Collector Jabalpur

Collector Jabalpur Official handle of Collector Jabalpur, Government of Madhya Pradesh
(346)

बरगी बांध अपडेट : आठ गेट बंद, अब पांच गेट से 305 क्यूमेक पानी की निकासी.RESERVOIR DATAF.R.L =422.76MLive capa.=3180 MCM(...
06/09/2026

बरगी बांध अपडेट : आठ गेट बंद, अब पांच गेट से 305 क्यूमेक पानी की निकासी.

RESERVOIR DATA
F.R.L =422.76M
Live capa.=3180 MCM(100%)
_________________________

DATE: 06/09/2026
TIME: 12:00 PM
W.L: 421.25 M
LIVE CAPACITY: 2800 Mcum (88.05%)
Av.Inflow(Last 4 hrs.) = _102 CUMEC

Gates Status:-
05 gates×0.50m Ht. are Opened as per given instructions Today at 10:00 AM

DISCHARGE THROUGH :
RBPH Q = 210 CUMEC
Gate Q = 375 Cumec
LBMC Q = 12 CUMEC
RBMC Q = 08 CUMEC
TOTAL Q = 605 CUMEC
TOTAL Q in the river = 585 CUMEC

Av.R.F.@ 08:00AM(Last 24:00Hrs)/Cumulative = 1.07mm/1114.44mm
Last year Today @8:00AM
W.L.=422.45 M
Live Capa.= 3113.50 MCM(97.91%)

Narmada Valley Development Authority

प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थी मिट्टी के गणेश की स्थापना हेतु लोगों को करें जागरूक - विधायक डॉ अभिलाष पांड...
05/09/2026

प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थी मिट्टी के गणेश की स्थापना हेतु लोगों को करें जागरूक - विधायक डॉ अभिलाष पांडे

"आओ बनाएं अपने हाथों से अपने श्री गणेश" जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
------
प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए "आओ बनाएं अपने हाथों से अपने श्री गणेश" जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज शनिवार को विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के मुख्यआतिथ्य में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्देश्य समस्त परिवारों को जागरुक कर श्री गणेश उत्सव पर प्रत्येक परिवार को मिट्टी के गणेश जी स्थापित करने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

इस अवसर पर विधायक डॉ.अभिलाष पांडे ने कहा श्री गणेश उत्सव के पावन अवसर की तैयारी के लिये छात्राओं ने मिट्टी से भगवान श्री गणेश जी की सुंदर प्रतिमाएँ बनाकर परंपरा निभाने के साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया है। प्राकृतिक सामग्री से बनी प्रतिमाओं का उपयोग कर हम जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ मिट्टी के गणेश बनाने की सराहना करते हुए कहा कि छोटी-सी पहल भी पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मुहिम का हिस्सा बन सकती है।

विधायक डॉ पांडे ने कार्यशाला में उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण हेतु मां नर्मदा को स्वच्छ रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं पेड़ों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग श्री घनश्याम सोनी उपस्थित रहे। नर्मदा समग्र न्यास से स्वराली मराठे, सुरभि रानडे विद्यार्थियों को मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया।

Abhilash Pandey
Department of School Education, Madhya Pradesh

बुनकर मेला का शुभारंभ 6 को------मृगनयनी एम्पोरियम संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम मर्या., जबलपुर द्वार...
05/09/2026

बुनकर मेला का शुभारंभ 6 को
------
मृगनयनी एम्पोरियम संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम मर्या., जबलपुर द्वारा 'देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला' का आयोजन 5 से 14 सितंबर तक उत्सव हॉल, समदड़िया मॉल, सिविक सेंटर में किया गया है। मेले का विधिवत शुभारंभ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा 6 सितंबर को शाम 6 बजे किया जाएगा।
मृगनयनी एम्पोरियम जबलपुर के प्रभारी प्रदीप कोष्टा ने बताया कि इस मेले में मध्य प्रदेश के लगभग 30 बुनकर एवं शिल्पी स्वयं द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे हैं।

जबलपुर के अच्छे कार्यों की चर्चा करना भी नागरिकों की जिम्मेदारी : मंत्री राकेश सिंह------मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबल...
05/09/2026

जबलपुर के अच्छे कार्यों की चर्चा करना भी नागरिकों की जिम्मेदारी : मंत्री राकेश सिंह
------
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में हो रहे विकास कार्य किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए हैं। नागरिकों को भी इन अच्छे कार्यों के बारे में चर्चा करनी चाहिए और सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक कार्यों को सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल कमियों की चर्चा करने के बजाय शहर में हो रहे बदलाव और उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। यह सम्बोधन पिसनहारी की मढि़या स्थित गैवीनाथ मंदिर में गैवीनाथ सेवा समिति द्वारा कजलिया मिलन एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए दिया। समारोह के दौरान मंत्री श्री सिंह ने सर्वप्रथम गैवीनाथ स्वयं भू शिवलिंग की पूजन अर्चना की, इसके बाद भगवान श्री राम की प्रतिमा पर मंत्रोचारण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने प्रतिभावान युवाओं का सम्मान किया गया।

