10/08/2026
प्रेस नोट
थाना मदनमहल, जबलपुर
जुआ फड़ पर मदनमहल पुलिस की दबिश — 12 जुआरियों सहित होटल संचालक पर कार्रवाई, ₹22,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में, सीएसपी श्री अखिलेश गौर एवं एएसपी श्री आयुष जाखड़ के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मदनमहल निरीक्षक श्री धीरज राज के नेतृत्व में थाना मदनमहल पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 09 अगस्त 2026 की रात्रि थाना मदनमहल पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग एवं रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डिज्नी होटल, एडीएफसी बैंक के पास, मदनमहल जबलपुर स्थित होटल के पोर्च में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। मौके पर 12 व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹15,200/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
पूछताछ में होटल संचालक द्वारा जुआ खिलाने की बात सामने आने पर होटल संचालक शिवम के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से ₹7,300/- नगद जप्त किए गए।
इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹22,500/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 49 बीएनएस एवं धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मदनमहल निरीक्षक श्री धीरज राज के नेतृत्व में थाना मदनमहल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जबलपुर पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।