SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन

SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन हमारें इस प्यारें से ग्रह एवं इसके रहवासियों के जीवन को सुन्दर एवं सुरक्षित करने का एक छोटा सा प्रयास 🙏🙏

SRD Foundation is a non-governmental,non-profit,voluntary organization, through which the environment and all the inhabitants of the planet Earth are being served through various activities"

02/08/2026
अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर का जीवन हम सभी को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है...
31/03/2026

अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर का जीवन हम सभी को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस पावन अवसर पर SRD Foundation अपने अभियान🌳 “एक पेड़ अपनों के नाम” के माध्यम से आप सभी से अपील करता है—

👉 अपने प्रियजनों के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं👉 प्रकृति की सेवा कर अहिंसा के सच्चे मार्ग को अपनाएं👉 आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दें

आइए, इस महावीर जयंती पर हम सब मिलकरप्रकृति संरक्षण और मानव सेवा का संकल्प लें।

🙏 भगवान महावीर की शिक्षाएं आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं 🙏

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

— SRD Foundation 🌿

SRD Foundation का “Home for Every Bird” अभियान प्रारम्भ 🐦🌿प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण की दिशा में SRD Foundation द्वा...
06/03/2026

SRD Foundation का “Home for Every Bird” अभियान प्रारम्भ 🐦🌿

प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण की दिशा में SRD Foundation द्वारा इस सीजन में “Home for Every Bird” अभियान का शुभारम्भ किया गया है।

अभियान के अंतर्गत आज पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कवि एवं उपायुक्त श्री संजय झाला, श्री राकेश सोनी (उपनिदेशक), उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा चिड़ियों के लिए Nest (घोंसले) लगाकर इस अभियान की शुरुआत को आगे बढ़ाया गया।

गौरैया, बुलबुल, मैना जैसी छोटी चिड़ियों के प्राकृतिक आवास लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे में यह छोटा सा प्रयास पक्षियों को सुरक्षित घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हम सभी से निवेदन है कि अपने घर, ऑफिस, बगीचे या आसपास के पेड़ों पर पक्षियों के लिए घोंसले और पानी की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी इन चहचहाते मेहमानों को देख सकें।

आइए, मिलकर हर चिड़िया को एक घर दें — “Home for Every Bird” 🐦

🌸 सेवा, सम्मान और संवेदना का एक सार्थक प्रयास 🌸बीते कल SRD फाउंडेशन द्वारा आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम, शिप्रा पथ, मानसरोवर, ज...
15/12/2025

🌸 सेवा, सम्मान और संवेदना का एक सार्थक प्रयास 🌸

बीते कल SRD फाउंडेशन द्वारा आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम, शिप्रा पथ, मानसरोवर, जयपुर में कंबल वितरण एवं वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को कंबल वितरित कर उनका सम्मान किया गया तथा उनके अमूल्य आशीर्वाद प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम के अवसर पर आश्रम के संचालक श्री हरदेव शर्मा जी का भी SRD फाउंडेशन की ओर से सम्मान किया गया। वृद्धजनों के स्नेह, अनुभव और मुस्कान ने इस आयोजन को भावनात्मक रूप से अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया।

इस सेवा कार्यक्रम में SRD फाउंडेशन के
मुकेश चौधरी, प्रमोद भारद्वाज, शशिशेखर शर्मा, योगेश खींची, सीमा बंसल, राशिका बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

🙏 वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कारों का प्रतीक है।
SRD फाउंडेशन आगे भी इसी भावना के साथ समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा।

📌 सेवा ही हमारा संकल्प, संवेदना ही हमारी पहचान।


#वृद्धजन_सम्मान
#सेवा_कार्य


Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category