JDjansampark Jabalpur

JDjansampark Jabalpur Official handle of JD Jansampark Jabalpur , Government of Madhya Pradesh

02/06/2026
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किएकृत्रिम हाथ-पैर के लिए चिन्हांकन/ नि:शुल्...
02/06/2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए

कृत्रिम हाथ-पैर के लिए चिन्हांकन/ नि:शुल्क वितरण शिविर सम्पन्न हुआ
-----
जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिला के उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने बताया कि जिले में एस.आर. ट्रस्ट एल्मिकों के माध्यम से एडिप योजना के अंतर्गत जिले के ऐसे दिव्यांगजन, जिनके हाथ या पैर नहीं है, उन्हें ऑन द स्पॉट एवं कृत्रिम हाथ-पैर (उन्नत तकनीकी से तैयार) का चिन्हांकन/ नि:शुल्क वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल की मौजूदगी में मंगलवार को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एस.आर. ट्रस्ट और एल्मिकों के माध्यम से एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर का वितरण किया गया। यह कृत्रिम हाथ-पैर उन्नत तकनीकी से तैयार किए गए हैं। इस शिविर के माध्यम से नरसिंहपुर क्षेत्र के 57 दिव्यांगजन लाभांवित हुए।
उन्होंने बताया कि 03 जून को सामुदायिक भवन करेली में शिविर लगाया जाएगा। दिव्यांगजन 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, बी.पी.एल. राशन कार्ड/ आय प्रमाण पत्र एवं समग्र आईडी की फोटोकापी और दिव्यांगता दर्शाते हुए दो पासपोर्ट साईज की फोटो लेकर शिविर में कैलिपर्स एवं कृत्रिम सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।

Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

ओवरलोड गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, हाइवा वाहन जप्त-----       जबलपुर संभाग के डिंडौरी की जिला कलेक्टर श्री...
02/06/2026

ओवरलोड गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, हाइवा वाहन जप्त
-----
जबलपुर संभाग के डिंडौरी की जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 1 जून 2026 को ग्राम सक्का, तहसील व थाना डिण्डौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक हाइवा वाहन क्रमांक MP52ZA8144 को खनिज गिट्टी का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
वाहन चालक अर्जुन सोनवानी पिता मदन सिंह, निवासी ओड़हारी, तहसील घुघरी, जिला मंडला के कब्जे से उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना कोतवाली डिण्डौरी में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Department of Mineral Resources, MP

02/06/2026
कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम-----जबलपुर संभाग के छिन्दवाड़ा जिला में ...
31/05/2026

कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम
-----
जबलपुर संभाग के छिन्दवाड़ा जिला में कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण, पशुपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में किसानगण उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
इसके अलावा प्रधानमंत्री जी के ी_बात कार्यक्रम का प्रसारण एसएससी उमरेठ समिति में भी जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों की उपस्थिति में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम की सराहना की।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

तिल की खेती बनी समृद्धि की राह, ग्राम नांदी की कृषक प्रभावती हरिनखेड़े बनीं मिसाल------     जबलपुर संभाग के बालाघाट जिले...
31/05/2026

