Rajasthan State Pollution Control Board

Rajasthan State Pollution Control Board Water (Prevention and Control of Pollution) Cess Act, 1977 has been enacted to make the State Board financially independent.

Official account of Rajasthan State Pollution Control Board, Rajasthan's implementation agency for various acts, rules & notifications for protection and conservation of environment within the jurisdiction of the State. The Rajasthan State Pollution Control Board was constituted under section 4 of the Water (Prevention and Control of Pollution) Act, 1974 on 7th February 1975, with the objectives o

f prevention, and control of water pollution and maintaining or restoring of wholesomeness of water[j1] . Later, it was also entrusted with the responsibilities of prevention, control and abatement of Air Pollution under the provisions of Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981. Under this act the State Board has been given powers to collect Cess on the basis of water consumed by the industries etc. Enactment of the Environment (Protection) Act, 1986 has further widened the scope of the activities of the Board. This Act being umbrella legislation, different rules for addressing the problems of various sectors have been enacted under this Act. The State Board is engaged in implementation of the rules made under the Environment Protection Act, 1986.

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, कान्हा जी के गोकुल जैसी स्वच्छ हवा, निर्मल जल और हरियाली को बनाए रखें।उत्सव की खुशियों में प...
04/09/2026

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, कान्हा जी के गोकुल जैसी स्वच्छ हवा, निर्मल जल और हरियाली को बनाए रखें।

उत्सव की खुशियों में प्रकृति का सम्मान भी शामिल हो, ताकि हमारी परंपराएँ और पर्यावरण साथ-साथ सुरक्षित रहें।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

औद्योगिक इकाइयों में शोर सिर्फ एक आवाज़ नहीं... यह काम करने वालों की सेहत और आसपास के माहौल पर सीधा असर डालता है। औद्योग...
03/09/2026

औद्योगिक इकाइयों में शोर सिर्फ एक आवाज़ नहीं... यह काम करने वालों की सेहत और आसपास के माहौल पर सीधा असर डालता है। औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते ध्वनि स्तर को नियंत्रित करने के लिए तकनीक आधारित उपाय अपनाए जा रहे हैं।

जिससे कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं संतुलित पर्यावरण में काम किया जा सके।

02/09/2026
गोबर और जैविक कचरे को बायोगैस में बदलकर स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, इससे प्राप्त जैविक अवशेषों का उपयोग...
01/09/2026

गोबर और जैविक कचरे को बायोगैस में बदलकर स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, इससे प्राप्त जैविक अवशेषों का उपयोग पोषक तत्वों से भरपूर खाद के रूप में किया जा सकता है।

आइए, मिलकर जैविक कचरे को संसाधन में बदलें और स्वच्छ ऊर्जा की ओर एक कदम बढ़ाएं।

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन की दिशा में नई मिसाल कायम ...
28/08/2026

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन की दिशा में नई मिसाल कायम कर रहे हैं। प्रदेश में पहली बार प्रोसेस हाउसों में स्लज को सुखाने के लिए आधुनिक पैडल ड्रायर तकनीक का उपयोग शुरू किया गया है। इससे स्लज की नमी 10–15% और आयतन 70–80% तक कम होता है, जिससे परिवहन लागत में कमी के साथ सीमेंट उद्योगों में इसके ईंधन के रूप में उपयोग की राह आसान होती है।

सतत् औद्योगिक विकास की दिशा में भीलवाड़ा की यह पहल प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय कदम है।

इस रक्षाबंधन, आइए उस अनमोल रिश्ते को सम्मान दें, जो हर दिन हमारे जीवन को संवारता है यानी प्रकृति के साथ हमारा रिश्ता।स्व...
28/08/2026

इस रक्षाबंधन, आइए उस अनमोल रिश्ते को सम्मान दें, जो हर दिन हमारे जीवन को संवारता है यानी प्रकृति के साथ हमारा रिश्ता।

स्वच्छ वायु, निर्मल जल, हरित वन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संकल्प लेकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित कल सुनिश्चित कर सकते हैं।

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌿💚

Lakes are more than just beautiful landscapes. 🌊They help cool our surroundings, recharge groundwater, support biodivers...
27/08/2026

Lakes are more than just beautiful landscapes. 🌊

They help cool our surroundings, recharge groundwater, support biodiversity and sustain life around us. 💧🌿

This World Lake Day, let’s keep our lakes clean, healthy and thriving.

अक्षय ऊर्जा सिर्फ ऊर्जा का एक विकल्प नहीं, बल्कि स्वच्छ और सतत भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। ☀️🌿सौर और पवन ऊर्जा ज...
20/08/2026

अक्षय ऊर्जा सिर्फ ऊर्जा का एक विकल्प नहीं, बल्कि स्वच्छ और सतत भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। ☀️🌿

सौर और पवन ऊर्जा जैसे स्वच्छ स्रोत कार्बन उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार विकास की राह को भी मजबूत बनाते हैं।

आइए, राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस पर हम सब मिलकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लें।

सतत वस्त्र उद्योग की दिशा में राजस्थान के मजबूत कदम: एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनRSPCB की राष्ट्रीय कार्यशाला में जल संर...
20/08/2026

सतत वस्त्र उद्योग की दिशा में राजस्थान के मजबूत कदम: एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

RSPCB की राष्ट्रीय कार्यशाला में जल संरक्षण, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग, सर्कुलर इकोनॉमी और प्रदूषण रहित उत्पादन को लेकर मंथन हुआ। यह आने वाले समय में एक प्रदूषण मुक्त राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

सुरक्षित परंपरा, संरक्षित पर्यावरण। यही है सतत विकास की दिशा।

20/08/2026

राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध टेक्सटाइल क्लस्टर्स को अधिक पर्यावरण-अनुकूल और सतत बनाने के उद्देश्य से RSPCB द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव श्री कपिल चन्द्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। सर्कुलर इकोनॉमी का मॉडल जल संरक्षण, संसाधनों के दक्ष उपयोग और अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में उद्योगों को नई सोच देता है।

उन्होंने कहा कि मंडल की भूमिका केवल नियमन तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योगों को ZLD प्रणाली, जल पुनर्चक्रण, आधुनिक तकनीकों और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन को अपनाने के लिए तकनीकी सहयोग और क्षमता संवर्धन उपलब्ध कराना भी है।

श्री चन्द्रवाल ने उद्योगों से पर्यावरणीय मानकों के स्वैच्छिक एवं प्रभावी अनुपालन का आह्वान करते हुए कहा कि उद्योग और नियामक के समन्वित प्रयास ही राजस्थान के टेक्सटाइल सेक्टर को अधिक सतत, प्रतिस्पर्धी और वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

Address

4, Jhalana Institutional Area, Jhalana Doongri
Jaipur
302004

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+911412711263

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan State Pollution Control Board posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajasthan State Pollution Control Board:

Shortcuts

Share