21/07/2024
उसके अपने लिए ओर अपने परिवार के लिए बहुत कुछ करने का होसला लगन ओर सपने थे पर अब वो कभी ना होने की आसा कुछ ग़लतियाँ ओर सब कुछ ख़त्म
छोटा भाई रोहित पटेल हम सभी को छोड़ कर चला गया
ये रोहित की कल शाम की ऑपरेशन के पहले की फोटो है
एक 25 वर्ष का युवा जो अपने घर का इकलौता वारिस , CM राइस स्कूल चरगवां में स्पोर्ट्स टीचर एवम एनसीसी का छात्र था
15 तारीख को अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था तेज रफ्तार शराबी ड्राइवर ने बोलेरो से टक्कर मारी दोनो पिता पुत्र को हाथ और पैर में चोट आई
सामान्यतः उन्हें दोनो को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया
कल शनिवार रात्रि उसके पैर के ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर ले जाया जाता है
और थिएटर से निकलने के बाद (1st ईयर ट्रेनिंग) डॉक्टर के द्वारा परिजनों को बताया जाता है
की गलती से ऑपरेशन फेल हो गया है है रोहित को नही बचा सके
फिर परिजनों मित्रो के एकत्रित होने के बाद मेडिकल के डॉक्टर , स्टाफ गार्ड्स , इक्कठा होकर मृतक परिजन के साथ अभद्रता करते है ना कोई रिपोर्ट दी जाती है ना ही ये जानकारी दी जाती की किस स्टाफ ने उसका ऑपरेशन। किया , मौत की वजह भी परिजनों से नही बताई जाती है
मेडिकल कॉलेज में चल रही ये धांधली का पर्दाफाश होना जरूरी है
ताकि फिर कोई रोहित इसका शिकार न हो
एक परिवार का चिराग उजाड़ने का जिम्मेदार कौन है
CM Madhya Pradesh
Rajendra Shukla
Dr Mohan Yadav
Rakesh Singh