Aditya singh shekhawat

Aditya singh shekhawat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aditya singh shekhawat, Social service, vaishali nagar, Jaipur.

ऐतिहासिक  #मायरा (15 मार्च)राजस्थान के जायल क्षेत्र के बुरड़ी गाँव निवासी श्री पूर्णाराम जी गरवा भंवर लाल जी गरवा द्वारा...
17/03/2023

ऐतिहासिक #मायरा (15 मार्च)
राजस्थान के जायल क्षेत्र के बुरड़ी गाँव निवासी श्री पूर्णाराम जी गरवा भंवर लाल जी गरवा द्वारा झाड़ेली गांव के पोटलिया परिवार में भरा 16 बीघा खेत,30 लाख का प्लॉट नागौर रिंग रोड पर, 30 तोला सोना, एक 1 kg चांदी ,एक टेक्टर टोली धान से भरी हुई ,एक स्कूटी और 81 लाख रोकड़ी तथा, पोटलिया परिवार के प्रत्येक घर को एक चांदी का सिक्का!
जायल का मायरा पहले ही प्रसिद्ध है गीतों में गाया जाता है इस पंरपरा को लगातार जिंदा रखे हुए है जायल के किसान परिवार! सलाम ऐसे दिलवाले भाईयों को!
Great! Salute!

इसीलिए कहते हैं, गाँव राम होता है। #नरसी के भात के बाद,  #मीरा की पुकार सुनी है,नेठराना, भादरा ( हनुमानगढ़ ) के ग्रामवास...
16/03/2023

इसीलिए कहते हैं, गाँव राम होता है।
#नरसी के भात के बाद, #मीरा की पुकार सुनी है,
नेठराना, भादरा ( हनुमानगढ़ ) के ग्रामवासियों ने सब का मन जीत लिया व एक नई प्रेरणा, नया आदर्श प्रस्तुत कर दिया।

गाँव की बेटी मीरा हरियाणा में शादीशुदा है । मीरा के पति भी गुजर चुके हैं सिर्फ 2 बेटियां ही है, उनके ना भाई है ना पिता है, अब उसी बेटी की बेटी यानी नेठराना की भांजी की शादी में आज सैंकड़ो ग्रामीणों ने भात भरा !

मीरा के पिता श्री जोराराम बहुत पहले ही गुजर चुके हैं,मीरा भात का न्यौता देने नेठराना पहुंची और अपने स्वर्गीय भाई की छोटी सी कुटिया को तिलक निकालकर कुटिया को भात का न्योता देकर अपने ससुराल चली गई !

यह बात ग्रामवासियों के मन को छू गई फिर क्या था सबने इकट्ठे होकर निर्णय लिया कि गाँव की बेटी हमारी बेटी है, ग्रामीणों ने सैंकड़ो की संख्या में इकट्ठे होकर लगभग 7 लाख रुपए का नगद भात , अन्य बान कन्या दान कपड़े समेत लगभग 10 लाख रुपए का भात भरा है जिसकी चर्चा हर ओर है इस भात ने नरसी भात को चरितार्थ किया है
ऐसे गाँव और ग्रामवासियों को हमारा कोटि कोटि प्रणाम 🙏🙏

Address

Vaishali Nagar
Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aditya singh shekhawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category