तिल की खेती बनी समृद्धि की राह, ग्राम नांदी की कृषक प्रभावती हरिनखेड़े बनीं मिसाल
------
जबलपुर संभाग के बालाघाट जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रदर्शन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कटंगी विकासखंड के ग्राम नांदी की कृषक श्रीमती प्रभावती ईश्वर दयाल हरिनखेड़े के खेत में विभागीय तिल प्रदर्शन के अंतर्गत तिल की उन्नत खेती की गई है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रही है।
उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि तिल एक कम लागत और अधिक लाभ देने वाली तिलहनी फसल है। बदलते कृषि परिदृश्य में किसानों को परंपरागत फसलों के साथ-साथ तिल जैसी नकदी फसलों की ओर भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से कृषक प्रभावती हरिनखेड़े के खेत में तिल का प्रदर्शन लगाया गया है, जिससे अन्य किसानों को भी नई तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी मिल सके।
श्रीमती प्रभावती हरिनखेड़े ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक विधि से तिल की बुवाई की है। समय पर खेत की तैयारी, गुणवत्तायुक्त बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा तकनीकी सलाह के कारण फसल की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। खेत में तिल की अच्छी बढ़वार देखकर आसपास के किसान भी इस फसल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तिल की खेती कम पानी में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है। इसकी बाजार में मांग लगातार बनी रहती है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना रहती है। यही कारण है कि विभाग तिल जैसी तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है।
उप संचालक कृषि श्री मालवीय ने बताया कि वर्तमान में फसल की स्थिति उत्साहजनक है और उत्पादन अच्छा रहने की संभावना है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो कृषक प्रभावती हरिनखेड़े को तिल की खेती से उल्लेखनीय आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों को भी परंपरागत फसलों के साथ तिल की खेती अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
ग्राम नांदी की यह पहल दर्शाती है कि कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और किसानों की मेहनत से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। तिल प्रदर्शन कार्यक्रम भविष्य में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

जिला जेल छिंदवाड़ा में मासिक बंदी स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण------जबलपुर संभा...
30/05/2026

जिला जेल छिंदवाड़ा में मासिक बंदी स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
------
जबलपुर संभाग के छिन्दवाड़ा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के निर्देशन में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आज जिला जेल छिंदवाड़ा में मासिक बंदी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुष एवं महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर के दौरान ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुधीर शुक्ला, जनरल फिजिशियन डॉ. गौरव राय, गेस्ट्रोइटेरोलॉजी एवं डर्मेटालॉजिस्ट डॉ. निखिल मिश्रा, जनरल सर्जन डॉ. हर्ष साहू, कार्डियोलॉजिस्ट/एमडी मेडिसिन डॉ. नवदीप बोरकर, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दीपि महाजन, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा धुर्वे, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सर्वोत्तम ठाकुर, अर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अभय सोनी, पेडिट्रिशियन डॉ. एल.एन. साहू, दन्त चिकित्सक डॉ. सुचिता नायक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक शिल्पकार, नेत्र सहायक सुश्री नम्रता वर्मा, फार्मासिस्ट श्री थानसिंग अमृते, लैब टेक्निशियन सुश्री अंजली बचले, नर्सिंग ऑफिसर कु. रूपाली यादव, सपोर्ट स्टॉफ श्री श्याम सोनी एवं श्री मुकेश यादव उपस्थित थे।

Department of Jail, Madhya Pradesh

खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी खेल सेल्फी स्टैंड की सौगात-----जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के मार्गद...
30/05/2026

खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी खेल सेल्फी स्टैंड की सौगात
-----
जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के 29वें दिन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्थानीय व्यवसायियों ने खेल गतिविधियों में सहयोग का हाथ बढ़ाया। इसी क्रम में शनिवार सुबह मुलना स्टेडियम स्थित कराटे प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राइस मिल व्यवसायी महेंद्र पारधी, बिल्डिंग व्यवसायी गणेश बिसेन, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष नरेश धुवारे तथा आहिल्या कन्हार फिजिकल क्लब के सचिव शैलेंद्र यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने कराटे शिविर में प्रशिक्षण ले रहे बालक-बालिकाओं से परिचय प्राप्त कर उनकी खेल संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस दौरान खिलाड़ियों त्विशा सोमनकर और अविका बघेल ने कराटे की कुमीते फाइट का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि महेंद्र पारधी ने मुलना स्टेडियम में कराटे खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन को खेलों के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करने के उद्देश्य से ‘खेल सेल्फी स्टैंड’ का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह एक अभिनव पहल होगी, जिससे खेल गतिविधियों का प्रचार-प्रसार होगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
गौरतलब है कि खेल सेल्फी स्टैंड की मांग खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों द्वारा पूर्व में की गई थी, जिस पर महेंद्र पारधी ने सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी बालाघाट के अजय ठाकुर ने किया, जबकि अंत में जिला कराटे प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh

Address

आयुक्त कार्यालय
Jabalpur
482002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Jabalpur:

Share