Bastar District Police

Bastar District Police OFFICIAL PAGE OF BASTAR DISTRICT POLICE
(1)

*प्रेस विज्ञप्ति*  *जिला-बस्तर,जगदलपुर*  *दिनाॅंक-13.02.2025*   *⬛अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करो पर बस्तर पुलिस की...
13/02/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला-बस्तर,जगदलपुर*
*दिनाॅंक-13.02.2025*

*⬛अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करो पर बस्तर पुलिस की पुनः कार्यवाही*
*⬛ट्राली बैग में मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गये दोनो आरोपी*
*⬛रायपुर रोड से उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड जाने बस का इंतजार करते पाये गये आरोपी*
*⬛दोनो आरोपी दिगर राज्य के निवासी*
*⬛मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र लालबाग आमागुडा चौक का*
*⬛आरोपियों से 78.106 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 3,95,000/-रूपये*
*⬛जप्त संपत्ति-*
*1. मोबाईल फोन 05 नग*
*2. आधार कार्ड, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड**
*⬛नाम आरोपी- 1.सैफ अली राउ पिता इरशाद राउ उम्र 22 साल नि0 ज्वालापुर गायत्री विहार सराय थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड)*
*2. जिशान अहमद पिता स्व. सुलेमान अहमद उम्र 23 नि0 हाउस नंबर-245 पुरकाजी झोझगांव मोहल्ला थाना पुररकाजी जिला मुजफ्फपुर नगर (उत्तरप्रदेश)*
पुलिस अधीक्षक, *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति दो ट्राली एवं पिट्ठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लालबाग चौक में बस का इंतजार कर रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक *श्री माहेश्वर नाग* के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश श्री श्रीमाल* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा लालबाग आमागुडा चौक पहुंचकर घेराबंदी कर, संदिग्ध दो व्यक्ति को पकड़कर, हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना-अपना नाम सैफअली राउ निवासी उत्तराखण्ड एवं जिशान अहमद निवासी उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताये। जिनके तीनो बैग में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पुछने पर गांजा रखना व उडीसा प्रांत से गांजा लाकर उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश जाने के लिये बस का इंतजार करना बताये। तीनो बैग जिसमें एक भुरे रंग के बडा बैग के अंदर प्लास्टिक टेप से चिपका हुआ सिल्लीनुमा 3 पैकेट में गांजा व एक लाल रंग के बडा बैग के अंदर प्लास्टिक टेप से चिपका हुआ सिल्लीनुमा 3 पैकेट सफेद झिल्ली में गांजा तथा एक कैमोफ्लाईज आर्मी पिट्ठू का बडा बैग के अंदर प्लास्टिक टेप से चिपका हुआ, उपर सफेद रंग का झिल्ली में सिल्लीनुमा 3 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं एक सफेद रंग का नथिग कपंनी का मोबाइल फोन, एक काला नीला रंग का रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन, एक काला रंग का सेमसंग कंपनी का मोबाईल, एक क्रीम कलर का रियलमी कंपनी का मोबाईल, एवं एक मेहरून कलर का पियर कंपनी का मोबाईल फोन तथा आधार कार्ड,पेन कार्ड,एसबीआई एटीएम कार्ड मिला। दोनो संदेहियो से इस संबंध में पुछने पर गांजा रखने का कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। आरोपियो का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से मादक पदार्थ गांजा कुल 78.106 किलोग्राम अनुमानित कीमती लगभग-3,95,000 रूपये को जप्त किया गया है। मामले में आरोपियो के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20(ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - शिवानंद सिंह,सुरेश जांगडे
उपनिरी.- प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग
सउनि. - प्रमोद सिन्हा
प्र.आर. - उमेश चंदेल, मोहन कश्यप, संजीव मिंज, हीरालाल भंडारी
आरक्षक - युवराज सिंह ठाकुर,रवि सरदार, केशवचंद्रा।
सायबर सेल-
प्र.आर. -लक्ष्मीनाथ बघेल खेदु ठाकुर
आरक्षक -भूपेंद्र नेताम, महेंद्र पटेल

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

//प्रेस विज्ञप्ति //थाना - नगरनार जिला बस्तरदिनांक 10.02.2025अपराध कमांक 30/2024 धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट🔹जगदलपु...
10/02/2025

//प्रेस विज्ञप्ति //
थाना - नगरनार जिला बस्तर

दिनांक 10.02.2025

अपराध कमांक 30/2024 धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट

🔹जगदलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी

🔹ट्रक में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार

🔹 ट्रक से 26.132 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त

🔹जप्त गांजा की कीमत करीबन 2,61,320 / रूपये।

🔹आरोपियो के द्वारा चालाकी पुर्वक ट्रक के केबिन अंदर चालक के सीट के पीछे बने सीट के नीचे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर किया जा रहा था परिवहन।

