22/05/2026
🌸 कायस्थ परिवार धनवंतरी नगर, जबलपुर का 134वाँ श्री चित्रगुप्त चालीसा पाठ सम्पन्न 🌸
कायस्थ परिवार धनवंतरी नगर, जबलपुर द्वारा प्रति गुरुवार निरंतर आयोजित किया जा रहा 134वाँ श्री देव चित्रगुप्त चालीसा पाठ 'श्री चित्रगुप्त मंदिर', धनवंतरी नगर में पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। चित्रगुप्त चालीसा पाठ में श्रीमती चन्द्र कला सक्सेना, अनिल सक्सेना, नवनीश जोहरी, डॉ. शीलेन्द्र खरे, के. एम. श्रीवास्तव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव एवं के. के. गुमास्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आराधना कर सभी के लिए सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।
🙏 बोलो श्री चित्रगुप्त भगवान की जय 🙏
आप सभी से अनुरोध है कि अगले गुरुवार को होने वाले पाठ में सपरिवार अवश्य पधारें। धर्म लाभ लें और इस पोस्ट को अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ शेयर करें। कमेंट में 'जय श्री चित्रगुप्त' लिखना न भूलें! 🖊️📖
डॉ. आदर्श श्रीवास्तव
मीडिया प्रभारी - कायस्थ परिवार धनवंतरी नगर, जबलपुर