DD News Rajasthan

DD News Rajasthan Official page of DD News Rajasthan. The Public Broadcaster of India : Regional news unit
(1)

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में RIDCOR की बोर्ड बैठक, सड़कों के रख-रखाव और वित्तीय मामलों की समीक्षा!शासन सचिवालय में मुख्य स...
04/09/2026

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में RIDCOR की बोर्ड बैठक, सड़कों के रख-रखाव और वित्तीय मामलों की समीक्षा!

शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड (RIDCOR) की त्रैमासिक बोर्ड बैठक आयोजित हुई।

मुख्य बातें 👇

1️⃣ ब्लैक स्पॉट्स का काम पूरा: वर्ष 2022-25 के दौरान चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) से संबंधित कार्य रिडकोर द्वारा पूर्ण कर लिए गए हैं।

2️⃣ मेंटेनेंस और फास्टैग व्यवस्था: रिडकोर के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग (FASTag) व्यवस्था लागू हो चुकी है। लगभग 1,200 किमी लंबाई में मेंटेनेंस कार्य पूरा हुआ और आगामी वर्ष 2026-27 में 320 किमी में मेंटेनेंस प्रस्तावित है।

3️⃣ वित्तीय समीक्षा: मुख्य सचिव ने गत वित्तीय वर्ष के वित्तीय मामलों की समीक्षा की। वरिष्ठ सुरक्षित ऋणदाताओं को ₹1,200 करोड़ की अंतरिम राशि वितरित की गई है।

बैठक में PWD के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया सहित रिडकोर के निदेशक उपस्थित रहे।

Government of Rajasthan

04/09/2026

जयपुर के रामबाग चौराहे पर बनी मानव श्रृंखला, 'स्वीप' अभियान के तहत दिया मतदान का संदेश!

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वीप' (SVEEP) कार्यक्रम के तहत विशाल जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

मुख्य बिंदु 👇

1️⃣ मानव श्रृंखला से जागरूकता: एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, सुबोध महिला कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों और स्काउट-गाइड्स ने रामबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

2️⃣ 9 और 11 सितंबर को मतदान की अपील: स्वयंसेवकों ने राहगीरों से 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले निकाय चुनाव में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

3️⃣ सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग: जिला स्वीप समन्वयकों ने युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए मतदाता जागरूकता संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में NSS के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर, जिला स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा व अंकित शर्मा, प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी सहित NSS और स्काउट-गाइड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Electoral Officer, Rajasthan District Collector & Magistrate - Jaipur

एसएलबीसी (SLBC) की 170वीं बैठक; 'विकसित राजस्थान-2047' के विजन पर जोर!मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और बैंक ऑफ बड़ौदा के ईडी/...
04/09/2026

एसएलबीसी (SLBC) की 170वीं बैठक; 'विकसित राजस्थान-2047' के विजन पर जोर!

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और बैंक ऑफ बड़ौदा के ईडी/SLBC अध्यक्ष संजय वी. मुदालियर की सह-अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 170वीं बैठक आयोजित हुई।

मुख्य बिंदु 👇

1️⃣ क्रेडिट ग्रोथ में तेजी: मुख्य सचिव ने बैंकों को रोजगारोन्मुखी व सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी से लोन बांटने के निर्देश दिए, ताकि 'विकसित राजस्थान-2047' का लक्ष्य हासिल हो सके।

2️⃣ साइबर फ्रॉड पर लगाम: बढ़ते वित्तीय अपराधों को रोकने के लिए बैंक, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर; 'स्मार्ट व सेफ बैंकिंग 2.0' अभियान की समीक्षा।

3️⃣ ई-धरती पोर्टल से जुड़ा ULI: आरबीआई के सहयोग से यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) को ई-धरती पोर्टल से जोड़ा गया, जिससे जमीन संबंधी लोन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल हुई।

4️⃣ साख योजना 2026-27: वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक साख योजना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बैंकों के प्रदर्शन और लक्ष्यों का रिव्यू किया गया।

बैठक में केंद्र-राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, RBI क्षेत्रीय निदेशक रंजीम शंकर, नाबार्ड CGM डॉ. आर. रीम बाबू व प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Government of Rajasthan

राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा कदम!प्रदेश के 309 नगर निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष...
04/09/2026

राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा कदम!

