हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापारी मंच

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापारी मंच

हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापारी मंच “समाज की एकता • व्यापार की प्रगति • सबका सहयोग”
Join us
https://www.facebook.com/groups/552355000300551/?ref=share&mibextid=NSMWBT

📢 STAFF REQUIRED | JOB VACANCY 📢CR Fashion Jaipur में हमारी नई दुकान के लिए स्टाफ की आवश्यकता है।👔 Position: Sales Staff...
13/08/2026

📢 STAFF REQUIRED | JOB VACANCY 📢

CR Fashion Jaipur में हमारी नई दुकान के लिए स्टाफ की आवश्यकता है।

👔 Position: Sales Staff / Shop Assistant
📍 Location: M.I. Road, Jaipur
💼 Work: Customer Handling • Sales • Stock Management
✨ Experience: Ethnic Wear / Garments में अनुभव को प्राथमिकता
💰 Salary: Experience & Skills के अनुसार
📈 Growth Opportunity Available

अगर आप Fashion & Garments Industry में काम करना चाहते हैं और अच्छे Communication Skills रखते हैं, तो हमें Contact करें।

📲 Interested Candidates WhatsApp / Call करें
099281 41468
CR Fashion Jaipur
Designer Ethnic Wear | Wholesale | Manufacturer

30/07/2026

🌿 पावन सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌿

ॐ त्र्यंबकेश्वर महादेव की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।

भोलेनाथ आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।

हर हर महादेव! 🔱💙

Bholenath ShivShakti OmNamahShivaya Trimbakeshwar ShivBhakt ShivParvati Mahakal SanatanDharma HinduFestival SawanSomwar JaiBholenath Devotional Spiritual Blessings India

संपूर्ण संसार में माँ-बाप से बड़ा गुरु कोई नहीं होता। 🙏माँ जीवन जीना सिखाती है, पिता संघर्ष करना सिखाते हैं।उनके संस्कार...
29/07/2026

संपूर्ण संसार में माँ-बाप से बड़ा गुरु कोई नहीं होता। 🙏

माँ जीवन जीना सिखाती है, पिता संघर्ष करना सिखाते हैं।
उनके संस्कार ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी हैं, और उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत।

जो अपने माता-पिता का सम्मान करता है, वही जीवन में सच्ची सफलता और सुख प्राप्त करता है। ❤️



🌸 नीट यूजी परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🌸आपकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने आपको...
17/07/2026

🌸 नीट यूजी परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🌸

आपकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने आपको इस गौरवपूर्ण सफलता तक पहुँचाया है। यह उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें और जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

💐 उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

सादर शुभकामनाओं सहित
विनोद शर्मा
CR Fashion Jaipur
एवं
अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापारी महासंघ

🎉 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉सहज, सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी, नम्रता, निष्ठा और अनुशासन की अद्भुत मिसाल,...
10/07/2026

🎉 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉

सहज, सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी, नम्रता, निष्ठा और अनुशासन की अद्भुत मिसाल, अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री बिरधी चन्द शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🌹

आपकी दूरदर्शी सोच, समाज के प्रति अटूट समर्पण और कुशल नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति एवं संगठन की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। आपका मार्गदर्शन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं यश प्रदान करें तथा आपका स्नेह, आशीर्वाद और ओजस्वी नेतृत्व हम सभी को सदैव प्राप्त होता रहे।

💐 हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार संघ परिवार की ओर से आदरणीय श्री बिरधी चन्द शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

🔗 हमारे Facebook Group से जुड़ें:
https://www.facebook.com/share/g/1Bh8sgysdn/

✨ ग्रुप का मूल मंत्र:
एकता • सहयोग • प्रगति

🚩 जय समाज • जय संगठन • जय हारित ऋषि

06/07/2026

तीये की बैठक की व्यवस्था पर एक विनम्र सुझाव एवं निवेदन

तीये की बैठक एक अत्यंत संवेदनशील और श्रद्धा का अवसर होता है। ऐसे समय में हमारा व्यवहार भी उसी गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। इसी भावना के साथ दो छोटे सुझाव प्रस्तुत हैं—

1. पुष्पांजलि की व्यवस्था
अक्सर बैठक समाप्त होते ही सभी लोग एक साथ पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आगे बढ़ते हैं, जिससे धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। यह दृश्य इस अवसर की गंभीरता के अनुरूप नहीं लगता।

सुझाव:
जो श्रद्धालु जैसे-जैसे बैठक में आएँ, उसी समय दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर अपनी जगह ग्रहण कर लें। इससे व्यवस्था भी बनी रहेगी और सभी शांतिपूर्वक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

2. शोक संदेशों का सार्वजनिक वाचन
बैठक के अंत में विभिन्न व्यक्तियों, संस्थाओं या जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए शोक संदेशों के साथ उनके नाम पढ़े जाते हैं। कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि इससे कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धांजलि से हटकर औपचारिक प्रचार का माध्यम बन जाता है।

सुझाव:
जो भी श्रद्धांजलि देने आए हैं, उनका सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया जाए। यदि लिखित शोक संदेश प्राप्त हों, तो उन्हें परिवार तक सीमित रखा जाए। सार्वजनिक रूप से नामों का वाचन न किया जाए, ताकि कार्यक्रम की गरिमा, सादगी और श्रद्धा का वातावरण बना रहे।

आइए, हम सभी मिलकर ऐसे कार्यक्रमों को अधिक व्यवस्थित, शांत और गरिमामय बनाने का प्रयास करें। यही दिवंगत आत्मा के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समाज हित और सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाले कोठोत्या (मावावाले) परिवार ने आज पुनः एक सराहनीय और अनुकरणीय उदाहरण पेश कि...
06/07/2026

समाज हित और सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाले कोठोत्या (मावावाले) परिवार ने आज पुनः एक सराहनीय और अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

आज हरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला ट्रस्ट, गोनेर महल-टीलावाला (तहसील - सांगानेर, जयपुर) के निर्माणाधीन भवन हेतु एक बड़ी सहयोगी राशि भेंट की गई।

अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश जी कोठोत्या (मावावाले) सुपुत्र श्री शंकर लाल जी कोठोत्या (मावावाले) ने अपने पूजनीय पिताजी स्व. श्री रामसहाय जी कोठोत्या (मावावाले) की स्मृति में ₹2,51,000/- (दो लाख एकावन हज़ार रुपए) की धनराशि का सहयोग ट्रस्ट को प्रदान किया समाज के विकास और धर्मशाला निर्माण में कोठोत्या परिवार का यह योगदान अत्यंत सराहनीय है।

समाज के ऐसे जागरूक और भामाशाहों के सहयोग से ही हमारी संस्थाएं और समाज निरंतर आगे बढ़ रहे हैं इस पुनीत कार्य के लिए पूरे समाज की ओर से कोठोत्या (मावावाले) परिवार का कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद।

Address

Jaipur
Jaipur
302001

Telephone

+919928141468

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापारी मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापारी मंच:

Shortcuts

Share

Category