22/08/2026
*UCC बिल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के मुद्दे पर जमीअत उलेमा ए हिंद की अगुवाई में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने कल पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी से मुलाकात की*।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के जयपुर स्थित 49, सिविल लाइंस आवास पर आज राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए उलेमाओं, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ सामाजिक व राजनीतिक साथियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी से मुलाकात कर महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने UCC बिल को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताओं तथा पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदों, दरगाहों एवं मदरसों को हटाए जाने से जुड़े मामलों को श्री गहलोत जी के समक्ष विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों से जुड़ी समाज की भावनाओं, आशंकाओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं राजस्थान जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रदेश महासचिव मौलाना अब्दुल वाहिद खत्री की अगुवाई में उपस्थित उलेमाओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने UCC बिल से जुड़ी अपनी चिंताओं को भी विस्तार से रखा और संविधान एवं नागरिक अधिकारों के संदर्भ में अपनी बात रखी।
श्री अशोक गहलोत जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर पार्टी स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और समाज की चिंताओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर अ जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारी मोहम्मद अमीन, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हबीबुल्लाह कासमी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मंजूर अली खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना यूनुस कासमी जमाते इस्लामी हिंद राजस्थान के अमीर हलका नाजिमुद्दीन साहब मौलाना महमूद हसन खिरवा मुफ्ती खलील अहमद साहब कासमी सहित 27 जिलों के जिलाध्यक्ष, उलेमा, कांग्रेस नेता एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।