State Election Commission, Rajasthan

State Election Commission, Rajasthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from State Election Commission, Rajasthan, Government Organization, II floor, Secretariat, Jaipur.

Ensuring free, fair & transparent elections to Municipal Bodies & Panchayati Raj Institutions.
* Election announcements
* Voter awareness & education
* Press releases
* Election Results

   #निकाय_चुनाव  #राजस्थान_चुनाव
20/08/2026


#निकाय_चुनाव
#राजस्थान_चुनाव

Press Note
20/08/2026

Press Note

19/08/2026

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को १५ अगस्त २०२६ से पूर्व रिजर्वेशन की लाटरी निकलने और राज्य निर्वाचन आयोग को १५ अगस्त २०२६ को चुनाव की घोषणा करने हेतु निर्देशित किया गया था। राज्य सरकार ने दिनांक १७ अगस्त को नगरीय निकायों की लॉटरी निकाल दी जिसकी सूचना प्राप्त होते ही आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपराह्न ४ बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर नगरीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्य सरकार ने १७/१८ सितम्बर २०२६ को पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी निकालने हेतु सूचित किया है। इसकी सूचना प्राप्त होते ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।बिना लॉटरी के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की जा सकती और लॉटरी निकलने का दायित्व राज्य सरकार का है। मैं पिछले ६ माह से यह बात समझाने की कोशिश कर रहा हूँ लेकिन जनता के विभिन्न वर्गों में इस मुद्दे को लेकर व्याप्त संभ्रम की स्थिति समाप्त नहीं हो पा रही है जो निराशा जनक है ।

       #राजस्थान_निर्वाचन  #निकाय_चुनाव
19/08/2026

#राजस्थान_निर्वाचन #निकाय_चुनाव

19/08/2026

💢राजस्थान में 309 निकाय चुनावों के लिए आज शाम 4:00 बजे राज्य चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का होगा ऐलान,

चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद ही आचार संहिता होगी लागू



#राजस्थान_चुनाव

16/08/2026

राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकाय प्रमुखों के पदों की लॉटरी दिनांक १३/८/२०२६ को निकाल दी है और उपलब्ध सूचना के अनुसार दिनांक १७/८/२६ को नगरीय निकाय सदस्यों के पदों की लॉटरी निकलने वाले हैं । उक्त लॉटरी के परिणाम की सूचना प्राप्त होते ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय के चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। इसी प्रकार राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जिला प्रमुख पदों की लॉटरी दिनांक १३/८/२६ को निकाली जा चुकी है। इसी प्रकार उक्त विभाग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के शेष पदों की लॉटरी दिनांक १७/१८ सितम्बर २०२६को निकलने हेतु सूचित किया गया है । उक्त लॉटरी के परिणाम की सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। बिना लॉटरी के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा नहीं की जा सकती ।लॉटरी निकालने का दायित्त्व राज्य सरकार का है। १७/१८ सितंबर २०२६ को राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के शेष पदों की लॉटरी निकालने के उपरांत सभी स्थानीय संस्थाओं के चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २०२६ से पूर्व संपन्न करा लिए जाएँगे ।

13/08/2026

परसों पूरे राजस्थान के मतदाता साक्षरता क्लब की वीसी ली थी जिसमें सीईओ जिला परिषद और महाविद्यालय प्राचार्य के साथ कुछ ऐसे विद्यार्थी भी जुड़े थे जो ईएलसी क्लब के कैंपस एम्बेसडर हैं। मैंने इन विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का मौका दिया। मुझे यह बताते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है कि कई दूरदराज़ के जिला मुख्यालयों और छोटी जगहों पर अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की अध्ययनशीलता, वैचारिक स्पष्टता, आत्मविश्वास, प्रस्तुतिकरण और भाषाशैली ने मुझे अंदर तक प्रभावित किया।इससे मेरी इस अवधारणा को बल मिला कि प्रतिभा और परिश्रम साधन सुविधा के अभाव में भी पुष्पित और पल्लवित हो सकते हैं। इन होनहार विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

11/08/2026

Address

II Floor, Secretariat
Jaipur
302005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when State Election Commission, Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share