मौसम केंद्र जयपुर, IMD

मौसम केंद्र जयपुर, IMD An official page of Meteorological Centre Jaipur, India Meteorological Department. मौसम क?
(3)

https://youtu.be/fHZUwN325gQ
30/08/2026

https://youtu.be/fHZUwN325gQ

वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे पश्चिम बंगा...

30/08/2026

राजस्थान मौसम अपडेट 30 अगस्त

* वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र (LOW) बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) बनने की प्रबल संभावना है।

* राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, *उत्तर-पूर्वी व पूर्वी भागों में 3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।*

* पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग

28/08/2026

राजस्थान मौसम अपडेट 28 अगस्त
*🟡 राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां🟡*
* पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री दर्ज।

* आगामी एक सप्ताह बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने तथा मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना।

* दिनांक 3-4 सितंबर से पूर्वी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग

27/08/2026

राजस्थान मौसम अपडेट 27 अगस्त
*🟡 राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां🟡*
* कम दबाव का क्षेत्र आज दक्षिण-पूर्वी UP के ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश बकानी, झालावाड़ में 114 mm दर्ज। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री दर्ज। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री (सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक) दर्ज।

* आज 27 अगस्त से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि आज भी भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

* 28 अगस्त से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने तथा कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

* सितंबर के प्रथम सप्ताह (4-7 सितंबर) में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग

https://youtu.be/hdzfkCRCZkM
26/08/2026

https://youtu.be/hdzfkCRCZkM

* पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 26...

25/08/2026

राजस्थान मौसम अपडेट 25 अगस्त
* आज भी झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आज मानसून ट्रफ लाइन जम्मू देहरादून वैकोम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।
* पिछले 24 घंटों में अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर, टोंक जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश नादोती, सवाईमाधोपुर में 120 mm दर्ज।

* *पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 25-26 अगस्त को कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।*

* 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

* पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग

https://youtu.be/x3TyUZhNh38
25/08/2026

https://youtu.be/x3TyUZhNh38

पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 25-2...

https://youtu.be/vc8zlyo7Avg
24/08/2026

https://youtu.be/vc8zlyo7Avg

* पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज उत्तरी उड़ीसा, झारखं...

24/08/2026

राजस्थान मौसम अपडेट 24 अगस्त
* पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज उत्तरी उड़ीसा, झारखंड, उ.प. पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज अमृतसर, निजामाबाद व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।

* पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-26 अगस्त को कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

* पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री से. दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग

Address

Mausam Bhawan, Prabhu Dayal Marg, Opp. IIHMR University, Sanganer
Jaipur
302029

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मौसम केंद्र जयपुर, IMD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मौसम केंद्र जयपुर, IMD:

Shortcuts

Share