CBC Jaipur

CBC Jaipur Official Account - Central Bureau of Communication, Regional Office, Jaipur, Rajasthan, Ministry of Information & Broadcasting, Government of India

CBC Rajasthan is one of the 22 Regional Offices of Central Bureau of Communication, M/o Info & Broadcasting, GOI. Involved in development communication.

कोटा में EPFO क्षेत्रीय कार्यालय कोटा और   के क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में “राजभाषा हिंदी का महत्व ...
19/08/2026

कोटा में EPFO क्षेत्रीय कार्यालय कोटा और के क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में “राजभाषा हिंदी का महत्व एवं डिजिटल युग में उसकी संभावनाएं” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुक्त द्वितीय, EPFO कोटा श्री सुधीर कुमार बत्रा ने सुशासन और पारदर्शिता के लिए प्रशासनिक कार्यों में सहज और व्यवहारिक हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया।

सहायक आयुक्त सुश्री अनुराधा सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों से दैनिक पत्राचार और नोटिंग में हिंदी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया, जिससे शासन और नागरिकों के बीच संवाद और सशक्त हो सके।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक श्री रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि इंटरनेट, सोशल मीडिया और AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के इस दौर में हिंदी तकनीक और ज्ञान की एक नई और सशक्त भाषा बनकर उभर रही है।

संगोष्ठी में EPFO अनुवादक आशुतोष मित्तल ने राजभाषा नियम 1976 पर प्रस्तुति दी। अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और भारत की सभी भाषाओं के संवर्धन का संकल्प लिया।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से राजस्थान के शैक्षिक भ्रमण पर आए पत्रकारिता के विद्यार्थियों के दल ने आज   का भ्...
19/08/2026

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से राजस्थान के शैक्षिक भ्रमण पर आए पत्रकारिता के विद्यार्थियों के दल ने आज का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो की कार्यप्रणाली को समझा एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जाना।

एवं के निदेशक श्री अनुभव बैरवा ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह व प्रो. वैष्णवी शुक्ला का स्वागत किया।

श्री बैरवा ने छात्रों को बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है। डिजिटल युग में बदलते मीडिया परिदृश्य पर चर्चा करते हुए श्री अनुभव बैरवा ने युवाओं को आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ-साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों से जुड़े रहने की सलाह दी।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान के लिए बेहद उपयोगी हैं। इससे उन्हें भविष्य में मीडिया क्षेत्र में कार्य करने और सरकारी संचार तंत्र की भूमिका को गहराई से समझने में मदद मिलेगी।

के उपनिदेशक श्री धर्मेश भारती ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सरकारी व निजी मीडिया संस्थानों में करियर और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में के गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

गाँव-गाँव में विकास की नई बयार!लखपति दीदियों की मेहनत, लगन और आत्मनिर्भरता से ग्रामीण भारत सशक्त हो रहा है। उनके हुनर और...
18/08/2026

गाँव-गाँव में विकास की नई बयार!

लखपति दीदियों की मेहनत, लगन और आत्मनिर्भरता से ग्रामीण भारत सशक्त हो रहा है। उनके हुनर और उद्यमिता से न सिर्फ़ परिवार, बल्कि पूरे गाँव की तस्वीर बदल रही है।


#6करोड़_लखपतिदीदी

लखपति दीदियाँ बन रही हैं आत्मनिर्भरता की मिसाल! ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और उद्यमिता से बदल रही है तस्वीर और मजबूत...
18/08/2026

लखपति दीदियाँ बन रही हैं आत्मनिर्भरता की मिसाल!

ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और उद्यमिता से बदल रही है तस्वीर और मजबूत हो रहा है विकसित भारत 2047 का संकल्प।


#6करोड़_लखपतिदीदी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राहें खुल रही हैं।स्वरोजगार और आजी...
18/08/2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राहें खुल रही हैं।

स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसरों से जुड़कर महिलाएँ न सिर्फ़ अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रही हैं।


#6करोड़_लखपतिदीदी

आज केन्द्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, जयपुर द्वारा मीडिया सेंटर (केन्द्रीय सदन) में   के तहत नशीली दवाओं के दुर...
18/08/2026

आज केन्द्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, जयपुर द्वारा मीडिया सेंटर (केन्द्रीय सदन) में के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में CBC Jaipur व PIB Jaipur के निदेशक श्री अनुभव बैरवा, उपनिदेशक श्री धर्मेश भारती, सहायक निदेशक श्री अमित कन्नौजिया, सहायक निदेशक श्री आकाशदीप व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री नंदराम सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा मुक्त देश के निर्माण का संकल्प लिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Ministry of Information & Broadcasting, Government of India के CBC Jaipur की जोधपुर इका...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Ministry of Information & Broadcasting, Government of India के CBC Jaipur की जोधपुर इकाई द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलदेवनगर के सहयोग से 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या थानवी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा" और "तिरंगा हमारी शान है, यह हम सब की पहचान है" जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या थानवी व सीबीसी के श्री के. आर. सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में 1857 की क्रांति पर छात्राओं द्वारा दी गई देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियों को सीबीसी जोधपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर केंद्रीय सदन परिसर, विद्याधर नगर, जयपुर में CBC Jaipur एवं PIB Jaipur के निदेशक श्री अनुभव...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर केंद्रीय सदन परिसर, विद्याधर नगर, जयपुर में CBC Jaipur एवं PIB Jaipur के निदेशक श्री अनुभव बैरवा ने ध्वजारोहण किया। श्री बैरवा ने अपने उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वालों को नमन करने का दिन है। यह दिन हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

कार्यक्रम में ेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत केंद्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम में CBC Jaipur के कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम में Narcotics Control Bureau, India जयपुर एवं CRPF सहित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों व विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही नन्हे बच्चों ने भी प्रस्तुति दी।

15/08/2026
आज Ministry of Information & Broadcasting, Government of India के CBC Jaipur की सिरोही इकाई द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक ...
14/08/2026

आज Ministry of Information & Broadcasting, Government of India के CBC Jaipur की सिरोही इकाई द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संगोष्ठी एवं भव्य रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला!

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओ ने विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान पर विचार व्यक्त किए।

Address

Jaipur
302039

Opening Hours

Monday 9:30am - 6am
Tuesday 9:30am - 6am
Wednesday 9:30am - 6am
Thursday 9:30am - 6am
Friday 9:30am - 6am
Saturday 9:30am - 6am

Telephone

+916350040293

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CBC Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CBC Jaipur:

Shortcuts

Share