11/03/2025
दिनांक 4/5/6.03.2025 को WCRMS का द्विवार्षिक अधिवेशन जबलपुर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय महाप्रबंधक WCR , विशिष्ट अतिथि श्री डॉ एम राघवैय्या महामंत्री NFIR ,AGM,PCOM,SDGM, श्री कमल कुमार तलरेजा DRM Jabalpur, सहित मुख्यालय /मंडल केअधिकारियों ,तीनों मंडल के पदाधिकारियों,कार्यकर्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और श्री सी एम उपाध्याय की अध्यक्षता और श्री अशोक शर्मा महामंत्री की कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।इस बार अधिवेशन की मेजबानी जबलपुर मंडल को दी गई जिसको जबलपुर मंडल ने जबलपुर के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की सम्मिलित मेहनत से सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में WCRMS की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें श्री सी एम उपाध्याय अध्यक्ष,श्री अशोक शर्मा महामंत्री ,श्री डी पी अग्रवाल मंडल सचिव और एस एन शुक्ल मंडल अध्यक्ष जबलपुर ,श्री संदीप श्रोती को संयुक्त महामंत्री पद पर चयनित किया गया। आप सभी लोगों के साथ/विश्वास और समर्थन के कारण मुझे एक बार पुनः मंडल अध्यक्ष WCRMS जबलपुर बनाया गया उसके लिए नेतृत्व और आप सभी लोगों का आभार इसी तरह आप सभी लोगों का साथ बना रहे मै विश्वास दिलाता हू कि अपना बेस्ट देने का प्रयास करूंगा।
WCRMS जिंदाबाद।