🔹 उड़ीसा राज्य से हरियाणा ले जाया जा रहा था गांजा।

🔹 थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।

🔸नाम आरोपी

01. अजय काकड़ पिता मोहन लाल काकड़ जाति जाट उम्र 25 साल साकिन सरवरपुर भटटुकला थाना भटटुकला जिला फतेहाबाद हरियाणा

02. अनिल कुमार पिता सुभाष कुमार जाति मेघवाल उम्र 22 साल साकिन सरवरपुर भटटुकला थाना भटटुकला जिला फतेहाबाद हरियाणा

🔹जप्त सामान - 01. मादक पदार्थ गांजा 05 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ कुल 26.132 किलोग्राम कीमती 2,61,320 / रूपये।

02. ट्रक कमांक HR-61-C-1025 कीमती 15,00,000 / रूपये

03. ट्रक में लोड लकड़ी कीमती 12 टन कीमत 28,320 / रूपये

04. एक नग सैमसंग कंपनी का एंड्रायड मोबाईल कीमती 8,000/ रूपये

05..एक नग सैमसंग कंपनी का एंड्रायड मोबाईल कीमती 10,000/ रूपये

कुल जुमला कीमती -18,07,640 / रूपये ।00-

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद‌द्देनजर रखते हुये सरहदी उडीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में श्री गगन कुमार IPS( परिo)के नेतृत्व में निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान के थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिसमें थाना नगरनार टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 09.02.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति ब्राउन कलर का ट्रक कमांक HR-61-C-1025 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा राज्य की ओर से धनपुंजी के रास्ते होते हुये परिवहन कर रहे कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेनरोड के पास पहुंच कर नाकाबंदी किये कि कुछ समय बाद उड़ीसा धनपुंजी की ओर से ट्रक कमांक HR-61-C-1025 आता दिखाई दिया जिसे रोककर चेक किये ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम अजय काकड़ पिता मोहन लाल काकड़ जाति जाट उम्न्न 25 साल साकिन सरवरपुर भटटुकला थाना भटटुकला जिला फतेहाबाद हरियाणा 02. अनिल कुमार पिता सुभाष कुमार जाति मेघवाल उम्र 22 साल साकिन सरवरपुर भटटुकला थाना भटटुकला जिला फतेहाबाद हरियाणा का रहने वाला बताये। आरोपियो के अधिपत्य के ट्रक को चेक करने पर ट्रक के केबिन अंदर चालक के सीट के पीछे बने सीट के नीचे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 05 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ कुल 26.132 किलोग्राम कीमती 2,61,320 / रूपये रूपये को बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक कमांक HR-61-C-1025 कीमती 15,00,000/ रूपये दो नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमती 18000 / रूपये, सहित जुमला कीमत 18,07,550 / रूपये को जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

🔹महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक टामेश्वर चौहान, स०उ०नि० दिनेश ठाकुर, आरक्षक दशरू नाग का विशेष योगदान रहा हैं।

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

*प्रेस विज्ञप्ति*  *जिला-बस्तर जगदलपुर*  *दिनाॅंक 07.02.2025*  *प्रेस विज्ञप्ति*   *जिला-बस्तर जगदलपुर*  *दिनाॅंक-07.02....
07/02/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला-बस्तर जगदलपुर*
*दिनाॅंक 07.02.2025*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला-बस्तर जगदलपुर*
*दिनाॅंक-07.02.2025*

*⬛आगामी पंचवर्षीय नगरीय निकाय/पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर बस्तर पुलिस की कार्यवाही तेज*
*⬛चुनाव दौरान शहर से सभी निगरानी /गुण्डा बदमाशो को csp ने दी सख्त हिदायत सभी बदमाशों पर है पुलिस की पैनी निगाह*

*⬛शहर एवं जिले के सभी निगरानी /गुण्डा बदमाश एवं असामाजिक तत्वों को थाना बुलाकर की गई पुछताछ*
*⬛ शहर में अशांति फैलाने वालों पर बड़ी कार्यवाही करने का निर्देश*

