13/03/2026
*🌙 शुक्रिया पैग़ाम 🌙*
*अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुह,*
*रमज़ान के इस मुबारक और रहमतों भरे महीने में Helping The Needy परिवार के तमाम बुजुर्गों, दोस्तों और नौजवान साथियों का दिल की गहराइयों से तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आप सब ने जिस मोहब्बत, भरोसे और दरियादिली के साथ हमारा साथ दिया, वह काबिले-तारीफ है।*
*आप सबकी दी हुई इमदाद और तआवुन की बदौलत अल्हम्दुलिल्लाह हम इस साल भी बड़ी तादाद में (180 Kit) जरूरतमंद परिवारों तक इफ्तार किट पहुंचाने में कामयाब रहे। यह सब आप सबकी मोहब्बत, भरोसे और खिदमत के जज़्बे का नतीजा है।*
*टीम HTN के उन तमाम जिम्मेदार साथियों का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने सिर्फ माल ही नहीं बल्कि अपना कीमती वक़्त, मेहनत और लगन भी इस नेक काम के लिए दी। अल्लाह तआला आप सबकी इस खिदमत को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए और इसका बेहतरीन अज्र अता फरमाए।*
*हम दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला आप सबको और आपके अहल-ए-खाना को अपनी रहमतों, बरकतों और खुशियों से मालामाल फरमाए। हमारी इबादतों, रोज़ों, नमाज़ों और तिलावत-ए-कुरआन को कबूल फरमाए।*
*अल्लाह तआला हमें और आपको अगला रमज़ान भी सेहत, सलामती और ईमान के साथ नसीब फरमाए और फिर से हमें ऐसे ही नेक कामों में हिस्सा लेने की तौफ़ीक़ अता फरमाए।*
*अल्लाह रब्बुल आलमीन हम सब से हमेशा अपनी रज़ा के काम लेता रहे।*
*जज़ाकल्लाहु खैरन 🤲✨*