प्रदेश के 309 नगर निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों (Observers) की विशेष प्रशिक्षण बैठक आयोजित हुई।

मुख्य बिंदु 👇

1️⃣ दो चरणों में तैनात रहेंगे ऑब्जर्वर:• प्रथम चरण: 7 से 14 सितंबर (सदस्य पद की मतगणना तक) • द्वितीय चरण: 21 से 22 सितंबर (अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव तक)
2️⃣ आचार संहिता पर सख्त एक्शन: आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। जिला स्तर पर ढिलाई मिलने पर सीधे आयोग हस्तक्षेप करेगा।
3️⃣ 309 निकायों में मतदान का शेड्यूल:• पहला चरण: 9 सितंबर 2026 • दूसरा चरण: 11 सितंबर 2026

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पर्यवेक्षकों को फील्ड में जाकर कलेक्टर-एसपी के साथ समन्वय बनाने और निष्पक्षता से पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Chief Electoral Officer, Rajasthan Government of Rajasthan

काली बाई भील (उड़ान) योजना को लेकर मुख्य सचिव का बड़ा फैसला!महिलाओं और किशोरियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण नैपकिन वितरण...
04/09/2026

काली बाई भील (उड़ान) योजना को लेकर मुख्य सचिव का बड़ा फैसला!

महिलाओं और किशोरियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण नैपकिन वितरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

1️⃣ संभाग स्तर पर नई व्यवस्था: भविष्य में सप्लाई न रुके, इसके लिए संभाग स्तर पर एक से अधिक कंपनियों को कार्य सौंपने का मॉडल तैयार करने के निर्देश।

2️⃣ जीरो टॉलरेंस ऑन क्वालिटी: नैपकिन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा; खरीद और आपूर्ति प्रक्रिया को समयसीमा में पूरा करने का अल्टीमेटम।

3️⃣ योजना का दायरा: 10 से 45 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2 पैकेट निःशुल्क ...

• आंगनबाड़ी: 97.65+ लाख पंजीकृत लाभार्थी
• विद्यालय: 22.38+ लाख पंजीकृत लाभार्थी
• अस्पताल एवं अन्य: 2.84+ लाख पंजीकृत लाभार्थी

बैठक में ACS राजेश यादव, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, संयुक्त शासन सचिव डॉ. भारती दीक्षित और MD पुखराज सैन उपस्थित रहे।

Government of Rajasthan

04/09/2026

राजस्थान में टैक्स चोरी पर शिकंजा! वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई ...

बिलों में कम मात्रा दर्शाकर अधिक माल ले जा रहे 44 वाहनों को विभाग की टीमों ने किया जब्त...

🔹 3 सप्ताह में की गई बड़ी कार्रवाई
🔹 जड़िया (6), उदयपुर गोल्डन (4), क्रिया शक्ति (3) समेत कई प्रमुख ट्रांसपोर्टर्स के वाहन पकड़े गए।
🔹 विभाग का स्पष्ट संदेश— टैक्स चोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, ईमानदार व्यापारियों के हितों की होगी रक्षा।

Government of Rajasthan

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जयपुर मेट्रो की विशेष व्यवस्था ... जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जयपु...
04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जयपुर मेट्रो की विशेष व्यवस्था ...

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जयपुर मेट्रो देर रात तक सेवा में रहेगी।

🔹 कब तक चलेगी मेट्रो: 4 सितंबर को रात्रि 1:10 बजे तक ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।
🔹 कुल फेरे: दिनभर में 218 फेरों का संचालन किया जाएगा।
🔹 अंतिम मेट्रो का समय:• मानसरोवर से रात्रि 01:00 बजे • बड़ी चौपड़ से रात्रि 01:10 बजे

Jaipur Metro Rail Corporation

डीडी न्यूज राजस्थान की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव,  #श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को हार...
04/09/2026

डीडी न्यूज राजस्थान की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, #श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सर्वोच्च न्यायालय कल से नई दिल्ली में ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश मंच की मेजबानी करेगा। मंच ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार द...
03/09/2026

सर्वोच्च न्यायालय कल से नई दिल्ली में ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश मंच की मेजबानी करेगा।

मंच ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार देशों के मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालयों के न्यायिक प्रमुख और वरिष्ठ न्यायिक नेताओं को एक साथ लाएगा।

इस दौरान न्यायपालिकाओं के बीच संवाद और न्याय वितरण, अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से संबंधित समकालीन मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत उद्घाटन दिवस पर न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

03/09/2026

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम!

राजस्थान में कहां होगी बारिश? कहां रहेगा मौसम सूखा?

जानिए ताजा अपडेट।

मौसम केंद्र जयपुर, IMD

Address

Jaipur Doordarshan Kendra
Jaipur
302004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DD News Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DD News Rajasthan:

Shortcuts

Share