B D BERWAL CHITRAKOOT JAIPUR

B D BERWAL CHITRAKOOT JAIPUR BANSHI DHAR BERWAL MUKUNDGARH. B.Com(Mukundgarg) M.A(Nawalgarh),EX.Development officer in LIC OF INDIA. Joining LIC on 09 Feb;
1983 to 31 March,2022.

Now at Jaipur since 1986.

✅ राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु विज्ञप्ति जारी, आवेदन आज से...
25/08/2026

✅ राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु विज्ञप्ति जारी, आवेदन आज से शुरू

➡️ आवेदन 24 अगस्त से 07 सितंबर 2026 तक चलेंगे

चौड़ा रास्ता, जयपुर में पहली बार चौपाटी का अनुभव।चौड़ा रास्ता, जयपुर में स्थित प्रसिद्ध दुकान "सम्राट" ।कचोड़ी, ढोकला, ज...
23/08/2026

चौड़ा रास्ता, जयपुर में पहली बार चौपाटी का अनुभव।
चौड़ा रास्ता, जयपुर में स्थित प्रसिद्ध दुकान "सम्राट" ।
कचोड़ी, ढोकला, जलेबी एवं चाय का जयपुर सम्राट।
यहां नाश्ता करने वालों को सड़क पर लाइन में लगना पड़ता है। आज सुबह 8 बजे मित्र श्री वरूण मितल के साथ पहुंच कर नाश्ता एवं चाय का आंनद लिया एवं परिवार जनों एवं किरायेदार के लिए भी नाश्ता लेकर आये । यहां अरली मोर्निंग जो लोग भगवान श्री गोविन्द देव जी के दर्शन करने आते हैं वे लोग नाश्ते के लिए आते हैं एवं अपने परिवार के लिए भी नाश्ता लेकर जाते हैं।
बहुत साधारण सी दुकान पर नाम बहुत बड़ा।

23/08/2026

चौड़ा रास्ता, जयपुर में पहली बार चौपाटी का अनुभव।
"सम्राट" कचोड़ी, जलेबी एवं चाय का जयपुर सम्राट।
सानिध्य मित्र श्री वरूण मितल ।

20/08/2026

सेवामें,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार,
जयपुर (राजस्थान)।

विषय: विश्वएथलेटिक्स UNDER 20 चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी श्री बसंत कुमार मेघवाल को ₹2 करोड़ की खेल पुरस्कार राशि एवं उप अधीक्षक पुलिस (Dy.SP) पद प्रदान करने हेतु निवेदन।
=======================

महोदय,
CMO Rajasthan MADAN DILAWAR Bhajanlal Sharma Dr. Rakhee Rathore Dr. Prem Chand Bairwa Dr.Vishwanath Meghwal BJP Rajasthan Government of Rajasthan PMO India Narendra Modi .

सादर विनम्र निवेदन है कि हमारे राजस्थान के सीमावर्ती जिले अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) के प्रतिभावान खिलाड़ी श्री बसंत कुमार मेघवाल ने अमेरिका में आयोजित 'विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026' की हाई जंप (ऊंची कूद) स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर पूरे विश्व में देश और राजस्थान राज्य का नाम रोशन किया है। वह इस वैश्विक प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हाई जंपर बने हैं।खिलाड़ी की इस ऐतिहासिक और असाधारण खेल उपलब्धि को देखते हुए राज्य सरकार की खेल प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत उन्हें ₹2 करोड़ की सम्मान राशि और उपअधीक्षक पुलिस (Dy.SP) का प्रतिष्ठित सरकारी पद प्रदान किया जाना अत्यंत न्यायसंगत होगा।
इससे न केवल इस युवा खिलाड़ी का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य के अन्य ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों के उभरते हुए युवाओं को भी खेल जगत में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि इस होनहार खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य और प्रोत्साहन हेतु इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित निर्णय लेने की कृपा करें।

भवदीय,

बंशीधर बेरवाल,
सेवानिवृत्त विकास अधिकारी,
भारतीय जीवन बीमा निगम,
जयपुर -302031
7976808844

जयपुर
20/08/2026.

पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।अटल जी भारतीय राज...
16/08/2026

पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।

अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिनके व्यक्तित्व में राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवेदनशीलता और अद्भुत वक्तृत्व का अनूठा संगम था। पाँच दशकों से अधिक लंबे संसदीय जीवन में वे लोक सभा के लिए दस बार और राज्य सभा के लिए दो बार निर्वाचित हुए। एक प्रखर सांसद, ओजस्वी वक्ता, सिद्धहस्त पत्रकार और संवेदनशील कवि के रूप में भी अटल जी सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
प्रधान मंत्री के रूप में अटल जी ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती देने के साथ देश की विदेश नीति और वैश्विक भूमिका को नई दिशा दी। उनका नेतृत्व एक ऐसे सशक्त, आत्मविश्वासी और आधुनिक भारत की परिकल्पना से प्रेरित था, जो अपनी गौरवशाली सभ्यता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ विश्व पटल पर मजबूती से आगे बढ़े।

उनकी वाणी में राष्ट्र के प्रति दृढ़ संकल्प था, उनकी कविता में संवेदनशील मन की अभिव्यक्ति और उनके जीवन में जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण।
अटल जी का व्यक्तित्व, विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की राह दिखाते रहेंगे।
िहारी_वाजपेयी

14/08/2026
💥RUHS मेडिकल ऑफिसर (MO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी.=====================कुल पद: 600 .ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 सितंबर से ...
14/08/2026

💥RUHS मेडिकल ऑफिसर (MO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी.
=====================

कुल पद: 600 .

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे

07/08/2026

🚒 दिल्ली अग्निशमन विभाग:
======================

10,743 नए पदों को मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया।
🚒 दिल्ली अग्निशमन विभाग भर्ती 2026 – मुख्य बिंदु

✅ कुल नए पद: 10,743

पदों का विवरण:

✍🏻स्टेशन ऑफिसर – 176 पद

✍🏻सब ऑफिसर – 294 पद

✍🏻लीडिंग फायरमैन – 776 पद

✍🏻फायर ऑपरेटर – 3,823 पद

✍🏻डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर – 4 पद

✍🏻डिविजनल ऑफिसर – 11 पद

✍🏻असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर – 32 पद

✍🏻इमरजेंसी रेस्क्यू – 3,546 पद

✍🏻स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) – 294 पद

✍🏻प्रवर्तन, निरीक्षण एवं प्रशासनिक कार्य – 170 पद

✍🏻सर्वे एंड रेस्क्यू कंपनी – 44 पद

✍🏻कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, लॉजिस्टिक्स, आईटी, ऑपरेशन ब्रांच आदि – 420 पद

✍🏻मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) – 1,153 पद

मुख्य बातें:

✅ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 10,743 नए पदों के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

✅ अब अंतिम प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

✅ चयनित अभ्यर्थियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद नियुक्ति की जाएगी।

✅ इन भर्तियों से दिल्ली अग्निशमन विभाग की क्षमता और आपातकालीन सेवाएं मजबूत होंगी।

Address

GANDHI PATH, CHITRAKOOT
Jaipur
302021

Telephone

+917976808844

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B D BERWAL CHITRAKOOT JAIPUR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category