पुलिस अधीक्षक *श्री शलभ कुमार सिन्हा,* के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर एवं आदर्ष आचार संहिता के पालन में चुनाव दौरान, शहर में संदिग्ध गतिविधियो पर रोक एवं शांति व्यवस्था हेतु लगातार कार्यवाही कर,अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित हेतु लगातार अभियान जारी है। इसी कडी में पुलिस अधीक्षक, *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक *श्री माहेश्वर नाग* एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश श्री श्रीमाल* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद वानंद सिंह एवं थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक 07.02.2025 को शहर के थाने कोतवाली, बोधघाट, परपा के सभी निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश, असामाजिक व उपद्रवी तत्वों को थाना तलब कर, थाना कोतवाली परिसर में उनके रहन-सहन एवं वर्तमान में कहाॅ पर क्या काम कर रहे है, जीवन यापन का क्या साधन है और कोई नये अपराध में शामिल तो नहीं है। इस विषय पर विस्तृत पुछताछ कर सभी को सख्त हिदायत दिया गया। एवं किसी भी तरह के अप्रिय घटना घटित नही करने तथा शहर में चुनाव दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की समझाईस देकर छोडा गया है।

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh
Chief Electoral Officer, Chhattisgarh

//प्रेस विज्ञप्ति //थाना - नगरनार जिला बस्तर दिनांक 07.02.2025अपराध कमांक 28/2024 धारा 20 (ख) ⅱ (ग) एनडीपीएस एक्ट🔸 जगदलप...
07/02/2025

//प्रेस विज्ञप्ति //
थाना - नगरनार जिला बस्तर

दिनांक 07.02.2025

अपराध कमांक 28/2024 धारा 20 (ख) ⅱ (ग) एनडीपीएस एक्ट

🔸 जगदलपुर जिले में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी

🔸 वेगन आर कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते 01 महिला सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

🔸 वेगन आर कार से 67.990 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त

🔸जप्त गांजा की कीमत करीबन 6,80,000/ रूपये।

🔸आरोपियो के द्वारा शातिराना अंदाज में कार के सीट के नीचे एवं कार के दरवाजे के अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर किया जा रहा था परिवहन।

🔸 उड़ीसा राज्य से दिल्ली नोएडा की ओर ले जाया जा रहा था गांजा।

🔸थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।

🔸 नाम आरोपी -

01. राहुल सुटवाल पिता गोवर्धन सुटवाल जाति जुलाहा उम्र 32 साल निवासी नवरंगपुर थाना खेड़कीदोला जिला गुड़गांव हरियाणा हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली

02. अर्जीना बीबी पति आलेम नदाफ उम्र 45 साल निवासी नदाब पारा न्यु नघरिया थाना जिला मालदा पं. बंगाल हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली

🔸 जप्त सामान - 01. मादक पदार्थ गांजा 48 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ कुल 67.990 किलोग्राम कीमती 6,80,000/ रूपये।

02. वेगन आर कार कमांक DL-1RTC 2-6218 कीमती 3,000,00/ रूपये

03. एक नग ओप्पो कंपनी का एंड्रायड मोबाईल कीमती 5,000/ रूपये

04. एक नग पोको कंपनी का एंड्रायड मोबाईल कीमती 10,000/ रूपये

कुल जुमला कीमती 9,95,000/ रूपये।
-00-

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मदद्देनजर रखते हुये सरहदी उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिसमें थाना नगरनार टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कि दिनांक 07.02.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की वेगन - आर - कार कमांक DL-1RTC 2-6218 में एक पुरूष एवं एक महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा राज्य की ओर से धनपुंजी के रास्ते होते हुये परिवहन कर रहे कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेनरोड के पास पहुंच कर नाकाबंदी किये कि कुछ समय बाद उड़ीसा धनपुंजी की ओर से वेगन आर कार कमांक DL-1RTC 2-6218 आता दिखाई दिया जिसे रोककर चेक किये कार में एक व्यक्ति एवं एक महिला बैठी मिली नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. राहुल सुटवाल पिता गोवर्धन सुटवाल निवासी नवरंगपुर थाना खेड़कीदोला जिला गुड़गांव हरियाणा हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली 02. अर्जीना बीबी पति आलेम नदाफ निवासी नदाब पारा न्यु नघरिया थाना जिला मालदा पं. बंगाल हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली का रहने वाला बताये। आरोपियो के अधिपत्य के कार को चेक करने पर कार के सीट के नीचे ,कार के डिक्की, एवं कार के दरवाजे के अंदर में मादक पदार्थ गांजा 48 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ कुल 67.990 किलोग्राम कीमती 6,80,000 / रूपये को बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन वेगन आर कार क्रमांक DL-1RTC 2-6218 कीमती 3,000,00/ रूपये, एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 5,000/ रूपये, एक नग पोको कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000/ रूपये सहित जुमला कीमत 9,95,000/ रूपये को जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
🔸महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उ०नि० सतीश यदुराज, स०उ०नि० महेन्द्र सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक विकास सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पीलेश्वर साहु, आरक्षक, विक्रम उरांव का विशेष योगदान रहा है।

