06/07/2026
जबलपुर विकास प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष श्री Sandeep Jain द्वारा प्राधिकरण की वेबसाइट एवं जनसामान्य के लिए विकसित पोर्टल्स से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में नागरिकों को बेहतर, सरल एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सुधारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए तकनीक के माध्यम से शासन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में ई-गवर्नेंस को निरंतर सशक्त किया जा रहा है।
इस दौरान अध्यक्ष महो. द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राधिकरण की वेबसाइट एवं पोर्टल को अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को सेवाओं का लाभ सहजता से मिल सके एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।