Charan Paduka Abhiyan चरण पादुका अभियान

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • Charan Paduka Abhiyan चरण पादुका अभियान

Charan Paduka Abhiyan चरण पादुका अभियान Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Charan Paduka Abhiyan चरण पादुका अभियान, Social service, Jaipur.

आभार प्रिंट मिडिया।
23/07/2026

आभार प्रिंट मिडिया।

हर नंगे पाँव को मिले चरण पादुका50 बच्चों को मिली चरणपादुका आबूरोड (सिरोही) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कटेरीया फली में ...
23/07/2026

हर नंगे पाँव को मिले चरण पादुका
50 बच्चों को मिली चरणपादुका

आबूरोड (सिरोही) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कटेरीया फली में 'चरण पादुका अभियान' के तहत 50 जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क चरण पादुका वितरित किए गए। यह सेवा कार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की प्रेरणा से तथा जयपुर निवासी भामाशाह श्रीमती बीना घीया एवं श्री सुरेश गुप्ता के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बताया गया कि अभियान के माध्यम से अब तक 3 लाख से अधिक बच्चों को चरण पादुकाएं वितरित की जा चुकी हैं। संस्था प्रधान दिनेश माली ने भामाशाह एवं अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य, ग्रामीणजन एवं जितेन्द्र परिहार उपस्थित रहे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालोली में 297 विद्यार्थियों को चरणपादुका एवं शिक्षा सामग्री वितरणडॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ...
22/04/2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालोली में 297 विद्यार्थियों को चरणपादुका एवं शिक्षा सामग्री वितरण

डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से संचालित चरणपादुका अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18-04-2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालोली अलवर में स्वर्गीय श्री रामचन्द्र जी घीया के सुपुत्र श्री श्रेय गुप्ता (बैंगलोर) स्थित सिंप्लिफ़ाई 3X प्रा. लि. बैंगलोर के सौजन्य से लगभग 297 विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म के शूज सॉक्स कॉपी एवं आदि वितरित की गई ।

इस अवसर पर स्व. श्री रामचन्द्र जी घिया के परिवारजनों द्वारा सभी स्कूली बच्चों को कॉपी, मिठाई, बिस्कुट आदि का भी वितरण किया गया।

ज्ञातव्य है कि डॉ. सोनी के इस चरणपादुका अभियान के माध्यम से अब तक 3 लाख से अधिक नंगे पाँव विधार्थियो तक चरण पादुका पहुँचाई जा चुकी है।

 #चरण  #पादुका  #अभियान के तहत शिशु–राणोली स्कूल की 42 बालिकाओं को वितरित की गई चरण पादुकाडॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की प्र...
23/12/2025

#चरण #पादुका #अभियान के तहत शिशु–राणोली स्कूल की 42 बालिकाओं को वितरित की गई चरण पादुका

डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से संचालित “चरण पादुका अभियान” के अंतर्गत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिशु–राणोली, सीकर में अध्ययनरत जरूरतमंद बालिकाओं को चरण पादुका वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रेरक प्यारे लाल जी जांगिड़ एवं भामाशाह अमित कुमार जांगिड और हरीश कुमार जांगिड राणोली के सहयोग से कुल 42 बालिकाओं को चरण पादुका प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखना है। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि कई बालिकाएं संसाधनों के अभाव में नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ पातीं, ऐसे में चरण पादुका जैसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनती है।
संस्था प्रधान ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनता है। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
अभियान संयोजकों ने जानकारी दी कि चरण पादुका अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 3 लाख से अधिक चरण पादुका जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की जा चुकी हैं। यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को मजबूती देने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने भामाशाहों एवं प्रेरक व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की अपेक्षा

चरण पादुका अभियान कोई भी नहीं रहेगा नंगे पाँवराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाईया में डॉ, जितेन्द्र कुमार सोनी जी वर्तमान...
13/12/2025

चरण पादुका अभियान
कोई भी नहीं रहेगा नंगे पाँव

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाईया में डॉ, जितेन्द्र कुमार सोनी जी वर्तमान जिला कलेक्टर जयपुर के द्वारा चलाई गई मुहिम चरण पादुका अभियान तहत 162 स्कूल के बच्चों को जूते एवं स्टेशनरी कीट का वितरण राधेश्याम सोनी तिलक नगर, बीकानेर द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण शिवनारायण मौसूण नेमीचंद धुपढ गणेश भून त्रिलोक कुकरा संदीप मौसूण उपस्थित रहे। गत कई वर्षों से लगातार उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में यह कार्यक्रम अलग अलग में किया जाता हैं । अब तक 3 लाख से ज्यादा चरणपादुका वितरण की जा चुकी है।
Dr. Jitendra Kumar Soni

 #चरण  #पादुका  #अभियानरक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला सिरोही के ब्लॉ...
13/12/2025

#चरण #पादुका #अभियान
रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला सिरोही के ब्लॉक आबूरोड के भाखर क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय वराफली में भामाशाह श्री प्रवीण मेघवाल द्वारा 60 बच्चों को चरण पादुका वितरण की गई।
संस्था प्रधान द्वारा प्रेरक जितेन्द्र परिहार एवं भामाशाह प्रवीण मेघवाल का आभार व्यक्त किया तथा रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले कार्यों तथा चरण पादुका अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। सूरज बामणिया द्वारा बताया गया कि इस कार्य से विद्यालय में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित होगा तथा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में बेहतर रूप से सुधार भी होगा।इस मौके पर जायदरा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल पुरोहित, व्याख्याता मुकेश शर्मा,संस्था प्रधान युवराज गर्ग, अध्यापक सूरज कुमार एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Dr. Jitendra Kumar Soni

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Charan Paduka Abhiyan चरण पादुका अभियान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category