Monu Nirala - मोनू निराला

Monu Nirala - मोनू निराला विभाग संयोजक - बजरंग दल भोजपुर (द० बिहार)

29/07/2026

आपको भी गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏
गुरु का प्रकाश सदैव हम सभी के जीवन को आलोकित करता रहे। हमेशा मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

आस्था चुनावी मंच की सजावट नहीं, करोड़ों हिंदुओं की आत्मा है।प्रभु श्रीराम जी के नाम पर राजनीति करने वालों को यह कभी नहीं...
08/07/2026

आस्था चुनावी मंच की सजावट नहीं, करोड़ों हिंदुओं की आत्मा है।
प्रभु श्रीराम जी के नाम पर राजनीति करने वालों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि भगवान श्रीराम जी और उनके परम भक्त प्रभु हनुमान जी किसी राजनीतिक दल के प्रचारक नहीं हैं। वे करोड़ों हिंदुओं की आस्था, विश्वास और श्रद्धा के केंद्र हैं।
राम मंदिर चंदा प्रकरण से जुड़े सवालों पर देश आज भी पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा कर रहा है। ऐसे समय में लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान प्रभु हनुमान जी के स्वरूप के हाथ में भाजपा का झंडा देकर मंचीय प्रदर्शन कराना गंभीर प्रश्न खड़े करता है। क्या अब देवी-देवताओं और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग भी राजनीतिक प्रचार का माध्यम बना दिया जाएगा?
यदि कोई अन्य राजनीतिक दल ऐसा करता, तो क्या भाजपा और उसके समर्थक चुप रहते? क्या तब धार्मिक भावनाओं के अपमान की बात नहीं होती? फिर आज यह दोहरा मापदंड क्यों?
सनातन धर्म किसी राजनीतिक दल की निजी विरासत नहीं है। भगवान श्रीराम जी और प्रभु हनुमान जी किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह या प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं हैं। उनका सम्मान हर परिस्थिति में सर्वोपरि होना चाहिए।
धर्म के नाम पर वोट मांगना और फिर उसी धर्म के पूज्य प्रतीकों को राजनीतिक मंचों की शोभा बनाना उचित नहीं कहा जा सकता। देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर अपना निर्णय भी देगी।
आस्था का सम्मान कीजिए, उसका राजनीतिक उपयोग नहीं।

 #श्रीराम_मंदिर_अयोध्या पर लगातार चलाए जा रहे नैरेटिव को समझना चाहिए,  #हिंदुओं को भ्रमित करने का प्रयास पहले भी किया गय...
05/07/2026

#श्रीराम_मंदिर_अयोध्या पर लगातार चलाए जा रहे नैरेटिव को समझना चाहिए,
#हिंदुओं को भ्रमित करने का प्रयास पहले भी किया गया ओर आज भी किया जा रहा हे। #फैक्ट_जाने

05/07/2026
!! ॐ शांति !!लखनऊ अलीगंज कोचिंग सेंटर आग लगने की घटना से 15 बच्चो की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।ईश्वर से प्रा...
23/06/2026

!! ॐ शांति !!
लखनऊ अलीगंज कोचिंग सेंटर आग लगने की घटना से 15 बच्चो की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता हूँ।
इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएँ सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

धन्यवाद प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया वंधू दैनिक भास्कर,हिन्दुस्तान,दैनिक जागरण, अंग भारत.
15/06/2026

धन्यवाद प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया वंधू
दैनिक भास्कर,हिन्दुस्तान,दैनिक जागरण, अंग भारत.

Address

Jagdishpur
802158

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Monu Nirala - मोनू निराला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category