniques ” विषय पर सेमिनार का आयोजन*
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में आज दिनांक 13.08.2026 को “Investigation of Heinous Crime and Interrogation Techniques” विषय पर सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सेमिनार में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा अपने व्याख्यान में Objective Of Police Investigation, Investigation Techniques, Role Of Police, Issue of FIR, Prosecution against Negligent Officer, Interrogation techniques के बारे में विस्तार से बताया गया। इस सेमिनार से लगभग 200 प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुये।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “INTRO to AI: Beginner Guide to Artificial Intelligence” विषय पर सेमिनार का आयोज...
06/08/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “INTRO to AI: Beginner Guide to Artificial Intelligence” विषय पर सेमिनार का आयोजन
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में आज दिनांक 06.08.2026 को “INTRO TO AI: Beginner Guide to Artificial Intelligence” विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सेमिनार में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा अपने व्याख्यान में Heinous Crime Investigation, Electronic Evidence (BSA), Cyber Crime, Law & Order , Interrogation, Support Ethics & Safeguards में AI के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस सेमिनार से लगभग 216 प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुये।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान *"नशे से दूरी है जरूरी 2.0"* के तहत किए गए जन जा...
01/08/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान *"नशे से दूरी है जरूरी 2.0"* के तहत किए गए जन जागरूकता कार्यक्रमों की झलकियां

31/07/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान *"नशे से दूरी है जरूरी 2.0"* के तहत किए गए जन जागरूकता कार्यक्रमों की झलकियां

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्नपुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदे...
30/07/2026

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों/कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन- जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा सभी को शपथ दिलाई एवं इस 15 दिवसीय अभियान में सहभागिता कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षुओं एवं अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक बी.एल. वरकडे, निरीक्षक अमृता सोलंकी, निरीक्षक प्रियंका काम्बले, रक्षित निरीक्षक रेखा रावत एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Address

Police Training College, MusaKhedi, Ring Road
Indore
452010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PTC Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share