Lok Bhavan Rajasthan

Lok Bhavan Rajasthan Shri Haribhau Bagade - हरिभाऊ बागडे is the Governor of Rajasthan. This is the official page of Lok Bhavan, Jaipur.

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनायें ...
19/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि रुद्रांश ने राजस्थान को गौरवान्वित किया है।उन्होंने रुद्रांश से प्रेरणा लेकर राजस्थान को हर क्षेत्र में अग्रणी करने का आह्वान किया है।

17/08/2026

राज्यपाल श्री बागडे जी के जन्मदिन पर केंद्रीयमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी,श्री नितिन गडकरी जी,श्री गजेंद्र सिंह जी,श्री शिवराजसिंह जी,श्री अर्जुनलाल मेघवाल जीआदि मंत्रियों,गणमान्यजनों ने बधाई देते हुए मंगलमय जीवन की कामना कीहै।राज्यपाल जी ने देशभर से मिलरही बधाईयों का आभार जताया है

17/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी,राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों,नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल जी ने सभी का आभार जताया है।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी डीडवाना-कुचामन में जिला स्तरीय अधिकारियों को नशामुक्ति, टीबी नियंत्रण एवं स्कूली शिक्षा सह...
16/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी डीडवाना-कुचामन में जिला स्तरीय अधिकारियों को नशामुक्ति, टीबी नियंत्रण एवं स्कूली शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा आमजन को मिलकर कार्य करना होगा।राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" की प्रगति,निक्षय पोषण योजना की गहन समीक्षा की। जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 हेतु वर्गवार-लिंगानुसार नामांकन, उत्तीर्ण-ड्रॉप-आउट दर पर विस्तृत चर्चा की ।
वर्ष 2026 की NEET एवं JEE प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले में वर्गवार तथा लिंगानुसार नामांकन एवं चयनित विद्यार्थियों की स्थिति का विश्लेषण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के उपाय करने के निर्देश दिए।
राजकीय खेल स्टेडियम में पौधरोपण किया और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धा नमन किया। ...
16/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धा नमन किया। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और साथ व्यतीत किये गए समय के अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं से उनके विचारों को अपनाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। Haribhau Bagade - हरिभाऊ बागडे Avinash gehlot Satish Poonia

लोकभवन में आयोजित हुए एट होम में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने बड़ी संख्या में उप...
15/08/2026

लोकभवन में आयोजित हुए एट होम में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने बड़ी संख्या में उपस्थित हुए विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों सहित गणमान्यजनों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कुलगुरु, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने राजस्थान गौ सेवा संघ द्वारा आयोजित पंचम महारुद्र महायज्ञ में विधिवत पूजा अर्चना कर पार्...
15/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने राजस्थान गौ सेवा संघ द्वारा आयोजित पंचम महारुद्र महायज्ञ में विधिवत पूजा अर्चना कर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया, महारुद्र महायज्ञ में आहुति दी और प्रदेश में सुख, शांति और सबके मंगल की कामना की। गौशाला में गायों को गुड, लड्डू और चारा भी खिलाया।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने जयपुर स्वेज फार्म, रामनगर में सावित्री बाई फुले सर्किल के नव निर्माण और क्रांति ज्योति ...
15/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने जयपुर स्वेज फार्म, रामनगर में सावित्री बाई फुले सर्किल के नव निर्माण और क्रांति ज्योति स्मारक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सावित्रीबाई फुले जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा नमन किया।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने लोकभवन में ध्वजारोहण किया।बच्चों से संवाद किया, उनके साथ तिरंगा लहराते हुए स्वाधीनता दि...
15/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने लोकभवन में ध्वजारोहण किया।बच्चों से संवाद किया, उनके साथ तिरंगा लहराते हुए स्वाधीनता दिवस बधाई दी और राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को उपहार दिये।
एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाए और उनके संरक्षण के लिए आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी जी, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर जी सहित लोकभवन के कार्मिक उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने स्वाधीनता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि सभी भाईच...
15/08/2026

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने स्वाधीनता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि सभी भाईचारा और सद्भावना बनाये रखते हुए राष्ट्र और राज्य की उन्नति के लिए प्रयास करें। उन्होंने 'विकसित भारत' के लिए सभी से पूर्ण भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lok Bhavan Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Lok Bhavan Rajasthan:

Shortcuts

Share