14/08/2026
आलिया को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष
आज नरसिंहपुर में आलिया को इंसाफ दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया और पैदल मार्च निकाला। माननीय राज्यपाल महोदय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकार से जवाब मांगा गया।
आप इस आठ साल की मासूम बच्ची को देखिए… उसके साथ हुई दरिंदगी और फिर उसकी हत्या ने पूरे मध्य प्रदेश के ज़मीर को झकझोर कर रख दिया है।
आज मेरा सरकार से सीधा सवाल है—क्या मध्य प्रदेश की बेटियां लाडली हैं या लावारिस? अगर आठ साल की मासूम बच्ची भी सुरक्षित नहीं है, तो सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाई जाए। यदि न्यायालय में अपराध सिद्ध होता है, तो कानून के मुताबिक फांसी की सजा दी जाए।
साथ ही, इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाए।
यह संघर्ष सिर्फ एक आठ साल की मासूम बच्ची के लिए नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की हर बेटी की सुरक्षा और इंसाफ के लिए है।
जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, हमारी आवाज़ बुलंद रहेगी।
मोहसिन अली खान
प्रदेश अध्यक्ष AIMIM मध्य प्रदेश