12/06/2025
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर विशेष कार्यक्रम
पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ – इसी संदेश के साथ आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, परसौली माडर मऊ आलापुर अंबेडकरनगर ने उत्कर्ष महिला कल्याण सेवा संस्थान एवं नव्या ग्रीन फाउंडेशन के सहयोग से गांव-गांव जाकर एक व्यापक पौधारोपण और जन-जागरूकता अभियान चलाया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मिलकर पेड़-पौधे लगाए और हरियाली को अपनाने की शपथ ली। बच्चों ने प्रकृति से प्रेम करने और पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के साथ रंग-बिरे पोस्टर व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था – आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, जल और हरियाली से भरा भविष्य देना। इस अवसर पर एस.डी.एम आलापुर के साथ तहसील परिसर में भी पौधारोपण किया गया, जो एक प्रेरणादायी क्षण था।
इस पुण्य कार्य में संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम, रविन्द्र कुमार, राजू, अमृत कुमार, सुनील कुमार, कुमारी पूनम, समाजसेवी रमेश कुमार मौर्य, सुनील गौड़,जयप्रकाश मौर्य, तथा नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य समेत सैकड़ों बच्चों व ग्रामीणों की भागीदारी ने इस अभियान को एक जनआंदोलन बना दिया।