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

💥💥 प्रेस विज्ञप्ति💥💥जिला-बस्तर जगदलपुरदिनाॅंक- 06.02.2025📌अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी पर जिला ब...
06/02/2025

💥💥 प्रेस विज्ञप्ति💥💥
जिला-बस्तर जगदलपुर
दिनाॅंक- 06.02.2025
📌अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी पर जिला बस्तर पुलिस की कार्यवाही
📌 गांजा तस्करों पर बोधघाट पुलिस की लगातार कार्यवाही
📌मामला थाना बोधघाट बस स्टैंड का है
📌दीगर राज्य उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं आरोपी
📌जप्त संपत्ति- कुल मादक पदार्थ गांजा 10 कि. 100 ग्रा. किमती 1,00,500/- रूपये
📌आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20.b.ii.B अंतर्गत की गई कार्यवाही

📌नाम आरोपी :- मोहित कुमार पिता स्व. नीरज कुमारउम्र 27 वर्ष निवासी रोहटा रोड डूंगर पोस्ट पुथरवास थाना रोठा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश

---000---
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर के बस स्टेशन में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर परिवहन करने हेतु अपने पास रखे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया। उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर बस स्टेशन जगदलपुर में मिले आरोपी मोहित कुमार पिता स्व. नीरज कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी रोहटा रोड डूंगर पोस्ट पुथरवास थाना रोठा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के कब्जे से उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 कि. 100 ग्रा. किमती 1,00,500/- रु.को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 20.b.ii.B NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उपरोक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
*महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-*
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उपनिरी. - अरुण मरकाम
स. उ. नि. - गोदावरी सिन्हा ,दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक :- सुनील मनहर , पवन श्रीवास्तव ,मनसूर अली,प्रकाश मनहर
आरक्षक - प्रकाश नायक ,भैरव सिन्हा ,राकेश मंडावी, गुप्तेश्वर चंद्रवंशी, संजू , सोभा बंचोर

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

💥💥प्रेस विज्ञप्ति💥💥जिला-बस्तर,जगदलपुर दिनाॅंक-04.02.2025📌चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मि...
04/02/2025

💥💥प्रेस विज्ञप्ति💥💥
जिला-बस्तर,जगदलपुर
दिनाॅंक-04.02.2025

📌चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

📌 घटना स्थल के आस पास लगे CCTV कैमरा की मदद से आरोपी की हुई पहचान
📌आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चोरी की गई 44 बंडल A-4 पेपर को किया गया बरामद
📌 बरामद किए गए पेपर्स की कीमत करीबन 83,600/ रुपए
📍नाम आरोपी - करन दास पिता सोभा दास उम्र 22 वर्ष निवासी सनसिटी अटल आवास जगदलपुर

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी धनराज खत्री पिता लीलाधर खत्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसके कुम्हार पारा स्थित गोदाम में वह लगभग एक माह पूर्व 120 पेटी A4 साइज का पेपर बंडल रखा था, जिसकी आवश्यकता होने से दिनांक 31.01.25 को गोदाम जाकर देखा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ खुला मिला तथा अंदर स्टॉक मिलाने पर 74 बंडल कम मिले की रिपोर्ट पर अपराध क़ायम कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता साजी की गयी, पता साजी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं घटना स्थान के आस- पास लगे CCTV फुटेज के आधार पर संदेही करन दास पिता सोभा सिंग दास उम्र 22 वर्ष निवासी सनसिटी अटल आवास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा उक्त A4 साइज के बंडल को चोरी करना कबूल उक्त सामान को आरोपी के निशानदेही में 44 बंडल A4 साइज़ के पेपर्स को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उ. नि. - अरुण मरकाम
स उ नि - दिनेश उसेंडी
प्र आर रोहित मंडावी
आरक्षक - होरी लाल आर्मो, राकेश मंडावी
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