मंत्री सिंह ने कहा कि कजलियों का पर्व हमारी प्राचीन परंपरा है। इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को कजलियों की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह स्थान दिव्य और अलौकिक होने के साथ ऐतिहासिक मान्यता रखता है। यहां भगवान के चरणों की कृपा सभी को प्राप्त होती है। इस पवित्र स्थान के लिए जिन लोगों ने अपनी भूमिका निभाई है, वे बधाई और शुभकामनाओं के पात्र हैं।

स्लैब निर्माण सहित आवश्यक कार्यों पर होगा निर्णय -

मंत्री सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि यहां स्लैब का निर्माण किया जाना है और इस संबंध में पहले भी चर्चा हो चुकी है। इसके अलावा इस स्थान पर जो अन्य आवश्यक कार्य किए जाने हैं, उनके संबंध में भी एक बार बैठकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से आवश्यक कार्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

‘यहां कुछ नहीं होगा’ वाली सोच से बाहर निकलना होगा-

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नागरिकों को यह सोच बदलनी होगी कि 'यहां कुछ नहीं होगा'। जबलपुर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाकर देखें कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में कितना बदलाव आया है। जबलपुर अब पुराने दायरे से बाहर निकलकर महानगर की श्रेणी में आ चुका है और इस सकारात्मक बदलाव की चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सक्रिय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब शहर में अच्छे कार्य हो रहे हों तो अपना प्रभाव सकारात्मक रूप से दिखाना चाहिए। सोशल मीडिया पर विकास कार्यों के बारे में लिखना, बोलना और चर्चा करना भी नागरिक की जिम्मेदारी है।

मंत्री सिंह ने कहा कि इन कार्यों का श्रेय किसी एक व्यक्ति को देने का विषय नहीं है। “मेरी अपनी क्या हैसियत है, ये कार्य तो प्रभु की इच्छा से हुए हैं।” उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि जबलपुर में हुए अच्छे कार्यों को सामने लाया जाए और लोगों में शहर को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हो।

Rakesh Singh Public Works Department, Madhya Pradesh

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल -------लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शनि...
04/09/2026

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
-------
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शनिवार, 5 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह सुबह 11:30 बजे पिसनहारी मढ़िया स्थित गेबीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'कजलिया मिलन उत्सव' में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह शाम 5 बजे मदन महल रोड, त्रिपुरी चौक स्थित खटवानी किआ शोरूम के 7वें वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे लम्हेटा घाट रोड, चौकी ताल स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव' में सहभागिता करेंगे।

Rakesh Singh

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारामझौली के प्रदीप चक्रवर्ती की कहानी : ईंट का सांचा बनाने से की शुरुआत, अब फर्नीचर ब...
04/09/2026

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

मझौली के प्रदीप चक्रवर्ती की कहानी : ईंट का सांचा बनाने से की शुरुआत, अब फर्नीचर बनाकर कर रहे परिवार का भरण-पोषण
-----
हौसले और हुनर के सामने शारीरिक चुनौतियां भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पातीं। मझौली के प्रदीप चक्रवर्ती इसकी मिसाल हैं। प्रदीप बचपन से ही पोलियो से ग्रसित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर घर से ही फर्नीचर बनाने का काम शुरू किया और आज इसी काम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। वे सालाना करीब दो से ढाई लाख रुपए तक की आय अर्जित कर लेते हैं।

प्रदीप बताते हैं कि उनके पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे और बरगी बांध के निर्माण के दौरान वहां पदस्थ रहे। बचपन में वे पिता को देखते थे कि नौकरी के कारण उन्हें घर पर रुकने का ज्यादा समय नहीं मिलता था। कई बार भोजन करने के बाद ही उन्हें वापस काम पर लौटना पड़ता था। पिता की नौकरी को देखते हुए बचपन में ही उनके मन में यह बात बैठ गई कि भविष्य में वे कुछ अलग तरह का काम करेंगे, जिससे अपने परिवार के बीच रहकर काम कर सकें।

वे बताते हैं कि उनका पारंपरिक काम ईंट से जुड़ा हुआ था, लेकिन इसमें मेहनत अधिक होती थी। उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए ऐसा काम करना उनके लिए आसान नहीं था। इसलिए उन्होंने ऐसा काम तलाशना शुरू किया, जिसे वे घर में रहकर अपनी क्षमता के अनुसार कर सकें। इसी सोच के साथ उन्होंने फर्नीचर बनाने के काम की ओर कदम बढ़ाया।

