समर्पण संस्था जयपुर

समर्पण संस्था जयपुर जरूरतमंद, असहाय व पीड़ित व्यक्तियों की सहायतार्थ ...

06/07/2026

समर्पण संस्था का 12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव…

06/07/2026

समर्पण संस्था का 12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव….
sanstha

12th Education contribution Festival Print Media Coverage…
06/07/2026

12th Education contribution Festival
Print Media Coverage…

समर्पण संस्था का 12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव सम्पन्न ।109 जरूरतमंद विद्यार्थियों के खातों में फीस व शिक्षण सामग्री राशि...
05/07/2026

समर्पण संस्था का 12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव सम्पन्न ।

109 जरूरतमंद विद्यार्थियों के खातों में फीस व शिक्षण सामग्री राशि ट्रांसफर की गई और 71 शैक्षिक दूतों का किया सम्मान ।

शिक्षा हमारे भीतर समझ पैदा करती है ।
- श्री टीकम बोहरा “अनजाना”
जयपुर, 05 जुलाई ।” शिक्षा किताबी ज्ञान नहीं है । यह हमारे भीतर समझ पैदा करती है । और अच्छी समझ से ही हम अच्छे नागरिक बनते है । शिक्षा से ही अच्छे-बुरे व ग़लत-सही की पहचान कर पाते है ।” उक्त विचार समर्पण संस्था के 12 वें शिक्षा योगदान महोत्सव में मुख्य अतिथि आईएएस श्री टीकम बोहरा “अनजाना” ने व्यक्त किये ।
उन्होंने कहा कि “ जीवन में मंजिल का चुनाव कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है । और मेहनत के लिए समय व दिशा जरूरी है ।वर्तमान समय में ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया एक बीमारी है ।समय का ठीक प्रबंधन करें । लक्ष्य चुनें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें ।
इससे पूर्व शिक्षा योगदान महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई । इसके साथ समर्पण प्रार्थना का उच्चारण कोषाध्यक्ष श्री राम अवतार नागरवाल व सुश्री सुवज्ञा माल्या ने करवाया ।और एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म द्वारा संस्था गतिविधियों की जानकारी दी गई ।
महोत्सव में संस्था द्वारा चयनित कुल 109 जरूरतमंद निर्धन विद्यार्थियों को फ़ीस व शिक्षण सामग्री की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई । तथा सभी विद्यार्थियों को “समर्पण आदर्श विद्यार्थी” का कार्ड दिया गया ।इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने वाले संस्था द्वारा नियुक्त 71 शैक्षिक दूतों को भी सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी । डॉ. माल्या ने समर्पण आदर्श विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि “ जिस कार्य को करने से आपको थकान नहीं होती है समझो वही आपकी इकीगाई या लक्ष्य है । अपने लक्ष्य को पहचान कर फिर उसे बेबी स्टेपस की तरह हासिल करें ।
इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण मदनानी ( पूर्व सदस्य, ज्युडिशियल रेल्वे क्लेम ट्रिब्यूनल), विशेष आमन्त्रित अतिथि श्री अनिल कुमार जैन ( पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त ), श्री हीरेन्द्र शर्मा ( निदेशक, राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा , जयपुर ) , एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. आर. रेवाला ( सेवानिवृत्त आईआरएस) , श्री नरेन्द्र सिंह रावत ( निदेशक, रावत एज्युकेशनल ग्रुप ) ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
महोत्सव में नागौर की नाजिया चुई ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया । उत्तर प्रदेश से आई सुश्री आरती वर्मा ने मिमिक्री व कविता प्रस्तुत की ।गीतकार रमेश कुमार बैरवा ने शिक्षा के लिए प्रेरक गीत प्रस्तुत किया ।
महोत्सव में विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण सिंह मीना ( सेवानिवृत्त, आईआरएएस ), डॉ. सुनिता दामिनी गुप्ता ( व्यवसायी, समाज सेविका व लेखिका ),श्री श्याम सुन्दर विजय ( व्यवसायी व अध्यक्ष,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ) उपस्थित रहे ।
एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम बैरवा (सीनियर प्रोफेसर ,संस्कृत, एस आर पी राजकीय महाविद्यालय, बॉंदीकुई ) श्री लखन लाल मीना ( Senior Section Engineer ,Telecom Railway , NWR HQ JAIPUR ) ,श्री राजेन्द्र कुमार बैरवा ( सीनियर मैनेजर, बैंक आफ बड़ौदा ), आर्किटेक्ट श्री अंकित शर्मा ( अंकित शर्मा एसोसिएट), श्रीमती मोनिका मीना ( बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर , सनहर्ट टाइल्स ), श्री मदन लाल वर्मा ( भवन निर्माता, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व विशिष्ट सलाहकार, समर्पण संस्था ) उपस्थित रहे ।
महोत्सव में संस्था सदस्यों के अलावा अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया ।
मंच संचालन आरजे राखी शुक्ला (पॉपुलर एंकर , एक्टर ,समाजसेवी ,शिक्षाविद् व संस्थापक रक्षाजीवन सोसायटी ) ने किया ।

