27/08/2026
गांवों और कस्बों में नियमित फॉगिंग एवं छिड़काव होगा !
बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चुनाव जीतने के बाद सभी गांवों, कस्बों, बाजारों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर फॉगिंग तथा सुरक्षित कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित कराया जाएगा।
नालियों की नियमित सफाई, जलभराव की रोकथाम और दूषित पेयजल की शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी। जहां भी लापरवाही सामने आएगी, वहां जनहित में तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी।
#तिलोई_मांगे_सिंघल #मिशन_2027 #तिलोई_का_बेटा