पहले ईंट का सांचा बनाना सीखा, फिर फर्नीचर बनाने में जुटे--

प्रदीप बताते हैं कि पहले के समय में ईंट तैयार करने के लिए सांचा आसानी से उपलब्ध नहीं होते थे। उन्होंने खुद लकड़ी से ईंट का सांचा बनाने का काम सीखना शुरू किया। धीरे-धीरे लकड़ी के काम में उनकी पकड़ मजबूत होती गई और आज वे पलंग, सोफा सहित विभिन्न प्रकार के फर्नीचर तैयार कर लेते हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने यह काम किसी संस्थान या प्रशिक्षण केंद्र से नियमित रूप से नहीं सीखा। आसपास के काम और अपने अनुभव से उन्होंने हुनर विकसित किया। शुरुआत में फर्नीचर बनाने के लिए हथौड़े और दूसरे पारंपरिक औजारों का इस्तेमाल किया जाता था। अब आधुनिक तकनीक ने काम को काफी आसान कर दिया है। राउटर मशीन की मदद से फर्नीचर पर डिजाइन और मार्किंग का काम आसानी से किया जाता है।

प्रदीप इसी तकनीक का इस्तेमाल कर पलंग, सोफा और अन्य फर्नीचर तैयार करते हैं। उनका ज्यादातर काम मझौली और आसपास के स्थानीय क्षेत्र में ही होता है। प्रदीप ने बताया कि उनके बनाये फर्नीचर की बढ़ती मांग को देखते हुए डेढ़-दो साल पहले पोला रोड पर घर के पास अपना वर्कशाप खोल लिया है। उन्होंने बताया कि वे अभी भी देशी बबूल की लकड़ी से ईंट के सांचे तैयार कर रहे हैं और जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में इसकी काफी मांग है।

पांच बेटियों की जिम्मेदारी, एक बेटी बनी सीएचओ-

प्रदीप के परिवार में उनकी पत्नी और पांच बेटियां हैं। पांच में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं। उनकी एक बेटी स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और मझौली क्षेत्र में ही पदस्थ है।

प्रदीप के लिए यह उपलब्धि विशेष संतोष की बात है। खुद बचपन से शारीरिक चुनौती का सामना करते हुए उन्होंने न केवल अपने लिए रोजगार खड़ा किया, बल्कि अपनी बेटियों की पढ़ाई और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार मेहनत की।

प्रदीप कहते हैं कि किसी भी काम की शुरुआत आसान नहीं होती। उन्हें भी शुरुआती दौर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने काम बंद नहीं किया। मन में कुछ अलग करने की इच्छा थी, इसलिए उसी दिशा में लगातार प्रयास करते रहे।

वे कहते हैं, “मन में कुछ हटकर करने का रहा, तो उसी को लेकर आगे बढ़े। धीरे-धीरे शुरुआत की और जब काम चलने लगा तो उसे भी धीरे-धीरे बढ़ाते गए। आज इसी काम से परिवार चल रहा है।”

CM Madhya Pradesh

जिले में अब तक 828 मि‍लीमीटर औसत वर्षा दर्ज------जिले में इस वर्ष एक जून से अभी तक 828 मि‍लीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है...
04/09/2026

जिले में अब तक 828 मि‍लीमीटर औसत वर्षा दर्ज
------
जिले में इस वर्ष एक जून से अभी तक 828 मि‍लीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि‍ की औसत वर्षा से 188.7 मिलीमीटर कम है। जिले में पिछले वर्ष एक जून से चार सितम्‍बर तक 1016.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।

कलेक्‍टर कार्यालय की भू-संसाधन प्रबंधन शाखा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से चार सितम्‍बर तक हुई वर्षा जिले की वार्षिक सामान्‍य वर्षा का लगभग 64 फीसदी है तथा पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान हुई वर्षा से 18.57 प्रतिशत कम है। जिले की वार्षिक सामान्‍य वर्षा 1254.3 मिलीमीटर है।

कलेक्‍टर कार्यालय की भू-संसाधन प्रबंधन शाखा के अनुसार एक जून से एक सितम्‍बर तक जिले के वर्षा मापी केन्‍द्र मौसम केन्‍द्र जबलपुर में 701.4 मिलीमीटर, बरगी में 618.3 मिलीमीटर, बरेला में 775.8 मिलीमीटर, पनागर में 651.3 मिलीमीटर, कुंडम में 1090.8 मिलीमीटर, पाटन में 895.7 मिलीमीटर, शहपुरा में 948.4 मिलीमीटर, सिहोरा में 1002 मिलीमीटर, मझौली में 1043.2 मिलीमीटर और वर्षा मापी केन्‍द्र करौंदी (रांझी) में 552.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इन्‍हीं वर्षा मापी केन्‍द्रों में से जबलपुर मौसम केन्‍द्र स्थित वर्षा मापी केन्‍द्र में 1049.6 मिलीमीटर, बरगी में 1002.1 मिलीमीटर, बरेला में 873.6 मिलीमीटर, पनागर में 931.9 मिलीमीटर, कुंडम में 1221.6 मिलीमीटर, पाटन में 1146.4 मिलीमीटर, शहपुरा में 1147.1 मिलीमीटर, सिहोरा में 565.6 मिलीमीटर, मझौली में 1073 मिलीमीटर और वर्षा मापी केन्‍द्र करौंदी (रांझी) में 856.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

