श्री अखिलं रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • श्री अखिलं रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान

श्री अखिलं रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान श्री अखिलं रावणा राजपुत सेवा संस्थान ऑफिशल फेसबुक पेज राजस्थान

25/08/2026
25/08/2026
11/08/2026

यूजीसी आंदोलन के दौरान संघर्ष में शहीद हुए रावणा राजपूत समाज के वीर सपूत स्वर्गीय देवराज सिंह पलाड़ा जी के परिवार एवं समाज की न्यायोचित मांगों को लेकर गठित समिति के सदस्य बंधुओं के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी से आत्मीय बात कर समाज की भावनाओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया। यह बताते हुए प्रसन्नता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमारी मांगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए मौखिक सहमति प्रदान की।

इस महत्वपूर्ण विषय में समाज की भावनाओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं सकारात्मक संवाद स्थापित करने में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री Madan Rathore जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री Mukesh Dadheech जी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका और मध्यस्थता के लिए मैं उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

यह सकारात्मक पहल समाज के विश्वास, एकजुटता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील नेतृत्व में समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित होगी। समाज के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा प्रयास निरंतर इसी प्रकार जारी रहेगा।

11/08/2026
29/07/2026
29/07/2026

बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोक्ष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष।।

आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

29/07/2026

नागौर जिले के मकराना स्थित सेंट एंसलम स्कूल में रावणा राजपूत समाज की चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली है।

समाज की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी से आग्रह करता हूं कि इस जघन्य अपराध के दोषी को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम दंड दिलाया जाए। साथ ही पीड़ित बच्ची एवं उसके परिवार को समुचित सुरक्षा, उपचार और हर संभव न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मासूम बेटी को शीघ्र न्याय मिले, यही समाज की सामूहिक अपेक्षा है।
Ranjeet Singh Sodala

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री अखिलं रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category