13/07/2026
विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 का सांगानेर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं विप्र फाउंडेशन के संस्थापक परम आदरणीय श्री सुशील ओझा जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश कर्नल (एडवोकेट), क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मेंद्र शर्मा जी, जयपुर जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा जी, संगठन महामंत्री श्री हरिकिशन शर्मा जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह मेरे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाने का प्रेरणास्रोत है।
मैं विश्वास दिलाता हूँ कि विप्र फाउंडेशन की गरिमामयी परंपराओं, संगठन के उद्देश्यों एवं समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने हेतु सदैव तत्पर रहूँगा।
आप सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, स्नेह एवं सहयोग से हम निश्चित ही समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और युवा शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेंगे।
पुनः आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं सादर आभार।
🙏 जय परशुराम
🚩 विप्र एकता – राष्ट्र की शक्ति
Vipra Rajasthan