Vikas Kumar IPS

Vikas Kumar IPS I am an IPS officer from Rajasthan cadre. Presently working as IGP of Anti Narcotics Task Force(ANTF) of Rajasthan.
(6)

MD मतलब  मृत्यु  दूत MD यानि मौत का द्वार नशामुक्ति का छेड़ो युद्ध बनो समाज के तारणहार
20/08/2026

MD मतलब मृत्यु दूत
MD यानि मौत का द्वार
नशामुक्ति का छेड़ो युद्ध
बनो समाज के तारणहार

15/08/2026
३८ साल पहले स्कूल की पिकनिक की फोटो से दाहिनी तरफ लगी तस्वीर वाले पुलिस अधिकारी को खोजना है, ढूंढो तो जाने। अगर ढूंढ पाए...
13/08/2026

३८ साल पहले स्कूल की पिकनिक की फोटो से दाहिनी तरफ लगी तस्वीर वाले पुलिस अधिकारी को खोजना है, ढूंढो तो जाने।
अगर ढूंढ पाए तो इंगित क्रम संख्या मैसेज बॉक्स में लिखने का कष्ट करें।

05/08/2026

आईआईटी जोधपुर द्वारा मुझ अकिंचन को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में यथायोग्य योगदान हेतु सम्मानित किया गया . मुझ जैसे अनगिनत राष्ट्रप्रेमी अहर्निश राष्ट्र सेवा में लगे हैं पर सम्मान हेतु मेरा चुना जाना परम पिता परमेश्वर की असीम कृपा से ही संभव हुआ है …. इस पावन बेला में आभार ज्ञापित करती मेरी चंद स्वरचित पंक्तियां ….

31/07/2026

नशे का दानव जलकर राख हो जाएगा एकबार अपनी अंतराग्नि को जलाकर तो देखिए

कौन कहता आसमान में छेद नहीं हो सकता एक पत्थर तबीयत से चलाकर तो देखिए

विषबेल का एक एक पत्ता टूट जाएगा एकबार इसके गठजोड़ को हिलाकर तो देखिए

खील- खील कर बिखर जायेगी नशे की दुनिया एकबार हमसे हाथ मिलाकर तो देखिए

21/07/2026

स्वमुख से ऐसा कहना आडंबरपूर्ण और आत्मश्लाघी प्रतीत हो सकता है पर क्या एक पुलिस अधिकारी का आत्मविश्वास इतना आश्वस्तिपूर्ण और विश्वासपरक नहीं होना चाहिए ??
अपराध का उन्मूलन , आपराधिक प्रवृत्ति का दमन और अपराधी का मदमर्दन यही तो पुलिसिंग की मूल अवधारणा है और इसे ही मूर्त रूप प्रदान करने हेतु हम पुलिसकर्मी अहर्निश प्रयासरत रहते हैं …..
आपका साथ, सहयोग और सूचना मिलते रहे तो हम एक और एक मिलकर ग्यारह हो …और अपराध नौ दो ग्यारह हो ।

17/07/2026

2029 तक नशामुक्त राजस्थान बनाना है….सबका साथ चाहिए …. यह धर्मयुद्ध है…. इसकी यज्ञवेदी में सबको कुछ न कुछ समिधा देनी है …. सबका अपना अपना गिलहरी योगदान और नशाखोरी के समुद्र को लाँघ कर नशेबाज़ों की लंका का दहन करना है

29/06/2026

कौन कहता है कि आसमाँ में
छेद नहीं हो सकता ….
एक पत्थर तो तबियत से
उछालकर देखो …..

पत्थर उछालने ….

निकला तो मैं अकेला ही था ,
जानिब - ए- मंज़िल
लोग मिलते गए और
कारवाँ बनता गया

25/06/2026

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस 26 जून के अवसर पर राजस्थान को नशामुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में आमजन से सहयोग की अपील

06/06/2026

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikas Kumar IPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share