29/05/2026
❤️ जनता से अपनापन और सुशासन का संकल्प: आदरणीय विधायक श्री Kiran Singh Deo जी ❤️
आज जगदलपुर के ग्राम गुमलवाड़ा में आयोजित 'सुशासन तिहार' में हमारे लोकप्रिय विधायक श्री किरण सिंह देव जी शामिल हुए। विधायक जी ने हमेशा की तरह एक परिवार के सदस्य की तरह सीधे जनता के बीच बैठकर उनकी बातें और समस्याएं सुनीं। 🥰✨
विधायक जी ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की हर समस्या का समाधान तुरंत किया जाए, ताकि किसी को परेशान न होना पड़े। 📋
शिविर में जब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके पक्के मकान की सौगात मिली, तो उनके चेहरों की खुशी देखकर विधायक जी का मन भी बहुत प्रसन्न हुआ। उन्होंने स्थानीय स्टॉलों का दौरा किया और बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेकर स्व-सहायता समूह की दीदियों का उत्साह भी बढ़ाया।
जनता की सेवा ही जिनका मुख्य लक्ष्य है, ऐसे सरल और सहृदय विधायक किरण सिंह देव जी का बहुत-बहुत आभार! 🙏🌸
#किरण_सिंह_देव #सुशासन_तिहार
Kiran Deo