03/02/2025

प्रेस विज्ञप्ति

*यातायात पुलिस की तत्परता ने बचाई दो लोगों की जान*
दिनांक 1/1/2025 के रात्रि 7;10 बजे करीब
*स्थान _आमागुणा चौक*
*पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में दुर्घटना जन्य स्थान, एवं ब्लैक स्पॉट में सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना के बचाव हेतु यातायात सांकेतिक बोर्ड लगाने व अन्य सुधारात्मक प्रयास बस्तर जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं* ।इसी के परिपालन में दिनांक 1/2/ 2025 को पुलिस अधीक्षक बस्तर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में यातायात जगदलपुर द्वारा आमागुणा चौक में संतोष जैन उप पुलिस अधीक्षक यातायात जगदलपुर आपने यातायात के बल प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, आरक्षक= हेमंत ठाकुर, फिलिप कुजूर के साथ कॉन्वेक्स मिरर लगाने स्थान चिन्हांकित कर रहे थे।इसी दरम्यान रात्रि 7:10 बजे करीब एक मोटर सायकल में दो लोगों सवार थे । आमागुणा चौक का ट्रैफिक सिंगनल लाईट ग्रीन होने पर रायपुर मार्ग तरफ से आ रहे वाहन आगे बढ़ने लगते हैं ,तभी ट्रक जिसे सीधे NNDC चौक की ओर जाना था वे भी आगे बढ़ रहे थे, तथा एक मोटर सायकल जिसमें दो लोग थे ,वे लालबाग जगदलपुर शहर की ओर जाने मूडने लगे , और ट्रक भी चल पड़ा,वही पर यातायात के बल मौजूद थे, देखते हैं कि जिस मोटर सायकल में दो लोग सवार थे मोटर सायकल का मिरर ट्रक से टकराता है , और मोटर सायकल के पीछे बैठी एक युवती मोटर सायकल से नीचे गिर जाती है, ट्रक के पहिया के बिल्कुल नीचे ,
वही पर दो मीटर दूर खड़े हमारे यातायात के स्टाफ देखते ही सजगता व तत्परता से रिएक्ट करते हैं ,। ट्रक चालक को जोर से आवाज देते हैं ,साथ ट्रक के बॉडी को हांथ से जोर जोर थपथपाते हैं और लेडिस जो नीचे सड़क पर गिरी थी उसे तुरंत तत्परता पूर्वक बाहर उठा कर किनारे करते हैं । ट्रक का चालक यातायात पुलिस की आवाज को सुन कर ट्रक को तुरंत रोक देता है। ये काम बहुत ही सजगता एवं तत्परता से की गई है,।और
मोटर सायकल चालक जो ट्रक के सामने आ गया था उसे भी पीछे करते हैं । *यदि समय रहते सजगता एवं तत्परता पूर्वक रिएक्ट करने में देरी होती तो निश्चित ही बड़ी घटना हो सकती थी। और इस तरह से यातायात पुलिस द्वारा दो लोगों की जान बचाई गई ।*
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

*प्रेस विज्ञप्ति**  *जिला-बस्तर,जगदलपुर*  *दिनाॅंक-02.02.2024*  ⬛ *पंचवर्षीय नगरीय निकाय /पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर...
02/02/2025

*प्रेस विज्ञप्ति**
*जिला-बस्तर,जगदलपुर*
*दिनाॅंक-02.02.2024*

⬛ *पंचवर्षीय नगरीय निकाय /पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर बस्तर पुलिस अलर्ट मोड में*
⬛ *संदिग्ध गतिविधियों पर रोक एवं शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने चलाया गया अभियान*
⬛ *शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस की चेकिंग*
⬛ *40 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी की मौजूदगी में 1000 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग*
--000--

पुलिस अधीक्षक, श्री *शलभ कुमार सिन्हा* के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर एवं आदर्श आचार संहिता के पालन में शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने अभियान चलाया गया इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक, *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक *श्री माहेश्वर नाग* एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री उदित पुष्कर* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में 40 से अधिक जवानो की मौजूदगी में तड़के सुबह 4 बजे के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर पुलिस द्वारा शहर के कालीपुर अटल आवास में बाहर से आए व्यक्तियों एवं उनके संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने लगभग 1000 से अधिक व्यक्तियों का
चेकिंग एवं पुछताछ किया गया और आवश्यक दस्तावेजो की चेकिंग की गई एवं शहर में आगामी चुनाव के दौरान शांति पूर्ण वातावरण बनाये रखने सभी को समझाइश दी गई।

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

बस्तर पुलिस द्वारा 36वॉ सड़क सुरक्षा माह का वृहद स्तर पर समापन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस...
01/02/2025

बस्तर पुलिस द्वारा 36वॉ सड़क सुरक्षा माह का वृहद स्तर पर समापन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा विषय पर अनूठी प्रस्तुति दी, साथ ही श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज बस्तर, कमिश्नर रेंज बस्तर, कलेक्टर जिला बस्तर, पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर एवं अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन के विजेताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया |
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
Bastar District, Chhattisgarh

Address

Bastar
Jagdalpur
494001

Telephone

+919479194099

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bastar District Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bastar District Police:

Share