22/06/2026

समर्पण संस्था द्वारा सूर्यवंशम योगा एण्ड वेलनेस सेंटर के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर पर “ हैप्पीनेस योग शिविर व योग रत्न सम्मान समारोह “ आयोजित …

एसबीआई बैंक के सेवानिवृत्त उप प्रबन्धक श्री नानग राम बैरवा बने समर्पण संस्था के एज्युकेशनल एसोशिएट…   श्री नानग राम जी न...
04/06/2026

एसबीआई बैंक के सेवानिवृत्त उप प्रबन्धक श्री नानग राम बैरवा बने समर्पण संस्था के एज्युकेशनल एसोशिएट…
श्री नानग राम जी ने आज कार्यालय में मुलाक़ात के दौरान संस्था के नियमानुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक निर्धन जरूरतमंद विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग की ज़िम्मेदारी लेते हुए संस्था द्वारा निर्धारित एज्यूकेशनल एसोशिएट की योगदान राशि ₹5000 संस्था खाते में ट्रांसफर किये और आवेदन पत्र भरकर दिया ।
दातार आपको तन मन धन की अपार ख़ुशियाँ दे ।
04-06-2026

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के MTR-1 श्री हरी चरण लाल जाटव ( बॉक्सर ) बने समर्पण संस्था के एज्युकेशनल एस...
04/06/2026

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के MTR-1 श्री हरी चरण लाल जाटव ( बॉक्सर ) बने समर्पण संस्था के एज्युकेशनल एसोशिएट…
श्री हरी चरण जी ने आज कार्यालय में मुलाक़ात के दौरान संस्था के नियमानुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक निर्धन जरूरतमंद विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग की ज़िम्मेदारी लेते हुए संस्था द्वारा निर्धारित एज्यूकेशनल एसोशिएट की योगदान राशि ₹5000 संस्था खाते में ट्रांसफर की और आवेदन पत्र भरकर दिया ।
दातार आपको तन मन धन की अपार ख़ुशियाँ दे ।
04-06-2026

03/06/2026

समर्पण संस्था का “12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव” 05 जूलाई 2026 को जयपुर में…

12/05/2026

समर्पण संस्था द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम“ विषय पर व्याख्यान आयोजित…

समर्पण संस्था द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम“ विषय पर व्याख्यान आयोजित…समान व समावे...
11/05/2026

समर्पण संस्था द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम“ विषय पर व्याख्यान आयोजित…

समान व समावेशी शिक्षा के लिए सामुदायिक प्रयास और शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी है ।
- आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या