यादव महासभा की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मंत्री श्री सिंह-----लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह आज श्रीकृष्ण जन्माष...
04/09/2026

यादव महासभा की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मंत्री श्री सिंह
-----
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव महासभा, जबलपुर के तत्वावधान में सनातन धर्म मंदिर, तीन पत्ती स्थित पुराने बस स्टैंड से निकाली गई भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा सहित लड्डू गोपाल झूला, रासलीला, खाटू श्याम जी, यशोदा मैया मक्खन मंथन, नरसिंह भगवान, गिरिराज जी की लीला, बांके बिहारी जी तथा गौमाता राष्ट्र माता की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इसके साथ ही अहीर एवं आदिवासी नृत्य, अखाड़े, बग्घियां, अश्वरोही दल, धमाल दल और पारंपरिक भजन मंडलियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

शोभायात्रा में नरसिंह पीठादीश्‍वर डॉ. स्‍वामी नृसिंहदास जी महाराज, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री लखन घनघोरिया, जेडीए अध्‍यक्ष श्री संदीप जैन, नगर भाजपा अध्‍यक्ष श्री रत्‍नेश सोनकर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आत्मिका सिंह, पूर्व विधायक श्री तरूण भनोट, श्री विनय सक्‍सेना, श्री संजय यादव, श्री भारत सिंह यादव, श्री शिव यादव, सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु व यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rakesh Singh Ashish Dubey Jagat Bahadur Singh Annu

जन्माष्टमी शोभायात्रा में पहुंचे मंत्री श्री सिंह भगवान श्रीकृष्ण का किया पूजन-अर्चन------लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश ...
04/09/2026

जन्माष्टमी शोभायात्रा में पहुंचे मंत्री श्री सिंह
भगवान श्रीकृष्ण का किया पूजन-अर्चन
------
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह और महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू गोरखपुर स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य चलित शोभायात्रा में शामिल हुए। दोनों ने भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

जन्माष्टमी के अवसर पर सनातन धर्म मंदिर से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पवित्र पर्व है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। संस्कारधानी जबलपुर में त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की समृद्ध परंपरा रही है। शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्म और लोककल्याण का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

शोभायात्रा के दौरान महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्‍यक्ष श्री रत्‍नेश सोनकर, श्री कौशल सूरी, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रविशंकर राय राय सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Rakesh Singh Jagat Bahadur Singh Annu

पर्यावरण-अनुकूल और आरामदायक ई-बसें शहर की नई लाइफ लाइन बनेंगी : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंहशहर में पीएम ई-बस सेवा का हु...
04/09/2026

पर्यावरण-अनुकूल और आरामदायक ई-बसें शहर की नई लाइफ लाइन बनेंगी : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह
शहर में पीएम ई-बस सेवा का हुआ सफल ट्रायल रन
-----
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में शुरू की जा रही पीएम ई-बस सेवा शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये ई-बसें नागरिकों को सुरक्षित, आरामदायक और सुगम सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से शहर में प्रदूषण कम करने के साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

मंत्री श्री सिंह ने आज जबलपुर में पीएम ई-बस सेवा के सफल ट्रायल रन के दौरान बस में सफर कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रायल के दौरान सिविल लाइन चौक से गोरखपुर मार्ग तक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया गया। मंत्री श्री सिंह ने बस की तकनीक, सीटिंग व्यवस्था, यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा ई-बस सेवा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जबलपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में पीएम ई-बस सेवा महत्वपूर्ण पहल है। इन बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। आधुनिक तकनीक से युक्त इन बसों के संचालन से नागरिकों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान होगा। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने बताया कि पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत आज 10 बसों से ट्रायल रन शुरू किया गया।

ई-बस सेवा के ट्रायल के अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्‍यक्ष श्री रत्‍नेश सोनकर, श्री कौशल सूरी, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, श्री दामोदर सोनी, श्री विवेक राम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रवि शंकर राय तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Rakesh Singh Jagat Bahadur Singh Annu

Address

Collector And District Magistrate
Jabalpur
482004

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 10am - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Jabalpur:

Shortcuts

Share