Kisan Morcha Rajasthan

Kisan Morcha Rajasthan Farmesr Solution

20/02/2023

प्रधानमंत्री फसल बीमा

18/11/2021

जय किसान

24/05/2021

#विजयी #भव

आपकी एकता और हौंसलों ने हरियाणा सरकार को दिखा दिया है , की राज तो किसानो के हिसाब से होगा ।।।
सरकार ने मुक़दमे वापिस लेने के लिए हाँ भरी है और एक शहीद परिवार के घर नौकरी ।।

साथियों , महत्वपूर्ण है , आपके नेता ऐसे हो , की आपसे पहले वो खुद आगे आए , आज वही हुआ और सरकार को घुटनो पर ला दिया ।।।

संयुक्त किसान मोर्चा , राकेश टिकेत जी और गुरनाम भाई की leadership को सलाम ।।। और हर इस इंसान को शुक्रिया जिन्होंने तमाम किसान वर्ग का साथ दिया और मुक़दमे हटाने की कोशिश की है ।।।

#विपक्ष का भी शुक्रिया , इस मुद्दे को ज़ोर से उठाया ।।

: अभी लड़ाई जारी है , ये बस एक ट्रेलर है और छोटी सी ख़ुशी का पल , जब तक सरकार तीनो बिल वापिस नही लेती , किसान आंदोलन चलेगा ।।।अब फसल कट गयी है , अब तमाम युवा साथी , ज़मीन और सोशल मीडिया पर अपने हक़ की लड़ाई लड़े ।।

#जय #किसान

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस, 23 मार्च 2021, मंगलवार, समय 11:00 बजे, विद्याधरनगर स्टेडियम जयप...
16/03/2021

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस, 23 मार्च 2021, मंगलवार, समय 11:00 बजे, विद्याधरनगर स्टेडियम जयपुर में आयोजित "राजस्थान किसान महापंचायत" में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। महापंचायत में उपस्थिति देकर किसानों की आवाज को बुलंद करे।
#किसानमहापंचायतजयपुर

20/02/2021

आगामी दिनों की प्रस्तावित किसान महापंचायत में मेरे कार्यक्रम
22 फरवरी 12 बजे अनाज मंडी खरखौदा हरियाणा
22 फरवरी नोहर ,, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान
23 फरवरी सरदारशहर चूरू राजस्थान
23 फरवरी सीकर राजस्थान
25 फरवरी मेंहदीपुर बालाजी दौसा राजस्थान
26 फरवरी पदमपुर मंडी ,जिला गंगानगर 12 से 2 बजे राजस्थान
26 फरवरी शाम को,घड़साना मंडी जिला गंगानगर 2 से 5 राजस्थान

किसान आंदोलन को धार देने एवं संयुक्त मोर्चा के नेताओ को सुनने के लिए आप भी शामिल अवश्य हो।

किसान IT - CELL
15/02/2021

किसान IT - CELL

14/02/2021

#संयुक्त_किसान_मोर्चा के तत्वाधान मे 18 फरवरी से 23 फरवरी तक लगातार #राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर महापंचायतों का आयोजन किया जायेगा !

18 फरवरी रायसिंहनगर को #श्री_गंगानगर, 19 फरवरी को #हनुमानगढ़, 17 फरवरी को भुसावर जिला- #भरतपुर, 22- फरवरी को हनुमानगढ़ जिले के #नोहर और 23 फरवरी को #सरदारशहर और सीकर में महापंचायतों का आयोजन किया जायेगा ।
इन महापंचायतों में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख आगू नेता डॉ. #दर्शनपाल सिंह, #राकेश टिकैत, #योगेंद्र यादव, बलबीर सिंह #राजेवाल, #गुरनाम सिंह चढूनी, #जगजीत सिंह दल्लेवाल, , युद्धवीर सिंह आदि शामिल होंगे। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा #शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर दिल्ली-जयपुर हाईवे के सभी प्रमुख नेता भी शामिल होंगे !

#किसान_महापंचायत_राजस्थान

14/02/2021
10/02/2021

*सयुंक्त किसान मोर्चा प्रेस नोट*

10 फरवरी 2021

आज सयुंक्त #किसान_मोर्चा की बैठक में #अंदोलन को तेज करने के लिए ये फैसले लिए गए

1. 12 फरवरी से राजस्थान के भी सभी रोड #टोल_प्लाजा को टोल मुक्त करवाया जाएगा।

2. 14 फरवरी को #पुलवामा हमले में #शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देशभर में #कैंडल_मार्च व मशाल जुलूस व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

3. 16 फरवरी को किसान मसीहा #सर्_छोटूराम की जयंती के दिन देशभर में किसान एकजुटता दिखाएंगे।

4. 18 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक देशभर में #रेल_रोको कार्यक्रम किया जाएगा।

डॉ दर्शन पाल
*सयुंक्त किसान मोर्चा*

Address

Jaipur
302001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kisan Morcha Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share