जयपुर,10 मई ।“समान व समावेशी शिक्षा के लिए सामुदायिक प्रयास और शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी है । यह सशक्त व समृद्ध समाज की नींव है । जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में मदद से ही उच्च शिक्षा का प्रतिशत बढ़ सकता है । ” उक्त विचार समर्पण संस्था की ओर से राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान दुर्गापुरा स्थित कॉन्फ़्रेंस हॉल में शैक्षिक चैरिटी पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने व्यक्त किये ।
डॉ. माल्या ने पीपीटी प्रजन्टेशन द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम”विषय पर विस्तार से व्याख्यान देते हुए कहा कि “शिक्षा वह प्रकाश है जो अंधकार को दूर करता है। शैक्षिक चैरिटी उस प्रकाश को हर कोने तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।जब हम एक बच्चे को शिक्षा देते हैं, तो हम न सिर्फ उसका भविष्य बदलते हैं, बल्कि एक समान, समावेशी और समृद्ध भारत का निर्माण करते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को रोशन करती है । सभी को शिक्षा देना सत्ता, शासन व समाज की ज़िम्मेदारी है ।किसी व्यक्ति की शिक्षा के लिए किया दान सर्वश्रेष्ठ है ।शिक्षा दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अन्न, वस्त्र, औषधि, धन,भोजन आदि के दान एक न एक दिन खत्म हो जाते है। लेकिन शिक्षा का दान कभी खत्म नहीं होता है वह आजीवन साथ रहता है । "
डॉ. माल्या ने समर्पण संस्था द्वारा निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किये जा रहे नवाचार "एज्यूकेशनल एम्बेसेडर" अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा आर्थिक सम्पन्न व्यक्ति जो पे बैक टू सोसायटी की भावना रखते हैं। उन्हें एक निर्धन विद्यार्थी की शिक्षा की जिम्मेदारी देकर एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एसोशिएट नियुक्त किये जा रहे है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 25 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है । इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी नियमित चल रही है ।
व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे श्री राम अवतार नागरवाल व आर्किटेक्ट सुश्री सुवज्ञा माल्या ने प्रस्तुत किया ।
इस अवसर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस जनाब ए आर खान उपस्थित रहे ।
गीतकार श्री रमेश कुमार जी ने शिक्षा पर एक गीत प्रस्तुत किया । विशेष आमंत्रित अतिथि योगाचार्य योगी मनीष सूर्यवंशी हेप्पीनेस योगा पर अपने विचार व्यक्त किये ।
विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य व साहित्यकार डॉ. प्रकाश चन्द टेलर, अधिशाषी अभियंता श्री नरेश कुमार बैरवा , सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री लखन लाल मीना ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईपीएस श्री जी. सी. रॉय ने कहा कि “ शैक्षिक चैरिटी ज्ञान का प्रकाश है, जो अंधेरे को मिटाकर हर जीवन को रोशन कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सबको मिलकर काम करने की जरूरत है ।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल गुप्ता ( अंतर्राष्ट्रीय संयोजक ,अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद व चेयरमैन,ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ) ,श्री वेद प्रकाश वर्मा (अतिरिक्त मुख्य अभियंता ,जयपुर विकास प्राधिकरण ), श्रीमती कमला लाम्बा ( Vice Principal, Lt.Abhay Pareek Govt. Girls Sr. Sec. School ,Gandhi Nagar, Jaipur ), डॉ. नेहा गोयल ( Vice Principal ,Agrasen Mahila Mahavidhyalay Kherli Alwar Rajasthan ),श्री गोपाल प्रसाद ( अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) सांगानेर ग्रामीण ),श्री राजीव कुमार जैन ( Sr Development Officer , LIC of India व मुख्य संरक्षक, समर्पण संस्था ),श्री अशोक सामरिया ( प्रदेशाध्यक्ष, SC /ST & OBC अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजस्थान ),सुश्री निर्मला सोनी ( Advocate IP attorney , founder of N.K Soni & Associates ),श्री मदन लाल बैरवा ( Administrative Officer, Sawai Mansingh Hospital ,Jaipur),डॉ मंजूलता भट्ट ( निर्देशिका ,अखिल संगीत संस्थान), डॉ. विशाल गौतम( सहायकआचार्य,कार्यक्रम अधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना ,एस एस जैन सुबोध पी जी महाविद्यालय, जयपुर),श्री अभय चोमिया (Director, St. Angel's Convent Senior Secondary School ),डॉ.विष्णु सिंह जादौन ( संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसुधारक/राष्ट्रवादी विचारक , भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) भारत व श्री ग्रामीण विकास मंच भारत ),डॉ तुषार जागावत ( सीनियर प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, मनोचिकित्सा एवं नशारोग विभाग, निम्स मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, जयपुर ),श्री लखन लाल मीना ( Senior Section Engineer ,Telecom Railway , NWR HQ JAIPUR ),श्री किशोर कुमार अरोड़ा (Retired Superintendent , Customs and GST),श्री सुरेश डिकोलिया ( Director, Swiss Decore Private Limited ),श्री सचिन अग्रवाल (इन्टिरियर डिज़ाइनर, आकांक्षा इन्टिरियर्स व मुख्य संरक्षक, समर्पण संस्था ),श्री बाबू लाल बिजोरिया ( प्रोपराइटर, पूनम कन्स्ट्रक्शन्स ),श्री श्रीकिशन जोनवाल ( भवन निर्माता, के. के. कन्स्ट्रक्शन्स ),श्री कौशल कुमार गौतम ( निदेशक, न्यू हाइट्स इन्फो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ),श्रीमती अनिता मीना ( व्यवसायी व अध्यक्ष, श्री सारथी फाउंडेशन),श्री प्रभु दयाल खडकवाल (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ,जयपुर ),श्री जगदीश नारायण मीना ( व्यवसायी ),श्री रामदास तरुण ( अध्यक्ष , युवा चेतना फाऊंडेशन बाड़ी,धौलपुर ),श्री रामवतार भोज ( सेवानिवृत्त, हेड कॉन्स्टेबल),श्री नीरज कुमार बाहेती ( सामाजिक कार्यकर्ता, रॉबिन हुड आर्मी , जयपुर)
,श्री सूर्य मेहरा (Chief Engineer , US MNC )
,डॉ. राकेश कुमार सिंह ( निदेशक, USS Pesticon Pvt. Ltd. व मुख्य संरक्षक ,समर्पण संस्था ) के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
मंच संचालन ऑल इंडिया रेडियो एंकर शिवाली गुप्ता ने किया ।

Address

192/38, कुम्भा मार्ग प्रताप नगर , सांगानेर जयपुर
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when समर्पण संस्था जयपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to समर्पण संस्था जयपुर:

Shortcuts

Share

Category